1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018
  4. कर्नाटक में अधिकतर दिग्गज सीटें बचाने में कामयाब, चामुंडेश्वरी से हारे सिद्धारमैया

कर्नाटक में अधिकतर दिग्गज सीटें बचाने में कामयाब, चामुंडेश्वरी से हारे सिद्धारमैया

 Reported By: Bhasha
 Published : May 15, 2018 07:22 pm IST,  Updated : May 15, 2018 07:22 pm IST

कर्नाटक में धिकांश दिग्गज नेता अपना गढ़ बचाने में कामयाब रहे, हालांकि सिद्धारमैया को चामुंडेश्वरी में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा...

siddaramaiah- India TV Hindi
siddaramaiah

बेंगलुरु: कर्नाटक में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति के बीच राज्य के अधिकांश दिग्गज नेता अपना गढ़ बचाने में कामयाब रहे, हालांकि सिद्धारमैया को चामुंडेश्वरी में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बी एस येदियुरप्पा शिकारीपुरा सीट जीतने में कामयाब रहे और जदएस के नेता एचडी कुमारस्वामी भी रामनगर और चन्नापटना से जीत हासिल की।

प्रमुख कांग्रेस नेताओं में कर्नाटक के निर्वतमान गृह मंत्री रामलिंग रेड्डी, आर. रोशन बेग, एन ए हैरिस, सिद्धरमैया के बेटे यतीन्द्र एस और लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के पुत्र प्रियांग खड़गे ने जीत दर्ज की। हालांकि वरिष्ठ पार्टी नेता एस आर पाटिल को हार का सामना करना पड़ा। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री के एस ईश्वरप्पा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के के.बी.प्रसन्न कुमार को 46,107 मत के भारी अंतर से हराया।

विवादित रेड्डी बंधुओं ने भी जीत दर्ज की। बेल्लारी सिटी से भाजपा उम्मीदवार जी. सोमशेखर रेड्डी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के अनिल एच लाड को 16155 मतों से पराजित किया। उनके भाई और भाजपा उम्मीदवार जी. करुणाकर रेड्डी ने हरपनहल्ली सीट से कांग्रेस के एम पी रवीन्द्र को 9647 वोटों से हराया। चामुंडेश्वरी सीट पर जद (एस) के जी टी देवगौड़ा ने सिद्धरमैया को 36,042 वोटों से हराया। हालांकि बादामी सीट पर निवर्तमान मुख्यमंत्री को मामूली अंतर से जीत मिली। इस सीट पर उन्होंने भाजपा के बी. श्रीरामुलू को 1,696 मतों के अंतर से हराया।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे यतीन्द्र एस ने वरुना सीट जीती। उन्होंने भाजपा के टी बसावराजू को 58,616 मतों से हराया। वहीं येदियुरप्पा ने शिकारीपुरा सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के गोनी मालतेसा को 35,397 मतों के अंतर से हराया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Karnataka Assembly Election 2018 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024