1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. लोकसभा चुनाव 2019: चौथे चरण के मतदान की अधिसूचना जारी, 9 प्रदेशों की 71 सीटों पर शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया

लोकसभा चुनाव 2019: चौथे चरण के मतदान की अधिसूचना जारी, 9 प्रदेशों की 71 सीटों पर शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 02, 2019 03:38 pm IST,  Updated : Apr 02, 2019 03:38 pm IST

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 29 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी।

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 29 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी। इस चरण में नौ राज्यों की 71 सीटों के लिए मतदान होना है। इस चरण में बिहार, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों की तमाम सीटों पर मतदान होगा। 

चौथे चरण में उत्तर प्रदेश और राजस्थान की 13-13 सीटों, बिहार की पांच और पश्चिम बंगाल की आठ, महाराष्ट्र की 17, मध्य प्रदेश और ओडिशा की छह-छह सीटों के लिए चुनाव होगा। इनमें जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग सीट भी शामिल है। इस सीट पर दो चरण में मतदान होगा।

चौथे चरण के मतदान वाली प्रमुख सीटों में बिहार की दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर और उत्तर प्रदेश की शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फरुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, जालौन, झांसी और हमीरपुर सीटें शामिल हैं।

इसके अलावा राजस्थान की उदयपुर, सवाई माधौपुर, कोटा, बांसवाड़ा, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, जालौर और झालावाड़ शामिल हैं। चौथे चरण के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन शुरू हो गया है। अधिसूचना के अनुसार, नामांकन की अंतिम तारीख नौ अप्रैल है जबकि नामांकन पत्रों की जांच दस अप्रैल को होगी। नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 12 अप्रैल है और मतदान 29 अप्रैल को होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024