इंडिया टीवी-सीएनएक्स एग्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों पर बीजेपी के जीतने का अनुमान है। लेकिन सर्वे के अनुसार दिल्ली की एक सीट ऐसी होगी जिसपर कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी और यह सीट उत्तर पूर्वी दिल्ली है। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित के बीच मुकाबला कड़ा होगा।
Related Stories
इसबार उत्तर पूर्वी दिल्ली की सीट सबसे हाईप्रोफाइल बन चुकी है क्योंकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी इस सीट पर दोबारा अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं इस सीट से कांग्रेस ने बड़ा दांव खेलते हुए तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रही शीला दीक्षित को टिकट दिया था। आम आदमी पार्टी की तरफ से इस सीट पर पूर्वांचली चेहरा दिलीप पांडे को चुनावी रण में अपने प्रत्याशी के रूप में उतारा था। दूसरे राज्यों समेत दिल्ली लोकसभा की सीटों के परिणाम (Delhi Election Results) 23 मई को जारी किए जाएंगे।
