1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कमल हासन का करारा जवाब, आलोचना नहीं सह पाने वाले अब मेरी जान लेना चाहते हैं

कमल हासन का करारा जवाब, आलोचना नहीं सह पाने वाले अब मेरी जान लेना चाहते हैं

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 05, 2017 07:26 am IST,  Updated : Nov 05, 2017 07:26 am IST

अभिनेता कमल हासन ने शनिवार को अपने विरोधियों को करारा जवाब देते हुए कहा कि जो लोग आलोचना के सामने खड़े नहीं हो सकते, अब वे उनकी जान लेना चाहते हैं।

kamal haasan Retort Those who do not get criticized now...- India TV Hindi
kamal haasan Retort Those who do not get criticized now want to kill me

चेन्नई: अभिनेता कमल हासन ने शनिवार को अपने विरोधियों को करारा जवाब देते हुए कहा कि जो लोग आलोचना के सामने खड़े नहीं हो सकते, अब वे उनकी जान लेना चाहते हैं। (अदालत ने संगीत सोम के खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट वापस लिया)

कमल ने किसानों के एक समूह को संबोधित करते हुए कहा, "अगर हम उन पर सवाल उठाते हैं तो वे हमें राष्ट्र-विरोधी करार देते हैं और जेल भेजना चाहते हैं। अब चूंकि जेलों में तो कोई जगह खाली नहीं है, इसलिए वे हमें गोली मारकर खत्म करना चाहते हैं।"

उन्होंने यह बातें अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा के बयान पर प्रतिक्रिया में कहीं। शर्मा ने हासन के 'हिन्दू उग्रवादी' वाले बयान पर कहा था कि उनके जैसे लोगों की 'गोली मारकर जाने ले लेनी चाहिए।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत