1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. कांग्रेस नेता ने पहले नहीं-नहीं कहा लेकिन फिर मान गए कि उन्होंने हिंदू आतंकवाद का मुद्दा उठाया था

कांग्रेस नेता ने पहले नहीं-नहीं कहा लेकिन फिर मान गए कि उन्होंने हिंदू आतंकवाद का मुद्दा उठाया था

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 01, 2019 09:50 pm IST,  Updated : Apr 01, 2019 09:58 pm IST

कांग्रेस नेता और पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि ‘हमने कभी हिंदी आतंकवाद का मुद्दा नहीं उठाया। बहुत पहले जब हमने इसका जिक्र किया था तब हमारे पास इंटेलिजेंस एजेंसीज का इनपुट था।’

Former Home Min S Shinde- India TV Hindi
Former Home Min S Shinde Image Source : PTI

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि ‘हमने कभी हिंदी आतंकवाद का मुद्दा नहीं उठाया। बहुत पहले जब हमने इसका जिक्र किया था तब हमारे पास इंटेलिजेंस एजेंसीज का इनपुट था।’ उन्होंने कहा कि ‘वह (पीएम मोदी) 9 साल पुराना मुद्दा अब खोद रहे हैं क्योंकि वो राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के चुनाव प्रचार से डर गए हैं।’

कांग्रेस नेता ने ये बात ऐसे वक्त में कही है जब महाराष्ट्र के वर्धा में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र के ही कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे थे, जिन्होंने हिंदू आतंकवाद शब्द दिया था। इसी के जवाब में शिंदे ने कहा कि 'हमने जब इसका जिक्र किया था तब हमारे पास इंटेलिजेंस एजेंसीज का इनपुट था, ये बात 9 साल पुरानी है।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024