Friday, March 06, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. आखिरी चरण के मतदान से पहले ही गठजोड़? BJP ने कहा DMK कर रही है उनसे संपर्क

आखिरी चरण के मतदान से पहले ही गठजोड़? BJP ने कहा DMK कर रही है उनसे संपर्क

Written by: IndiaTV Hindi Desk Published : May 14, 2019 03:39 pm IST, Updated : May 14, 2019 03:39 pm IST

तमिलनाडू में भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई की अध्यक्षा ने कहा है कि डीएमके ने उनके साथ संपर्क साधा है, हालांकि यह संपर्क किस लिए साधा जा रहा है इसके बारे में जानकारी नहीं दी गई है

DMK is in contact with us says TN BJP president Tamilisai Soundararajan- India TV Hindi
DMK is in contact with us says TN BJP president Tamilisai Soundararajan

चेन्नई। लोकसभा चुनाव के लिए आखिरी चरण का मतदान होना अभी बाकी है लेकिन इससे पहले ही राजनीतिक दलों के गठजोड़ की खबरें आना शुरू हो गई है। तमिलनाडू में भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई की अध्यक्षा तमिलिसाई सुंदरराजन ने कहा है कि डीएमके ने उनके साथ संपर्क साधा है, हालांकि यह संपर्क किस लिए साधा जा रहा है इसके बारे में जानकारी नहीं दी गई है।

गौरतलब है कि तमिलनाडू में भारतीय जनता पार्टी ने सत्तारूढ़ AIADMK के साथ मिलकर चुनाव लड़ा है, BJP ने 5 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं जबकि अन्य सीटों पर AIADMK और अन्य सहयोगी दलों के प्रत्याशी हैं। जबकि दूसरी तरफ कांग्रेस और DMK ने मिलकर चुनाव लड़ा है।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024

Advertisement
Advertisement
Advertisement