1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. कन्हैया कुमार, रवि शंकर प्रसाद समेत बिहार की 10 प्रमुख सीटों का Exit Poll, जानिए किसके जीनते की कितनी संभावना

कन्हैया कुमार, रवि शंकर प्रसाद समेत बिहार की 10 प्रमुख सीटों का Exit Poll, जानिए किसके जीनते की कितनी संभावना

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 20, 2019 04:41 pm IST,  Updated : May 20, 2019 04:45 pm IST

रविवार को सामने आए एग्जिट पोल के नतीजों में लोकसभा चुनावों में एक बार फिर से नरेंद्र मोदी सरकार की जीत होती नजर आ रही है।

Kanhaiya Kumar- India TV Hindi
Kanhaiya Kumar

नई दिल्ली: रविवार को सामने आए एग्जिट पोल के नतीजों में लोकसभा चुनावों में एक बार फिर से नरेंद्र मोदी सरकार की जीत होती नजर आ रही है। उन्हीं एक्जिट पोल नतीजों में से आज हम आपको बिहार की 10 प्रमुख सीटों का एग्जिट पोल बताने जा रहे हैं। इन सीटों में कन्हैया कुमार और गिरिराज सिंह, रवि शंकर प्रसाद और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे दिग्गजों की सीटें शामिल हैं।

पूर्वी चंपारण

बिहार की पूर्वी चंपारण लोकसभा सीट पर 2014 के चुनाव में BJP के राधा मोहन सिंह ने जीत हासिल की थी। इस बार का एग्जिट पोल भी उन्हीं की जीत की ओर इशारा कर रहा है। अगर इंडिया टीवी का एग्जिट पोल सही साबित होता है तो एक बार फिर से राधा मोहन सिंह का सांसद चुना जाना तय है।

पटना साहिब

बिहार की पटना साहिब सीट को शत्रुघ्न सिन्हा का गढ़ माता जाता है। लेकिन, चुनाव से पहले BJP से टिकट कटने पर सिन्हा कांग्रेस में शामिल हो गए और इसी के साथ अब यहां के समीकरण भी बदलते नजर आने लगे हैं। एग्जिट पोल के मुताबिक यहां से शत्रुघ्न सिन्हा हार रहे हैं और BJP के रवि शंकर प्रसाद की जीत होती दिखाई दे रही है। हालांकि, नतीजे 23 मई को आने हैं।

पाटलिपुत्र

पाटलिपुत्र लोकसभा सीट पर BJP के राम क्रिपाल और RJD की मीसा भारती आमने सामने हैं। एग्जिट पोल के मुताबिक दोनों के बीच कड़ी टक्कर है लेकिन BJP के राम क्रिपाल के बाजी मारने की ज्यादा उम्मीदें हैं। बता दें कि मीसा भारती RJD अध्यक्ष लालू यादव की बेटी हैं।

जमुई

बिहार का जमुई लोकसभा सीट पर इस बार भी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) सुप्रीमो रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान जीत हासिल कर सकते हैं। उन्होंने साल 2014 में भी जीत हासिल की थी। यहां महागठबंध की पार्टी आरएलसपी की ओर से भूदेव चौधरी मैदान में हैं, जो एग्जिट पोल के मुताबिक हारते नजर आ रहे हैं। 

बेगूसराय

इंडिया टीवी एग्जिट पोल के मुताबिक बेगूसराय में गिरिराज सिंह बाजी मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह कन्हैया कुमार और तनवीर हसन पर भारी पड़ते दिख रहे हैं। एग्जिट पोल के अनुसरा गिरिराज सिंह बेगूसराय पर भाजपा का विजय पताका फहरा सकते हैं। और, कन्हैया कुमार को मुंह की खानी पड़ सकती है।

उजियारपुर

बिहार की उजियारपुर लोकसभा सीट पर भाजपा के नित्यांनद राय और रालोसपा सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा के बीच कड़ी टक्कर है। लेकिन, इस कड़ी टक्कर के बावजूद ये सीट BJP के खाते में ही आ सकती है। एग्जिट पोल के मुताबिक यहां से कड़ी टक्कर के बाद भाजपा के नित्यांनद राय जीत हासिल कर सकते हैं।

मधेपुरा

एग्जिट पोल के मुताबिक बिहार की मधेपुरा लोकसभा सीट से JD(U) के दिनेश चंद्र यादव बाजी मार सकते हैं। अगर एग्जिट पोल सही साबित होता है तो RJD के उम्मीदवार शरद यादव को हार और दिनेश चंद्र यादव की जीत मिलने की पूरी संभावना है। बता दें कि यहां इस बार 59.14 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया था।

सारण

बिहार की सारण लोकसभा सीट BJP के खाते में जा सकती है। एग्जिट पोल के मुताबिक यहां से BJP के राजीव प्रताप रुड़ी के चुनाव जीतने की पूरी-पूरी संभावना है। अगर इंडिया टीवी का एग्जिट पोल सही साबित होता है तो राजीव प्रताप सांसद चुकर संसद पहुंचेंगे और RJD की चंद्रिका राय की हार का सामना करना पड़ेगा।

वैशाली

भगवान महावीर की जन्मस्थली और भगवान बुद्ध की कर्मभूमि वैशाली में RJD के रघुवंश बाबू को जीत मिल सकती है। एग्जिट पोल के मुताबिक वह साफ जीतते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, 2014 के मोदी लहर में बीजेपी के सहयोगी दल एलजेपी के रामा सिंह को यहां से टिकट मिला और वे जीतने में कामयाब रहे।

सुपौल

ब‍िहार की सुपौल लोकसभा सीट पर JD(U) के दिलेश्वर कमैत जीत हासिल कर सकते हैं। और, इसी के साथ कांग्रेस के रंजीत रंजन को हार का सामना करना पड़े सकता है। एग्जिट पोल के मुताबित द‍िलेश्वर कमैत साफ तौर पर जीतते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024