1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. Lok Sabha Election 2019: कांग्रेस ने जारी की 9 प्रत्याशियों की लिस्ट, राजस्थान सहित महाराष्ट्र और गुजरात के उम्मीदवार

Lok Sabha Election 2019: कांग्रेस ने जारी की 9 प्रत्याशियों की लिस्ट, राजस्थान सहित महाराष्ट्र और गुजरात के उम्मीदवार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 02, 2019 11:04 am IST,  Updated : Apr 02, 2019 11:06 am IST

कांग्रेस ने महाराष्ट्र की रेवार लोकसभा सीट से उल्हास पाटिल और पुणे से मोहन जोशी को टिकट दिया है। इसके अलावा गुजरात की मेहसाणा सीट से ए जे पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है

Congress releases another list of candidates from Rajasthan Maharastra and Gujarat- India TV Hindi
Congress releases another list of candidates from Rajasthan Maharastra and Gujarat

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा उम्मीदवारों के लिए एक और लिस्ट जारी की है, सोमवार देर रात कांग्रेस की तरफ से 9 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की गई जिसमें राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात के प्रत्याशी शामिल हैं। लिस्ट में 6 प्रत्याशी राजस्थान, 2 महाराष्ट्र और 1 गुजरात से है।

राजस्थान की गंगानगर लोकसभा सीट से भारतराम मेघवाल को टिकट दिया गया है जबकि जयपुर ग्रामीण से कृष्णा पुनिया को टिकट दिया है, कृष्णा पुनिया का मुकाबला केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार राज्यवर्धन सिंह राठौर से होगा। राजस्थान की अजमेर लोकसभा सीट से रिज्जू झुनझुनवाला, राजसमंद से देवकीनंदन गुर्जर, भीलवाड़ा से रामपाल शर्मा और झालाबाड़ बारां से प्रमोद शर्मा को टिकट दिया गया है।

कांग्रेस ने महाराष्ट्र की रेवार लोकसभा सीट से उल्हास पाटिल और पुणे से मोहन जोशी को टिकट दिया है। इसके अलावा गुजरात की मेहसाणा सीट से ए जे पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024