1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. Lok Sabha Elections 2019: महाराष्ट्र और गोवा की किस लोकसभा सीट पर कब होगा मतदान? ये रहा पूरा चुनाव कार्यक्रम

Lok Sabha Elections 2019: महाराष्ट्र और गोवा की किस लोकसभा सीट पर कब होगा मतदान? ये रहा पूरा चुनाव कार्यक्रम

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 11, 2019 12:27 pm IST,  Updated : Mar 11, 2019 12:27 pm IST

रविवार को चुनाव आयोग द्वारा 2019 के लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग ने 11 अप्रैल से 19 मई के दौरान चुनाव कराने का फैसला किया है और मतगणना 23 मई को होगी।

Constituency wise polling dates for all seats of Maharastra and Goa for Lok Sabha Elections- India TV Hindi
Constituency wise polling dates for all seats of Maharastra and Goa for Lok Sabha Elections

नई दिल्ली। रविवार को चुनाव आयोग द्वारा 2019 के लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग ने 11 अप्रैल से 19 मई के दौरान चुनाव कराने का फैसला किया है और मतगणना 23 मई को होगी। चुनाव 7 चरणों में होगा कुछेक राज्य ऐसे हैं जहां सबी 7 चरणों में वोटिंग होगी जबकि कुछ राज्य ऐसे हैं जिनमें सीधे 1 चरण या 3-4 चरण में मतदान होगा। महाराष्ट्र और गोवा की बात करें तो इस बार महाराष्ट्र में 4 चरण और गोवा में सीधे 1 चरण में मतदान होगा।

महाराष्ट्र की सभी 48 लोकसभा सीटों का चुनाव कार्यक्रम इस तरह से है

चरण चुनाव तारीख लोकसभा सीटें
पहला 11 अप्रैल वर्धा, रामटेक, नागपुर, भंडारा, गढ़चिरौली, चंद्रपुर, यवतमल
दूसरा 18 अप्रैल बुलडाना, अकोला, अमरावती,  हिंगोली, नांदेड़, परभणि, बीड़, ओसमानाबाद, लातूर, सोलापुर
तीसरा 23 अप्रैल जलगांव, रावेर, जालना, औरंगाबाद, रायगढ़, पुणे, बारामती, अहमदनगर, माधा, सांगली, सतारा, रत्नागिरी, कोल्हापुर, हटकनंगले
चौथा 29 अप्रैल नंदूरबार, धुले, डिंडोरी, नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, थाने, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई दक्षिण मध्य, मुंबई दक्षिण, मवल, शिरूर, शिरडी

गोवा में सीधे 1 चरण को मतदान होगा, राज्य की उत्तरी गोवा और दक्षिणी गोवा लोकसभा सीट पर तीसरे चरण यानि 23 अप्रैल को मतदान किया जाएगा। 

लोकसभा चुनाव 2019: यूपी की किस लोकसभा सीट पर कब होगा मतदान, यहां जानिए पूरा चुनावी कार्यक्रम

Lok Sabha Elections 2019: बिहार और झारखंड की किस लोकसभा सीट पर कब होगा मतदान? ये रहा पूरा चुनाव कार्यक्रम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024