1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. मायावती की प्रधानमंत्री पद की दावेदरी पर बोली कांग्रेस- सरकार हमारे नेतृत्व में बनेगी

मायावती की प्रधानमंत्री पद की दावेदरी पर बोली कांग्रेस- सरकार हमारे नेतृत्व में बनेगी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 20, 2019 10:51 pm IST,  Updated : Mar 20, 2019 11:18 pm IST

मायावती के चुनाव नहीं लड़ने और खुद को प्रधानमंत्री पद की दौड़ में रहने का संकेत देने की पृष्ठभूमि में कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि 2019 में सरकार उसके नेतृत्व में बनेगी और जिन दलों के साथ मतभेद दिखाई दे रहा है वो भी साथ होंगे।

mayawati- India TV Hindi
mayawati

नई दिल्ली: मायावती के चुनाव नहीं लड़ने और खुद को प्रधानमंत्री पद की दौड़ में रहने का संकेत देने की पृष्ठभूमि में कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि 2019 में सरकार उसके नेतृत्व में बनेगी और जिन दलों के साथ मतभेद दिखाई दे रहा है वो भी साथ होंगे।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जहां तक किसी व्यक्ति विशेष का चुनाव लड़ने या ना लड़ने का प्रश्न है, मुझे लगता है कि ये उनका अपना निर्णय हैं। वो एक अलग पार्टी में हैं और उसकी मुखिया हैं, हम उस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहेंगे।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या चुनाव नहीं लड़ने के कारण मायावती प्रधानमंत्री पद की दौड़ से बाहर हो गई हैं तो उन्होंने, ‘‘मुझे लगता है कि आप विश्वास रखिए कांग्रेस के नेतृत्व में, 2019 में सरकार बनने वाली है और बहुत सारे साथी जो हैं, जिनसे आपको आज लगता है कि हमारा थोड़ा-थोड़ा मनभेद है या मतभेद है, उन सबको हम एक सूत्र में पिरो लेंगे।’’

दरअसल, बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने बुधवार को आगामी लोकसभा चुनाव न लड़ने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वह गठबंधन को जिताना चाहती हैं और उनके खुद चुनाव जीतने की बजाय गठबंधन की जीत जरूरी है। उन्होंने कहा कि वह जब चाहें, लोकसभा का चुनाव जीत सकती हैं। उनका गठबंधन बेहतर स्थिति में है। वह लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगी और आगे जरूरत पड़ने पर किसी भी सीट से चुनाव लड़ सकती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024