1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018
  4. राहुल गांधी द्वारा ‘वंदे मातरम’ का कथित रूप से ‘अपमान’ करने पर विवाद

राहुल गांधी द्वारा ‘वंदे मातरम’ का कथित रूप से ‘अपमान’ करने पर विवाद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 27, 2018 11:50 pm IST,  Updated : Apr 27, 2018 11:50 pm IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की यहां एक रैली में उनके द्वारा राष्ट्रगीत ‘ वंदे मातरम’ का कथित तौर पर ‘‘अपमान’’ करने वाला एक वीडियो सामने आने के बाद आज एक विवाद शुरू हो गया। 

Row over alleged "disrespect" to "vande mataram" by Rahul - India TV Hindi
Row over alleged "disrespect" to "vande mataram" by Rahul  Image Source : PTI

बंतवाल (कर्नाटक): कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की यहां एक रैली में उनके द्वारा राष्ट्रगीत ‘ वंदे मातरम’ का कथित तौर पर ‘‘अपमान’’ करने वाला एक वीडियो सामने आने के बाद आज एक विवाद शुरू हो गया। वीडियो में मंच पर बैठे राहुल कर्नाटक के कांग्रेस महासचिव के. सी वेणुगोपाल की तरफ अपनी घड़ी दिखाते हुए इशारा कर रहे हैं, जिससे लग रहा है कि वे कह रहे हों कि कार्यक्रम जल्द खत्म करें। 

राहुल मंच पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठे दिख रहे हैं। इसके बाद एक व्यक्ति वहां वंदेमातरम गा रहे गायक से जाकर कहता है कि वह (वंदे मातरम) की केवल एक लाइन गाकर गीत खत्म करे। भाजपा ने इसके लिए राहुल की आलोचना करते हुए कहा कि उनके मन में राष्ट्रगीत के लिए सम्मान नहीं है, जबकि कांग्रेस ने इस आरोप को खारिज करते हुए इसे ‘‘ पूरी तरह गलत ’’ बताया। 

एक स्थानीय टीवी चैनल के कथित घटना का वीडियो दिखाए जाने के बाद भाजपा ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, ‘‘ उनके मने में राष्ट्रगीत के लिए सम्मान नहीं है। हम उनसे क्या उम्मीद करें।’’ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने ट्वीट कर कहा कि हमारे जैसे आम भारतीय ‘ जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी ’ कहा करते हैं , जबकि अहंकारी , अनजान वंशवादी वंदे मातरम जल्द खत्म करने को कहते हैं। 

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि यही कारण है कि हम उन्हें शहजादा कहते हैं। उन्होंने ट्वीट किया , ‘‘ इस देश को परिवार की संपत्ति मानते हैं। क्या उनकी इच्छा से राष्ट्र गीत में संशोधन किया जा सकता है।’’भाजपा के एक अन्य नेता डीवी सदानंद गौड़ा ने कहा कि राहुल के मन में राष्ट्र गीत के लिए सम्मान नहीं है।वहीं कांग्रेस ने इसे ‘‘फर्जी वीडियो’’ बताया। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने इस आरोप को पूरी तरह से झूठा बताते हुए खारिज कर दिया और इसे फर्जी वीडियो बताया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Karnataka Assembly Election 2018 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024