1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. झारखण्ड विधान सभा चुनाव 2019
  4. झारखंड चुनाव: टॉप स्टार प्रचारक राबड़ी देवी RJD उम्मीदवारों के लिए करेंगी प्रचार

झारखंड चुनाव: टॉप स्टार प्रचारक राबड़ी देवी RJD उम्मीदवारों के लिए करेंगी प्रचार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 20, 2019 01:54 pm IST,  Updated : Nov 20, 2019 01:54 pm IST

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और जेल में कैद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी आगामी चुनाव के मद्देनजर अपने पार्टी के उम्मीदवारों के लिए झारखंड में प्रचार करेंगी।

Rabri devi- India TV Hindi
Rabri devi

रांची: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और जेल में कैद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी आगामी चुनाव के मद्देनजर अपने पार्टी के उम्मीदवारों के लिए झारखंड में प्रचार करेंगी। झारखंड चुनाव के लिए राजद की स्टार प्रचारकों की सूची में राबड़ी देवी शीर्ष पर हैं।

राजद उपाध्यक्ष और पार्टी के राज्य चुनाव समिति के संयोजक राजेश यादव ने कहा, "झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रचार करने वाले नेताओं में राबड़ी देवी, तेज प्रताप, तेजस्वी यादव, मीशा भारती और अन्य शामिल हैं। प्रचार अभियान की तिथियां अभी तय होना बाकी है।"

राबड़ी देवी ने रांची के जेल में बंद अपने पति से अभी तक एक बार भी मुलाकात नहीं की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024