1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018
  4. लिंगायत विधायकों की कांग्रेस छोड़ने की धमकी, कुमारस्वामी CM बनें मंजूर नहीं

लिंगायत विधायकों की कांग्रेस छोड़ने की धमकी, कुमारस्वामी CM बनें मंजूर नहीं

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 15, 2018 05:53 pm IST,  Updated : May 15, 2018 05:53 pm IST

लिंगायत विधायकों का कहना है कि कुमारस्वामी वोक्कालिगा समुदाय से हैं जबकि बीएस येदियुरप्पा लिंगायत समुदाय से हैं...

kumaraswamy and yeddyurappa- India TV Hindi
kumaraswamy and yeddyurappa

बेंगलुरु: कर्नाटक में बीजेपी को सरकार बनाने से रोकने के लिए कांग्रेस और जेडीएस साथ आ गए हैं। कांग्रेस ने जेडीएस को समर्थन का ऐलान कर दिया और खास यह बात है कि कांग्रेस ने कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री बनाने की पेशकश की है जिसे जेडीएस ने मंज़ूर कर लिया है। लेकिन अब खबर आ रही है कि कांग्रेस के लिंगायत विधायकों ने कुमारस्वामी की सीएम उम्मीदवारी पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कांग्रेस छोड़ने की धमकी दी है। लिंगायत विधायकों को कुमारस्वामी मुख्यमंत्री बनें यह मंजूर नहीं है। उनका कहना है कि कुमारस्वामी वोक्कालिगा समुदाय से हैं जबकि बीएस येदियुरप्पा लिंगायत समुदाय से हैं।

बता दें कि जेडीएस-कांग्रेस के बीच सरकार बनाने के कोशिशें तेज हो गई हैं उनके बीच का जो फॉर्मूला सामने आया है वो ये है कि जेडीएस का सीएम बनेगा और कांग्रेस का डिप्टी सीएम। इसके अलावा जेडीएस ने कांग्रेस से 14 मंत्रालय मांगे थे जिस पर कांग्रेस 12 मंत्रालय देने को तैयार हो गई है। फिलहाल कांग्रेस-जेडीएस के नेता शर्तें तय करने में लगे हैं।

उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति उभरती नजर आ रही है। अब तक की मतगणना में भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है लेकिन बहुमत के आंकड़े से कुछ सीटे पीछे है। इसी बीच कांग्रेस ने कहा है कि वह सरकार के गठन के लिए जद (एस) को समर्थन देने को तैयार है।

भाजपा उम्मीदवारों ने अब तक 75 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है जबकि 29 सीटों पर उसके उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। कांग्रेस ने 43 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि 35 सीटों पर उसके उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। जद (एस) ने 18 सीट जीत ली है जबकि 19 सीटों पर उसके उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Karnataka Assembly Election 2018 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024