1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. Chandrapur Lok Sabha Chunav Results 2019 Live Updates: कांग्रेस के सुरेश नारायण धानोरकर आगे, हंसराज अहीर पीछे

Chandrapur Lok Sabha Chunav Results 2019 Live Updates: कांग्रेस के सुरेश नारायण धानोरकर आगे, हंसराज अहीर पीछे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 23, 2019 10:14 am IST,  Updated : May 23, 2019 04:03 pm IST

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में भाजपा ने एकबार फिर अपने दिग्गज नेता हंसराज अहीर पर भरोसा जताया है। इस बार यहां हंसराज अहीर का मुकाबला कांग्रेस के सुरेश नारायण धानोकर से हैं। हंसराज अहीर इस सीट से चार बार सांसद रह चुके हैं और साल 1996 से लगातार छठी बार भाजपा के प्रत्याशी हैं।

hansraj ahir- India TV Hindi
क्या इस बार फिर संसद पहुंच पाएंगे हंसराज अहीर? Image Source : INDIA TV

Chandrapur Lok Sabha Chunav Results 2019 Live News Updates: महाराष्ट्र के चंद्रपुर में भाजपा ने एकबार फिर अपने दिग्गज नेता हंसराज अहीर पर भरोसा जताया है। शुरुआती रुझानों में हंसराज अहीर आगे रहे लेकिन अब कांग्रेस के सुरेश नारायण धानोरकर आगे हैं। इस बार यहां हंसराज अहीर का मुकाबला कांग्रेस के सुरेश नारायण धानोरकर से हैं। हंसराज अहीर इस सीट से चार बार सांसद रह चुके हैं और साल 1996 से लगातार छठी बार भाजपा के प्रत्याशी हैं।

पिछले लोकसभा चुनाव में हंसराज अहीर को 5 लाख 8 हजार  49 वोट मिले थे, जबकि उनके निकटम प्रतिद्वंद्वी रहे कांग्रेस के संजय वामनराव को 2 लाख 71 हजार 780 वोट मिले थे। 

लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़े ताजा नतीजे जानने के लिए यहां क्लिक करें।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024