1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018
  4. कर्नाटक चुनाव 2018: कांग्रेस की शिकायत पर भाजपा के तीन विज्ञापनों के प्रसारण पर लगी रोक

कर्नाटक चुनाव 2018: कांग्रेस की शिकायत पर भाजपा के तीन विज्ञापनों के प्रसारण पर लगी रोक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 28, 2018 04:30 pm IST,  Updated : Apr 28, 2018 04:37 pm IST

ये विज्ञापन चुनाव आयोग के दिशा - निर्देशों का उल्लंघन करते हैं

भारतीय जनता पार्टी।- India TV Hindi
भारतीय जनता पार्टी। Image Source : PTI

बेंगलुरु: मीडिया प्रमाणन और निगरानी समिति ( एमसीएमसी ) ने कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस के खिलाफ बनाए गए भारतीय जनता पार्टी के तीन वीडियो विज्ञापनों के प्रसारण पर रोक लगा दी। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति ( केपीसीसी ) द्वारा दर्ज कराई गई एक शिकायत के बाद यह रोक लगाई गई है। समिति ने शुक्रवार मीडिया को इन विज्ञापनों को दिखाने से रोका था। उसने कहा था कि ये विज्ञापन चुनाव आयोग के दिशा - निर्देशों का उल्लंघन करते हैं। 

यहां 12 मई को विधानसभा चुनाव होने हैं। केपीसीसी की ओर से पार्षद वी एस उगरप्पा द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर एमसीएमसी ने यह कार्रवाई की। केपीसीसी ने इन विज्ञापनों को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताया है। आदेश में कहा गया , “ सूचना और जनसंपर्क विभाग के आयुक्त हर्षा पी एस ने अपने आदेश में 35-35 सेकेंड के ‘ जन विरोधी सरकार ’, ‘ विफल सरकार ’ और 50 सेकेंड के ‘ मूरु भाग्य ’ के प्रसारण पर रोक लगा दी। ” इन तीनों दृश्यात्मक विज्ञापनों की इजाजत भाजपा के राज्य कार्यालयी सचिव गणेश याजी को 22 अप्रैल को दी गई थी। उगरप्पा ने अपनी शिकायत में कहा कि ये विज्ञापन भारतीय दंड संहिता के साथ ही लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रावधानों के विपरीत हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Karnataka Assembly Election 2018 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024