1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. झारखण्ड विधान सभा चुनाव 2019
  4. झारखंड की रैली में योगी ने राम मंदिर के लिए मांगी हर घर से ईंट, कहा, यह होगा राष्ट्रीय मंदिर

झारखंड की रैली में योगी ने राम मंदिर के लिए मांगी हर घर से ईंट, कहा, यह होगा राष्ट्रीय मंदिर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 17, 2019 07:05 am IST,  Updated : Dec 17, 2019 07:05 am IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए सोमवार को झारखण्ड के हर घर से ईंट मांगी।

उत्तर प्रदेश के...- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए सोमवार को झारखण्ड के हर घर से ईंट मांगी। Image Source :

साहेबगंज/जामतारा। झारखंड चुनावों में एक बार फिर राम मंदिर का जिक्र आया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए सोमवार को झारखण्ड के हर घर से ईंट मांगी। आदित्यनाथ ने चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए पिछले 500 वर्षों में लाखों हिंदुओं ने अपना जीवन समर्पित किया है। बता दें कि सोमवार को ही झारखंड के पाकुड़ की एक जनसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा की थी कि अयोध्या में नया राम मंदिर 4 महीनों में तैयार हो जाएगा। 

जामतारा में जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा, ‘‘राम मंदिर महज कोई मंदिर ही नहीं होगा, बल्कि यह एक राष्ट्रीय मंदिर होगा जो भगवान राम की जन्मस्थली पर बनाया जाएगा। यह भारत की आत्मा होगी। यह मंदिर दुनिया में देश के लोकतंत्र और न्यायपालिका की मजबूती को प्रदर्शित करेगा।’’ इस राम मंदिर में झारखंड के लोगों की प्रतिभागिता को तय करते हुए योगी ने मंदिर निर्माण के लिए राज्य के हर घर से एक ईंट का योगदान मांगा है। 

झारखंड के ही पाकुड़ में कल अमित शाह भी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान राम मंदिर पर टिप्पणी करते हुए शाह ने कहा कि मैं आपसे कहना चाहता हूं कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया है, 4 माह के अंदर आसमान को छूता हुआ भव्य राम मंदिर अयोध्या में बनने जा रहा है। साथ की कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा, कि कांग्रेस न विकास कर सकती है, न देश को सुरक्षित कर सकती है और न देश की जनता की जन भावनाओं का सम्मान कर सकती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024