1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. देश लोकसभा चुनाव के बाद मोदी को 'बेरोजगार' कर देगा: गौरव गोगोई

देश लोकसभा चुनाव के बाद मोदी को 'बेरोजगार' कर देगा: गौरव गोगोई

 Reported By: PTI
 Published : Apr 03, 2019 09:00 pm IST,  Updated : Apr 03, 2019 09:00 pm IST

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2014 के आम चुनाव में 'चायवाले' थे और इस समय 'चौकीदार' बन बैठे हैं, लेकिन लोकसभा चुनाव के बाद देश उन्हें 'बेरोजगार' बना देगा।

prime minister narendra modi- India TV Hindi
prime minister narendra modi

बोकाखाट (असम): कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2014 के आम चुनाव में 'चायवाले' थे और इस समय 'चौकीदार' बन बैठे हैं, लेकिन लोकसभा चुनाव के बाद देश उन्हें 'बेरोजगार' बना देगा।

कालियाबोर लोकसभा सीट से इस बार भी चुनाव लड़ रहे गोगोई बुधवार को ऊपरी असम के शहर बोकाखाट में रैली को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ उनके पिता और असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद थे।

गोगोई ने कहा, "नरेन्द्र मोदी पिछले चुनाव में 'चायवाला' थे। इस चुनाव में वह 'चौकीदार' हैं। लेकिन चुनाव के बाद देश के लोग उन्हें 'बेरोजगार' बना देंगे। उन्होंने कहा, "मोदी को तब बेरोजगार युवाओं की पीड़ा समझ आएगी।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024