1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018
  4. इंडिया टीवी-वीएमआर के एग्जिट पोल में कर्नाटक में त्रिशंकु विधानसभा के आसार

इंडिया टीवी-वीएमआर के एग्जिट पोल में कर्नाटक में त्रिशंकु विधानसभा के आसार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 12, 2018 08:38 pm IST,  Updated : May 13, 2018 12:04 am IST

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 एग्जिट पोल, कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 एग्जिट पोल, कर्नाटक विधानसभा चुनाव में किसी दल को पूर्ण बहुमत मिलने के आसार नहीं है।

कर्नाटक विधानसभा...- India TV Hindi
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 एग्जिट पोल Image Source : INDIA TV

नयी दिल्ली: इंडिया टीवी- वीएमआर के एग्जिट पोल के मुताबिक़ कर्नाटक विधानसभा चुनाव में किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिल रहा है। कांग्रेस और बीजेपी में जहां कांटे की टक्कर है वहीं एच.डी. देवगौड़ा के जनता दल (एस) के तीसरे सबसे बड़े दल के रुप में उभरने की संभावना है। एग्जिट पोल के रिज़ल्ट आज शाम इंडिया टीवी न्यूज़ चैनल पर दिखाए गए।

एग्जिट पोल के मुताबिक़ सत्तारुढ़ कांग्रेस 90 से 103 सीटों की रेंज में है जबकि बीजेपी 80 से 93 की रेंज में दिख रही है। वहीं जनता दल (एस)-बीएसपी गठबंधन को 31 से 39 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य या निर्दलीयों को सिर्फ तीन सीटें मिल सकती हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए आज 222 सीटों पर मतदान हुआ है।  

एग्जिट पोल के अनुसार मध्य कर्नाटक की कुल 35 सीटों में से बीजेपी के खाते में 17, कांग्रेस के खाते में 12, जनता दल (एस)-बीएसपी गठबंधन के खाते में 5 और अन्य के खाते में एक सीट जा सकती है। तटीय कर्नाटक की 21 सीटों में से बीजेपी को सिर्फ 8 सीटें मिलती दिख रही हैं जबकि 13 सीटें कांग्रेस जीत सकती है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 एग्जिट पोल
Image Source : INDIA TVकर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 एग्जिट पोल

​इंडिया टीवी- वीएमआर के एग्जिट पोल के अनुसार ग्रेटर बेंगलोर में कांग्रेस और बीजेपी में ज़बरदस्त टक्कर है। यहां कुल 30 सीटें हैं और कांग्रेस तथा बीजेपी को 14-14 सीटें मिलने का अनुमान है। दो सीटें जनता दल (एस)-बीएसपी गठबंधन को मिल सकती हैं। हैदराबाद कर्नाटक में 31 सीटों में से बीजेपी 19 और कांग्रेस 12 सीटें जीत सकती है।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 एग्जिट पोल
Image Source : INDIA TVकर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 एग्जिट पोल

मुंबई कर्नाटक की 50 सीटों में से 26 सीटें कांग्रेस के खाते में और 23 सीटें बीजेपी के खाते में जाने का अनुमान है। बाकी बची एक सीट पर जनता दल (एस)-बीएसपी गठबंधन जीतती दिख रही है। ओल्ड मैसूर की 55 सीटों में से बीजेपी को सिर्फ 7 सीटें मिलती दिख रही हैं जबकि कांग्रेस 21 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। यहां से जनता दल (एस)-बीएसपी गठबंधन 25 सीटें निकाल सकता है। अन्य के खाते में दो सीटें जाती दिख रही हैं।

सीटों (222) का अंतिम अनुमान: कांग्रेस 97, बीजेपी 87, जनता दल (एस)-बीएसपी गठबंधन 35 और अन्य 3  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Karnataka Assembly Election 2018 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024