नई दिल्ली: दिल्ली में लोकसभा की सिर्फ 7 सीटें है लेकिन यहां की चुनावी जंग बहुत मजेदार है। आज यहां की चुनावी जंग के परिणाम आए। देशभर की तमाम लोकसभा सीटों पर वोटों की गिनती के साथ ही दिल्ली की भी सभी सातों लोकसभा सीटों पर मतगणना हुई। यहां मनोज तिवारी, शीला दीक्षित, गौतम गंभीर जैसे बड़े नामों की किस्मत का फैसला हुआ। दिल्ली में BJP ने क्लीन स्वीप करते हुए सातों लोकसभा सीटों पर कब्जा कर लिया।
- Hindi News
- लोकसभा चुनाव 2024
- लोकसभा चुनाव 2019
- Delhi Lok Sabha Seats Results: दिल्ली में BJP का क्लीन स्वीप, AAP तीसरे नंबर पर खिसकी
Delhi Lok Sabha Seats Results: दिल्ली में BJP का क्लीन स्वीप, AAP तीसरे नंबर पर खिसकी
Delhi Lok Sabha Seats Result: 2014 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली में BJP ने क्लीन स्वीप करते हुए सातों लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी।
Delhi Lok Sabha Seats Result
-
11:29 PM (IST) May 23, 2019
दिल्ली में BJP का क्लीन स्वीप।
-
11:18 PM (IST) May 23, 2019
देश की 346 लोकसभा सीटों पर परिणाम आ चुके हैं। इनमें से BJP ने 210, कांग्रेस ने 39, TMC ने 14, शिवसेना ने 10, JD (U) ने 12 और बाकी सीटें पर अन्य दलों ने जीत हासिल की है।
-
10:21 PM (IST) May 23, 2019
देश की 278 लोकसभा सीटों पर परिणाम आ चुके हैं। इनमें से BJP ने 169, कांग्रेस ने 31, TMC ने 10, शिवसेना ने 9 और बाकी सीटें पर अन्य दलों ने जीत हासिल की है।
-
10:09 PM (IST) May 23, 2019
नॉर्थ ईस्ट दिल्ली लोकसभा सीट पर BJP के मनोज तिवारी ने जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस की शीला दीक्षित को 3,66,102 वोटों के अंतर से हराया है।
-
9:50 PM (IST) May 23, 2019
2 सीटों पर BJP ने जीत हासिल की।
-
9:17 PM (IST) May 23, 2019
ईस्ट दिल्ली लोकसभा सीट से BJP के गौतम गंभीर ने 3,91,222 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।
-
8:25 PM (IST) May 23, 2019
BJP को 56.6 फीसदी, कांग्रेस को 22.5 फीसदी और 18.1 फीसदी वोट मिले हैं। वोटों की गिनती अभी जारी है।
-
8:23 PM (IST) May 23, 2019
दिल्ली में BJP के सातों उम्मीदवार बड़े अंतर से आगे चल रहे हैं। वोट प्रतिशत के मामले में भी BJP नंबर एक, कांग्रेस नंबर दो और AAP नंबर तीन पर रही है। हालांकि, वोटों की गिनती अभी जारी है।
-
8:03 PM (IST) May 23, 2019
चुनाव आयोग और सुरक्षाबलों को इस पूरी चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए बहुत-बहुत बधाई- नरेंद्र मोदी
-
8:03 PM (IST) May 23, 2019
2019 का चुनाव लोकतांत्रिक विश्व के इतिहास की सबसे बड़ी घटना है- नरेंद्र मोदी
-
8:02 PM (IST) May 23, 2019
हम नए भारत के जनादेश लेने के लिए गए थे.. देश के करोड़ों नागरिकों ने इस फकीर की झोली को भर दिया, देश के 130 करोड़ नागरिकों का नमन करता हूं-नरेंद्र मोदी
-
7:52 PM (IST) May 23, 2019
दिल्ली में BJP के मुख्यालय में पीएम मोदी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित कर रहे हैं।
-
7:47 PM (IST) May 23, 2019
अमित शाह ने कहा कि पिछले पांच सालों में पीएम मोदी ने देश का गौरव बढ़ाने का काम किया है, जिसका देश की जनता पिछले 70 सालों से इंतजार कर रही थी।
-
7:46 PM (IST) May 23, 2019
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को एतिहासिक जीत के लिए बधाई दी।
-
7:40 PM (IST) May 23, 2019
कांग्रेस के खराब प्रदर्शन पर अमित शाह ने निशाना साधा और कहा कि कई राज्यों में कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई।
-
7:38 PM (IST) May 23, 2019
अमित शाह ने जीत के लिए कार्यकर्ताओं, समर्थकों और जनता का धन्यवाद किया।
-
7:37 PM (IST) May 23, 2019
दिल्ली में BJP के मुख्यालय में अमित शाह अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित कर रहे हैं।
-
7:00 PM (IST) May 23, 2019
सात बजे तक के आंकड़े
चांदनी चौक से BJP के हर्ष वर्धन आगे, 4,55,951 वोट मिले। वोटों की गिनती जारी
ईस्ट दिल्ली से BJP के गौतम गंभीर आगे, 6,93,522 वोट मिले। वोटों की गिनती जारी
नई दिल्ली से BJP की मीनाक्षी लेखी आगे, 5,01,103 वोट मिले। वोटों की गिनती जारी
नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से BJP के मनोज तिवारी आगे, 7,85,262 वोट मिले। वोटों की गिनती जारी
नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से हंस राज हंस आगे, 8,47,737 वोट मिले। वोटों की गिनती जारी
साउथ दिल्ली से BJP के रमेश बिधूड़ी आगे, 6,71,108 वोट मिले। वोटों की गिनती जारी
वेस्ट दिल्ली से BJP के प्रवेश साहिब आगे, 8,43,199 वोट मिले। वोटों की गिनती जारी
-
6:48 PM (IST) May 23, 2019
देश की 272 लोकसभा सीटों पर BJP आगे चल रही है। इनमें दिल्ली की 7 लोकसभा सीटें भी शामिल हैं।
-
6:44 PM (IST) May 23, 2019
दिल्ली में BJP को 56.6 फीसदी वोट मिले। वोटों की गिनती अब भी जारी।
-
6:18 PM (IST) May 23, 2019
कांग्रेस के निराशाजन प्रदर्शन को लेकर राहुल गांधी से जब सवाल पूछा गया कि क्या वह अब इस्तीफा देंगे तो उन्होंने कहा कि ये 'मेरे और CWC के बीच की बात है।'
-
6:16 PM (IST) May 23, 2019
वोटों की गिनती शुरू होने से लेकर अभी तक लगातार भाजपा के उम्मीदवारों ने सातों लोकसभा सीटों पर बढ़त बनाई हुई है।
-
5:52 PM (IST) May 23, 2019
राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म।
-
5:52 PM (IST) May 23, 2019
राहुल गांधी ने अमेठी में स्मृति ईरानी को जीत की बधाई दी। हालांकि, बता दें कि स्मृति ईरानी की जीत की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
-
5:50 PM (IST) May 23, 2019
राहुल गांधी ने अपने नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से कहा कि "घबराने की जरूरत नहीं है, हम मिलकर लड़ेंगे और अपनी विचारधारा को जिताएंगे।''
-
5:49 PM (IST) May 23, 2019
राहुल गांधी ने अपनी हार को माना और कहा कि 'हमारी लड़ाई विचार धारा की है। जनता ने इस बार फिर से पीएम मोदी को चुना है।'
-
5:47 PM (IST) May 23, 2019
राहुल गांधी ने कहा कि 'जनता मालिक है और मैं पीएम मोदी को धन्यवाद करता हूं।'
-
5:47 PM (IST) May 23, 2019
राहुल गांधी दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं।
-
4:57 PM (IST) May 23, 2019
BJP को 56.5 फीसदी, कांग्रेस को 22.5 फीसदी और AAP को 18.1 फीसदी वोट मिले हैं। अभी तक कांग्रेस और आप के वोट प्रतिशत को मिलाने के बाद भी BJP के बराबर वोट प्रतिशत नहीं हो रहा है। हालांकि, ये आंकडे वोटों की गिनती साथ अभी बदलते रहेंगे। वोटों को गिनती जारी है।
-
4:13 PM (IST) May 23, 2019
दिल्ली की किसी भी लोकसभा सीट पर कांग्रेस और AAP का कोई भी उम्मीदवार BJP के प्रत्याशियों के वोटों की संख्या के आसपास भी नहीं है। BJP के सभी उम्मीदवार लंबी बढ़त के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
-
4:03 PM (IST) May 23, 2019
चार बजे तक के आंकड़े
चांदनी चौक से BJP के हर्ष वर्धन आगे, 2,43,436 वोट मिले।
ईस्ट दिल्ली से BJP के गौतम गंभीर आगे, 5,16,314 वोट मिले।
नई दिल्ली से BJP की मीनाक्षी लेखी आगे, 4,01,734 वोट मिले।
ऩॉर्थ ईस्ट दिल्ली से BJP के मनोज तिवारी आगे, 6,48,507 वोट मिले।
नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से हंस राज हंस आगे, 6,16,514 वोट मिले।
साउथ दिल्ली से BJP के रमेश बिधूड़ी आगे, 4,91,189 वोट मिले।
वेस्ट दिल्ली से BJP के प्रवेश साहिब आगे, 5,94,398 वोट मिले।
-
3:41 PM (IST) May 23, 2019
सुबह से ही लगातार दिल्ली की सभी लोकसभा सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं।
-
3:41 PM (IST) May 23, 2019
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह बीजेपी मुख्यालय पहुंच गए हैं।
-
3:35 PM (IST) May 23, 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि "सबका साथ + सबका विकास + सबका विश्वास = विजयी भारत। साथ बढ़े, साथ समृद्ध हुए, साथ ही नया और मजबूत भारत बनाएंगे। भारत की हुई फिर से जीत!"
-
2:43 PM (IST) May 23, 2019
अमित शाह ने ट्वीट किया कि "यह जीत पूरे भारत की जीत है। देश के युवा, गरीब, किसान की आशाओं की जीत है। यह भव्य विजय प्रधानमंत्री मोदी जी की पाँच साल के विकास और मजबूत नेतृत्व में जनता के विश्वास की जीत है। मैं भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से नरेंद्र जी को हार्दिक बधाई देता हूँ।"
-
2:41 PM (IST) May 23, 2019
अमित शाह ने ट्वीट किया कि "अपने अथक परिश्रम से देश के हर बूथ पर भाजपा को मजबूत कर मोदी सरकार बनाने वाले भाजपा के करोड़ों कर्मठ कार्यकर्ताओं को इस ऐतिहासिक विजय की हार्दिक बधाई। जन-जन के विश्वास और अभूतपूर्व विकास की प्रतीक ‘मोदी सरकार’ बनाने के लिए भारत की जनता को कोटि-कोटि नमन। सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई।"
-
2:22 PM (IST) May 23, 2019
अमित शाह करीब चार बजे के बाद बीजेपी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं।
-
2:19 PM (IST) May 23, 2019
बीजेपी मुख्यालय पहुंचने के बाद अमित शाह पीसी करेंगे।
-
2:14 PM (IST) May 23, 2019
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने के लिए UPA अध्यक्ष सोनिया गांधी उनके आवास के लिए रवाना।
-
1:52 PM (IST) May 23, 2019
आम आदमी पार्टी ने चुनाव परिणाम के रुझानों में भाजपा को मिली निर्णायक बढ़त के आधार पर कहा है कि प्रजातंत्र में जनादेश सबसे पवित्र माना जाता है और पार्टी इसका सम्मान करती है। आप के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘मैं अपनी पार्टी की तरफ से भाजपा को बधाई देता हूं। हम नरेन्द्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनने की शुभकामनायें भी देते हैं।’’
-
1:23 PM (IST) May 23, 2019
देशभर में जबर्दस्त मोदी लहर के साथ-साथ दिल्ली में भी मोदी का जादू दिखाई दे रहा है। यहां 2014 की तरह ही BJP के सभी उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।
-
1:11 PM (IST) May 23, 2019
एक बजे तक के आंकड़े
चांदनी चौक से BJP के हर्ष वर्धन को 1,13,331 वोट मिले।
ईश्ट दिल्ली से BJP के गौतम गंभीर को 2,40,346 वोट मिले।
नई दिल्ली से BJP की मीनाक्षी लेखी को 2,00,602 वोट मिले।
ऩॉर्थ ईस्ट दिल्ली से BJP के मनोज तिवारी को 3,33,581 वोट मिले।
नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से हंस राज हंस को 2,94,101 वोट मिले।
साउथ दिल्ली से BJP के रमेश बिधूड़ी को 2,58,107 वोट मिले।
वेस्ट दिल्ली से BJP के प्रवेश साहिब को 2,86,961 वोट मिले।
-
1:06 PM (IST) May 23, 2019
चांदनी चौक से BJP के हर्ष वर्धन, ईश्ट दिल्ली से BJP के गौतम गंभीर, नई दिल्ली से BJP की मीनाक्षी लेखी, ऩॉर्थ ईस्ट दिल्ली से BJP के मनोज तिवारी, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से हंस राज हंस, साउथ दिल्ली से BJP के रमेश बिधूड़ी और वेस्ट दिल्ली से BJP के प्रवेश साहिब आगे चल रहे हैं।
-
11:56 AM (IST) May 23, 2019
दिल्ली में BJP 2014 के लोकसभा चुनावों की तरह ही क्लीन स्वीप करने की ओर बढ़ रही है। सातों लोकसभा सीटों पर BJP आगे चल रही है।
-
11:09 AM (IST) May 23, 2019
साउथ दिल्ली लोकसभा सीट पर BJP के रमेश बिधूड़ी आगे चल रहे हैं।
-
11:08 AM (IST) May 23, 2019
नॉर्थ वेस्ट दिल्ली लोकसभा सीट पर BJP के हंस राज हंस आगे चल रहे हैं।
-
11:07 AM (IST) May 23, 2019
नॉर्थ ईस्ट दिल्ली लोकसभा सीट पर BJP के मनोज तिवारी आगे चल रहे हैं। वहीं, कांग्रेस की शीला दीक्षित दूसरे नंबर पर हैं।
-
11:03 AM (IST) May 23, 2019
नई दिल्ली लोकसभा सीट पर BJP की मीनाक्षी लेखी आगे चल रही हैं।
-
11:02 AM (IST) May 23, 2019
ईस्ट दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी के गौतम गंभीर आगे चल रहे हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर कांग्रेस उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली हैं।
-
11:01 AM (IST) May 23, 2019
दिल्ली की चांदनी चौक लोकसभा सीट से BJP के हर्ष वर्धन आगे चल रहे हैं।
-
10:35 AM (IST) May 23, 2019
BJP अपने दम पर 293 सीटों के आगे चल रही है। वहीं, दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर भी BJP ही आगे चल रही है।
-
10:18 AM (IST) May 23, 2019
सभी 542 सीटों के शुरुआती रुझानों में BJP+ 327 पर और कांग्रेस+ 116 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, 25 सीटों पर SP+BSP गठबंधन और 74 सीटों पर अन्य दल आगे हैं।
-
10:15 AM (IST) May 23, 2019
शुरुआती रुझानों में BJP ने साल 2014 के आंकड़े पार कर लिए हैं। वहीं, दिल्ली फिर से 2014 के आंकड़ों को दोहराने की ओर BJP आगे बढ रही है।
-
10:10 AM (IST) May 23, 2019
शुरुआती रुझानों में BJP को अकेले अपने दम पर बहुमत मिल रहा है। वहीं, दिल्ली की सभी सातों सीटों पर भी BJP आगे चल रही है।
-
10:00 AM (IST) May 23, 2019
देशभर की 526 सीटों पर शुरुआती रुझानों में BJP+ 316 पर और कांग्रेस+ 121 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, 19 सीटों पर SP+BSP गठबंधन और 70 सीटों पर अन्य दल आगे हैं।
-
9:50 AM (IST) May 23, 2019
रुझानों में NDA को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है। 505 सीटों पर शुरुआती रुझानों में BJP+ 314 पर और कांग्रेस+ 112 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, 14 सीटों पर SP+BSP गठबंधन और 65 सीटों पर अन्य दल आगे हैं।
-
9:41 AM (IST) May 23, 2019
देशभर की कुल 492 सीटों के रुझान आए हैं। इनमें BJP+ 306 और कांग्रेस+ 103 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, 11 सीटों पर SP+BSP गठबंधन और 72 सीटों पर अन्य दल आगे हैं।
-
9:18 AM (IST) May 23, 2019
दिल्ली में शुरुआती रुझान BJP के पक्ष में जा रहे हैं।
-
9:15 AM (IST) May 23, 2019
दिल्ली की सभी सातों सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। साल 2014 में BJP ने दिल्ली की सातों सीटों पर जीत हासिल की थी।
-
9:14 AM (IST) May 23, 2019
देशभर की कुल 405 सीटों के रुझान आए हैं। इनमें BJP+ 248 और कांग्रेस+ 92 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, 15 सीटों पर SP+BSP गठबंधन और 50 सीटों पर अन्य दल आगे हैं।
-
9:03 AM (IST) May 23, 2019
दिल्ली में दो सीटों पर BJP आगे चल रही है। सातों लोकसभा सीटों पर मतगणना जारी है।
-
9:00 AM (IST) May 23, 2019
देशभर की कुल 328 सीटों के रुझान आए हैं। इनमें BJP+ 205 और कांग्रेस+ 80 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, 31 सीटों पर अन्य दल आगे हैं।
-
8:51 AM (IST) May 23, 2019
देशभर की कुल 235 सीटों के रुझान आए हैं। इनमें BJP+ 141 और कांग्रेस+ 65 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, 23 सीटों पर अन्य दल आगे हैं।
-
8:47 AM (IST) May 23, 2019
देशभर की कुल 214 सीटों के रुझान आए हैं। इनमें BJP+ 135 और कांग्रेस+ 50 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, 23 सीटों पर अन्य दल आगे हैं।
-
8:45 AM (IST) May 23, 2019
सात में से दिल्ली की 2 सीटों पर शुरुआती रुझान आ गए हैं और दोनों ही सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है।
-
8:42 AM (IST) May 23, 2019
दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है लेकिन अभी तक किसी भी सीट पर रुझान नहीं आए हैं।
-
8:41 AM (IST) May 23, 2019
देशभर की कुल 175 सीटों के रुझान आए हैं। इनमें BJP+ 118 और कांग्रेस+ 32 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, 20 सीटों पर अन्य दल आगे हैं।
-
8:36 AM (IST) May 23, 2019
-
8:34 AM (IST) May 23, 2019
देशभर की कुल 140 सीटों के रुझान आए हैं। इनमें BJP+ 95 और कांग्रेस+ 26 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, 15 सीटों पर अन्य दल आगे हैं।
-
8:33 AM (IST) May 23, 2019
-
8:28 AM (IST) May 23, 2019
देशभर की कुल 101 सीटों के रुझान आए हैं। इनमें BJP+ 65 और कांग्रेस+ 19 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, 13 सीटों पर अन्य दल आगे हैं।
-
8:24 AM (IST) May 23, 2019
देशभर की कुल 93 सीटों के रुझान आए हैं। इनमें BJP+ 58 और कांग्रेस+ 18 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, 13 सीटों पर अन्य दल आगे हैं।
-
8:21 AM (IST) May 23, 2019
देशभर की कुल 80 सीटों के रुझान आए हैं। इनमें BJP+ 51 और कांग्रेस+ 12 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, 13 सीटों पर अन्य दल आगे हैं।
-
8:16 AM (IST) May 23, 2019
देशभर की कुल 61 सीटों के रुझान आए हैं। इनमें BJP+ 38 और कांग्रेस+ 7 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, 12 सीटों पर अन्य दल आगे हैं।
-
8:14 AM (IST) May 23, 2019
देशभर की कुल 58 सीटों के रुझान आए हैं। इनमें BJP+ 35 और कांग्रेस+ 7 सीटों पर आगे चल रही है।
-
8:14 AM (IST) May 23, 2019
देशभर की कुल 53 सीटों के रुझान आए हैं। इनमें BJP+ 32 और कांग्रेस+ 5 सीटों पर आगे चल रही है।
-
8:06 AM (IST) May 23, 2019
बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व ने अपने सभी उम्मीदवारों को निर्देश दिया है कि चुनाव जीतने के बाद अपना सर्टिफ़िकेट लेने के बाद 25 मई तक दिल्ली पहुंचे।
-
8:03 AM (IST) May 23, 2019
वोटों की गिनती शुरू। लगातार अपडेट रहने के लिए बने रहिए इंडिया टीवी के साथ।
-
7:47 AM (IST) May 23, 2019
अब बस थोड़ी ही देर में वोटों की गिनती शुरू होने वाली है। मतगणना बूथों पर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
-
7:42 AM (IST) May 23, 2019
देश के विभिन्न हिस्सों में मतगणना के बाद हिंसा की आशंकाओं के मद्देनजर केंद्र सरकार ने बुधवार को ही राज्यों को एक अलर्ट जारी कर दिया था।
-
7:36 AM (IST) May 23, 2019
नई दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार अजय माकन ने कहा कि 'नतीजे निश्चित तौर पर कांग्रेस के पक्ष में होंगे। हमें उम्मीद है कि कांग्रेस जीतेगी और सरकार बनाएगी। राहुल गांधी प्रधानमंत्री होंगे। दिल्ली में कांग्रेस और भाजपा के बीच जंग है।'
-
6:54 AM (IST) May 23, 2019
दिल्ली CEO के दफ्तर की ओर से चुनाव नतीजों को लोगों तक पहुंचाने के लिए कई जगहों पर डिजिटल डिस्प्ले लगाई गई हैं।
-
6:45 AM (IST) May 23, 2019
BJP ने साल 2014 के लोकसभा चुनावों में दिल्ली की सभी सातों सीटों पर जीत हासिल की थी और सभी विपक्षी दल हाथ मसलते रह गए थे। इस बार आप और कांग्रेस की किसी भी तरह से दिल्ली में अपना खाता खोलने की कोशिश है। हालांकि, दोनों ही दल दिल्ली में खुद को मजबूत स्थिति में बताते हैं।
-
6:42 AM (IST) May 23, 2019
इंडिया टीवी के Exit Poll के मुताबिक दिल्ली की एक सीट ऐसी हो सकती है जिसपर कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। यह सीट उत्तर पूर्वी दिल्ली है। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित मैदान में हैं।
-
6:30 AM (IST) May 23, 2019
थोड़ी देर में मतगणना शुरू होने ही वाली है। लेकिन, फिर भी अगर इंडिया टीवी-सीएनएक्स एग्जिट पोल पर नजर डाले तो दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों पर बीजेपी के जीतने का अनुमान है।
-
5:55 AM (IST) May 23, 2019
देशभर की सभी लोकसभा सीटों पर आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी।