1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. झारखण्ड विधान सभा चुनाव 2019
  4. झारखंड विधानसभा चुनाव: 2 सीटों से चुनाव लड़ेंगे हेमंत सोरेन

झारखंड विधानसभा चुनाव: 2 सीटों से चुनाव लड़ेंगे हेमंत सोरेन

 Reported By: IANS
 Published : Nov 24, 2019 07:18 pm IST,  Updated : Nov 24, 2019 07:18 pm IST

पूर्व मुख्यमंत्री व झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन राज्य विधानसभा चुनाव दो सीटों से लड़ेंगे। हेमंत सोरेन, झामुमो, कांग्रेस व राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं।

Hemant Soren- India TV Hindi
Hemant Soren

रांची: पूर्व मुख्यमंत्री व झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन राज्य विधानसभा चुनाव दो सीटों से लड़ेंगे। हेमंत सोरेन, झामुमो, कांग्रेस व राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं।

झामुमो ने रविवार को 13 उम्मीदवारों की अपनी पांचवी सूची जारी की। हेमंत दुमका व बरहेट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। वह वर्तमान में बरहेट से विधायक हैं।

साल 2014 में सोरेन दोनों सीटों से चुनाव लड़े थे और दुमका सीट हार गए थे। भाजपा उम्मीदवार व रघुबर दास कैबिनेट में मौजूदा मंत्री लुइस मरांडी ने हेमंत सोरेन को तब दुमका सीट से हराया था।

इस सूची में सीता सोरेन का नाम भी है, जो झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन की बहू हैं। झारखंड के चुनाव 30 नवंबर से शुरू होकर पांच चरणों में होंगे। मतगणना 23 दिसंबर को होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024