1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. समय पूर्व एक्जिट पोल पर सख्‍त हुआ चुनाव आयोग, ट्विटर से सभी पोस्ट हटाने का दिया आदेश:सूत्र

समय पूर्व एक्जिट पोल पर सख्‍त हुआ चुनाव आयोग, ट्विटर से सभी पोस्ट हटाने का दिया आदेश:सूत्र

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 16, 2019 07:56 am IST,  Updated : May 16, 2019 07:56 am IST

चुनाव आयोग ने ट्विटर को एक्जिट पोल संबंधी एक ट्वीट को संभवत: हटाने को कहा है। इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बुधवार को बताया कि चुनाव आयोग ने यह कदम एक “शिकायत” मिलने के बाद उठाया है।

election commission - India TV Hindi
election commission  Image Source :

नयी दिल्ली। चुनाव आयोग ने ट्विटर को एक्जिट पोल संबंधी एक ट्वीट को संभवत: हटाने को कहा है। इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बुधवार को बताया कि चुनाव आयोग ने यह कदम एक “शिकायत” मिलने के बाद उठाया है। साथ ही बताया कि यूजर ने बाद में ट्वीट हटा लिया। 

हालांकि सूत्रों ने शिकायत के संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं दी। एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया “चुनाव आयोग की ओर से ऐसा कोई आदेश आज जारी नहीं किया गया है। हमें बस एक मामले की जानकारी दी गई थी जिसे यूजर ने खुद ही हटा लिया था।” 

इससे एक दिन पहले ही चुनाव आयोग ने तीन मीडिया आउटलेट को लोकसभा चुनावों के “नतीजों का अनुमान” जताने वाले सर्वेक्षण का कथित तौर पर प्रकाशन करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024