1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. झारखण्ड विधान सभा चुनाव 2019
  4. Jharkhand Maheshpur Vidhan Sabha Chunav result 2019: महेशपुर पर लगातार दूसरी बार JMM के स्टीफन मरांडी जीते

Jharkhand Maheshpur Vidhan Sabha Chunav result 2019: महेशपुर पर लगातार दूसरी बार JMM के स्टीफन मरांडी जीते

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 23, 2019 08:47 am IST,  Updated : Dec 23, 2019 07:39 pm IST

झारखंड के महेशपुर विधानसभा सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के स्टीफन मरांडी ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है।

Jharkhand Election Results, Maheshpur Constituency result, BJP, JMM, Mistry Soren, Stephen Marandi- India TV Hindi
Maheshpur Constituency result Live | India TV

Jharkhand Maheshpur Vidhan Sabha Chunav result 2019: झारखंड के महेशपुर विधानसभा सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के स्टीफन मरांडी ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, महेशपुर विधानसभा सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के स्टीफन मरांडी ने भाजपा के मिस्त्री सोरेन को 34106 वोटों से हराया है।

आयोग के मुताबिक, महेशपुर विधानसभा सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्टीफन मरांडी को 89144 (53.94 प्रतिशत) वोट मिले हैं। जबकि भाजपा के मिस्त्री सोरेन को 55076 (33.31 प्रतिशत) वोट मिले हैं।

महेशपुर विधानसभा सीट राजमहल लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। पिछले चुनावों में इस सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर हुई थी। 2014 के विधानसभा चुनावों की बात की जाए तो झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी स्टीफन मरांडी ने भारतीय जनता पार्टी के देवीधन टुडु को 6 हजार से ज्यादा मतों के अंतर से पराजित किया था। मरांडी को 51866 और टुडु को 45710 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर झारखंड विकास मोर्चा के मिस्त्री सोरेन रहे थे जिन्हें कुल 31276 लोगों ने वोट दिया था। 2014 में बाकी के 10 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024