1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018
  4. कर्नाटक भाजपा विधायकों ने येदियुरप्पा को अपना नेता चुना

कर्नाटक भाजपा विधायकों ने येदियुरप्पा को अपना नेता चुना

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 16, 2018 12:29 pm IST,  Updated : May 16, 2018 12:29 pm IST

राज्य विधानसभा की 224 सीटों में से 222 पर चुनाव हुए थे जिनमें से 104 सीटों के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, और सामान्य बहुमत से वह आठ सीट पीछे है। कांग्रेस 78 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर और 38 सीटों के साथ जनता दल (सेक्युलर) तीसरे स्थान पर है। चुनाव के इन नतीजों के साथ कर्नाटक में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति सामने आई है।

Karnataka BJP MLAs elect BS Yeddyurappa as their leader- India TV Hindi
कर्नाटक भाजपा विधायकों ने येदियुरप्पा को अपना नेता चुना Image Source : PTI

बेंगलुरू: कर्नाटक के नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों ने बुधवार को बी.एस. येदियुरप्पा को औपचारिक रूप से विधायक दल का नेता चुन लिया। पार्टी के प्रवक्ता एस. शांताराम ने यह कहा। येदियुरप्पा ने यहां संवाददाताओं से कहा, "हम राज्यपाल वजुभाई आर. वाला से मुलाकात करेंगे और सरकार गठन का दावा पेश करेंगे।"

राज्य विधानसभा की 224 सीटों में से 222 पर चुनाव हुए थे जिनमें से 104 सीटों के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, और सामान्य बहुमत से वह आठ सीट पीछे है। कांग्रेस 78 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर और 38 सीटों के साथ जनता दल (सेक्युलर) तीसरे स्थान पर है। चुनाव के इन नतीजों के साथ कर्नाटक में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति सामने आई है।

इस बीच कांग्रेस ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। नतीजों के बाद कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी उनके विधायकों की खरीद-फरोख्त में लगी है। कांग्रेस के एक विधायक ने आरोप लगाया है कि बीजेपी ने उन्हें पैसे और मंत्री पद का ऑफर दिया है। मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस विधायक ने दावा किया कि बीजेपी को समर्थन के बदले उन्हें रुपये की पेशकश की गई और मंत्री बनाने का ऑफर दिया गया है। वहीं बीजेपी के वरिष्ठ नेते केएस इश्वरप्पा ने दावा किया है कि कर्नाटक में बीजेपी की ही सरकार बनेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Karnataka Assembly Election 2018 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024