1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. चुनाव आयोग ने 2 और मामलों में पीएम मोदी को दी क्लीनचिट, आदर्श आचार संहिता और चुनाव कानून का नहीं किया उल्लंघन

चुनाव आयोग ने 2 और मामलों में पीएम मोदी को दी क्लीनचिट, आदर्श आचार संहिता और चुनाव कानून का नहीं किया उल्लंघन

 Written By: Bhasha
 Published : May 06, 2019 11:53 pm IST,  Updated : May 07, 2019 12:10 am IST

चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दो और मामलों में क्लीनचिट दी है। इस घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि मोदी ने 23 अप्रैल को अहमदाबाद में रोड शो किया।

PM Modi- India TV Hindi
PM Modi Image Source : PTI

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दो और मामलों में क्लीनचिट दी है। इस घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि मोदी ने 23 अप्रैल को अहमदाबाद में रोड शो किया। सूत्रों के अनुसार आयोग इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि मोदी ने आदर्श आचार संहिता और चुनाव कानून का कोई उल्लंघन नहीं किया।

सूत्रों ने बताया कि आयोग ने मोदी को कर्नाटक के चित्रदुर्ग में नौ अप्रैल को उनके द्वारा दिए गए भाषण के सिलसिले में भी पाक साफ करार दिया। चित्रदुर्ग में उन्होंने अपने चुनावी भाषण में नए मतदाताओं से अपना वोट बालाकोट हवाई हमले के नायकों को समर्पित करने का कथित रूप से आह्वान किया था।

उसी दिन उन्होंने महाराष्ट्र में लातूर जिले के औसा में भी ऐसी ही अपील की थी। आयोग ने इस मामले में भी उन्हें क्लीन चिट दी थी लेकिन चुनाव आयुक्तों में एक ने इस मामले में असहमति व्यक्त की थी। वैसे आयोग ने अब तक अपने इन दोनों फैसलों को सार्वजनिक नहीं किया है लेकिन इन दोनों फैसलों के साथ ही मोदी को अब तक आठ मामलों में क्लीनचिट मिल चुकी है।

समझा जाता है कि गुजरात के निर्वाचन कार्यालय का मानना है कि प्रथम दृष्टया कोई उल्लंघन नहीं पाया गया। कांग्रेस यह आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग गयी थी कि मोदी ने वोट डालने के बाद आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए रोड शो निकाला और राजनीतिक टिप्पणी की। पहले चुनाव आयोग मोदी के छह भाषणों, शाह के दो भाषणों और कांग्रेस प्रमुख के एक भाषण को सही ठहरा चुका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024