1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. झारखण्ड विधान सभा चुनाव 2019
  4. झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, सीएम रघुबर दास बोले राज्य में पल रही गरीबी को नेस्तनाबूद करना मेरा मकसद

झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, सीएम रघुबर दास बोले राज्य में पल रही गरीबी को नेस्तनाबूद करना मेरा मकसद

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 07, 2019 11:59 pm IST,  Updated : Jun 08, 2019 12:00 am IST

जमशेदपुर ने रघुबर दास ने कहा कि झारखंड में भाजपा सरकार गरीबों, महिलाओं, किसानों और युवाओं के विकास के लिए काम कर रही है और लोगों ने दोबारा मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाकर झारखण्ड के विकास को नई गति दी है।

raghubar- India TV Hindi
झारखंड के सीएम रघुबर दास Image Source : TWITTER

जमशेदपुर। झारखंड में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। लोकसभा चुनाव में मिली जीत से उत्साहित भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव की भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेश के ज्यादातर भाजपा नेताओं अभी से चुनाव मोड में हैं। शुक्रवार को सूबे के सीएम रघुबर दास जमशेदपुर में थे।

यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी और कहा कि 2014 से ज्यादा सीटें लाकर पीएम मोदी ने इतिहास रच दिया है। इस दौरान उन्होने भाजपा कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में हर बूथ पर 90 प्रतिशत वोट दिलाने का संकल्प दिलाया

उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा सरकार गरीबों, महिलाओं, किसानों और युवाओं के विकास के लिए काम कर रही है और लोगों ने दोबारा मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाकर झारखण्ड के विकास को नई गति दी है।

रघुबर दास यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि मैं एक मजदूर हूं, जमशेदपुर की जनता मेरे इस सफर की साक्षी रही है। मेरा एक ही लक्ष्य है, इस समृद्ध राज्य की गोद में पल रही गरीबी को नेस्तनाबूद करना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम हर गरीब की जिंदगी में बदलाव लाने का प्रयास कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024