1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. यदि लोकसभा चुनाव कांग्रेस जीतेगी तो पाक में दीवाली होगी: विजय रूपाणी

यदि लोकसभा चुनाव कांग्रेस जीतेगी तो पाक में दीवाली होगी: विजय रूपाणी

 Reported By: PTI
 Published : Mar 24, 2019 10:36 pm IST,  Updated : Mar 24, 2019 10:36 pm IST

गुजरात के मुख्यमंत्री ने रविवार को दावा किया कि लोकसभा चुनाव में ‘गलती से’ कांग्रेस जीतेगी तो पाकिस्तान में दीवाली देखने को मिलेगी।

vijay rupani- India TV Hindi
vijay rupani

अहमदाबाद: गुजरात के मुख्यमंत्री ने रविवार को दावा किया कि लोकसभा चुनाव में ‘गलती से’ कांग्रेस जीतेगी तो पाकिस्तान में दीवाली देखने को मिलेगी। मेहसाणा में भाजपा की ‘विजय संकल्प’ रैली में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा, ‘‘हालांकि ऐसा होने वाला नहीं है लेकिन जब 23 मई को परिणाम (आम चुनाव का) घोषित होगा और (यदि) गलती से कांग्रेस जीत जाती है तो पाकिस्तान में दीवाली मनाई जाएगी क्योंकि वे (कांग्रेस) उससे जुड़े हुए हैं।’’

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘देश की जनता 23 मई को नरेंद्र भाई (नरेंद्र मोदी) की जीत सुनिश्चित करेगी जिसके बाद पाकिस्तान में शोक मनाया जाएगा।’’

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा द्वारा बालाकोट हवाई हमले के प्रमाण मांगने के लिए रूपाणी ने उन पर हमला किया। रूपाणी ने कहा, ‘‘पूरी दुनिया जानती है कि पाकिस्तान आतंकवादियों की शरण स्थली है। और राहुल गांधी के शिक्षक सैम पित्रोदा कहते हैं कि पांच सात युवकों (जिन्होंने पुलवामा हमला किया) के लिए पाकिस्तान को दोष देना गलत है।.....कांग्रेस नेता पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं।’’

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर सैन्य बलों का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने पूछा, ‘‘सैन्य बलों के प्रमुखों (पुलवामा हवाई हमले के बाद) द्वारा कहे गये शब्दों को नकार कर किसका समर्थन करना चाहते हैं।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024