1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. Arunachal Pradesh Vidhan Sabha Election Result: राज्य की 57 सीटों पर मतगणना आज, 3 सीटों पर पहले ही हो चुका है फैसला

Arunachal Pradesh Vidhan Sabha Election Result: राज्य की 57 सीटों पर मतगणना आज, 3 सीटों पर पहले ही हो चुका है फैसला

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 23, 2019 05:26 am IST,  Updated : May 23, 2019 05:26 am IST

अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा की 60 सीटें हैं, जिनमें से तीन विधानसभा सीटों पर पहले ही निर्विरोध विधायक निर्वाचित हो चुके हैं। इसीलिए राज्य में सिर्फ 57 विधानसभा की सीटों पर ही वोटिंग हुई थी।

Arunachal Pradesh Vidhan Sabha Election Result 2019- India TV Hindi
Arunachal Pradesh Vidhan Sabha Election Result 2019 Image Source : INDIA TV

ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 60 सीटें हैं, जिनमें से सिर्फ 57 विधानसभा सीटों पर ही वोटिंग हुई थी और इन्हीं 57 विधानसभा सीटों पर आज मतगणना होने वाली है। बता दें राज्य की तीन सीटें ऐसी हैं जहां वोटिंग से पहले ही प्रत्याशी र्निविरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए थे। इन सीटों में आलो ईस्ट विधानसभा सीट, येचुली विधानसभा सीट और दिरांग विधानसभा सीट शामिल हैं। उनके सामने कोई कई प्रतिद्वंदी मैदान में नहीं था।

तीनों सीटों पर BJP के उम्मीदवार ही र्निविरोध निर्वाचित घोषित हुए हैं। ऐसे में बाकि की 57 सीटों पर 11 अप्रैल को हुए पहले चरण में मतदान कराया गया और आज इन सीटों पर मतगणना होनी है। BJP ने बाकि की सभी 57 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, वहीं कांग्रेस के 47, नैशनल पीपल्स पार्टी के 30, जेडीयू के 17, जनता दल सेक्युलर के 13 और एई इंडिया पार्टी का एक प्रत्याशी मैदान में है। साथ ही 17 स्वतंत्र उम्मीदवार भी मैदान में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024