1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. चंद्रबाबू नायडू को अमित शाह की सलाह, कहा – जितनी मेहनत एग्जिट पोल के बाद की, उतनी पहले करते तो खाता खुल जाता

चंद्रबाबू नायडू को अमित शाह की सलाह, कहा – जितनी मेहनत एग्जिट पोल के बाद की, उतनी पहले करते तो खाता खुल जाता

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 23, 2019 08:03 pm IST,  Updated : May 23, 2019 08:03 pm IST

अमित शाह ने कहा कि कुछ लोगों को रुझान हजम नहीं हुए और वो एक दूसरे से मिलने लगे। उनको लगता था कि एग्जिट पोल गलत होने वाला है। मैं इन पार्टियों को और चंद्रबाबू नायडू को ये सलाह देना चाहता हूं कि अगर आपने काम किया होता तो आपका खाता खुल जाता। 

AMIT SHAH- India TV Hindi
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह Image Source : PTI

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद गुरुवार शाम पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह राजधानी नई दिल्ली में भाजपा कार्यालय पहुंचे। इस दौरान अमित शाह ने पार्टी कार्यालय को संबोधित किया। अपने संबोधन में अमित शाह ने टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को सलाह दे डाली। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को रुझाने हजम नहीं हुए और वो एक दूसरे से मिलने लगे। उनको लगता था कि एग्जिट पोल गलत होने वाला है। मैं इन पार्टियों को और चंद्रबाबू नायडू को ये सलाह देना चाहता हूं कि अगर आपने काम किया होता तो आपका खाता खुल जाता। इस दौरान उन्होंने जगन रेड्डी, नवीन पटनायक, पवन चामलिंग को जीत की बधाई दी।

सपा-बसपा को भी हराया

अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा को हराकर हमने 60 सीटें जीतीं। ये जीत दिखाती है कि आने वाले दिनों में परिवारवादी और जातिवादी पार्टियों का कोई महत्व नहीं रहने वाला है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024