1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. Congress Manifesto: शिवसेना ने कहा, 'देशद्रोह के कानून हटाने की बात करनेवाली पार्टी को चुनाव लड़ने का हक नहीं'

Congress Manifesto: शिवसेना ने कहा, 'देशद्रोह के कानून हटाने की बात करनेवाली पार्टी को चुनाव लड़ने का हक नहीं'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 02, 2019 05:53 pm IST,  Updated : Apr 02, 2019 07:11 pm IST

शिवसेना ने कांग्रेस के चुनाव घोषणापत्र को तीखी प्रतिक्रिया जताते हुए कहा है कि जो पार्टी देशद्रोह के कानून को हटाने की बात करती है, ऐसी पार्टी को चुनाव लड़ने का हक नहीं है।

Uddhav Thackrey File Photo- India TV Hindi
Uddhav Thackrey File Photo

मुंबई: शिवसेना ने कांग्रेस के चुनाव घोषणापत्र को तीखी प्रतिक्रिया जताते हुए कहा है कि जो पार्टी देशद्रोह के कानून को हटाने की बात करती है, ऐसी पार्टी को चुनाव लड़ने का हक नहीं है। शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे ने कहा, जो पार्टी देशद्रोह के कानून हटाने की बात कहती है उसे इस देश का चुनाव लड़ने का अधिकार नहीं होना चाहिए। देशद्रोही को फांसी की सजा होनी चाहिए यह शिवसेना और जनता की भावना है।'

उद्धव ठाकरे ने कहा, 'देशद्रोह पर कांग्रेस ने जो कहा है तो कॉन्ग्रेस के नेता किसके पीएम होना चाहते हैं- देशद्रोहियों का या देशप्रेमियो के? देशद्रोहियों के वोट हासिल करने के लिए वो यह मुद्दा ला रहे होंगे तो उन्हें देशद्रोहियों का पीएम होना है क्या?'  उद्धव ने कहा- यह हमारा हिंदुस्तान कभी सहेगा नहीं और हम यह कभी होने नही देंगे।

उद्धव ठाकरने ने कहा, 'कांग्रेस की असलियत सामने आई है। उन्हें लोगो से कोई लेना-देना नहीं है, चुनाव आते ही झूठ बोलने लगते हैं। राहुल ने 72 हजार का वादा किया, गरीबी हटाने की बात उनके दादी ने की थी, कितने साल हुए क्यों नही हटी गरीबी? चुनाव के वक्त यह कहा जाता है यह मैं समझ सकता हूं।देश की एकात्मकता को ठेस न पहुंचे इसका ज्ञान राजनेता को होना जरूरी है,आज कांग्रेस ने इस गंवाया है।' 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024