1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. ममता के गढ़ में चुनाव आयोग की कार्रवाई, कोलकाता पुलिस आयुक्त सहित बंगाल के तीन शीर्ष पुलिस अधिकारियों के तबादले

ममता के गढ़ में चुनाव आयोग की कार्रवाई, कोलकाता पुलिस आयुक्त सहित बंगाल के तीन शीर्ष पुलिस अधिकारियों के तबादले

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 06, 2019 07:01 am IST,  Updated : Apr 06, 2019 07:01 am IST

लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसी) ने ममता बनर्जी के गढ़ यानि पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई की है।

Anuj Sharma - India TV Hindi
Anuj Sharma 

लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसी) ने ममता बनर्जी के गढ़ यानि पश्‍चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई की है। ईसी ने शुक्रवार रात को कोलकाता के पुलिस आयुक्त अनुज शर्मा और बिधाननगर के पुलिस आयुक्त ज्ञानवंत सिंह को स्थानांतरित कर दिया। 

पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को ईसी द्वारा लिखे गये एक पत्र में कहा गया कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एडीजी डॉ. राजेश कुमार को कोलकाता का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है, जबकि एडीजी और आईजीपी (संचालन) नटराजन रमेश बाबू को बिधाननगर का पुलिस आयुक्त बनाया है। 

आयोग ने बिधाननगर के डीसी (हवाई अड्डा संभाग) अवन्नू रवींद्रनाथ को बीरभूम का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया और थर्ड बटालियन के डीसी केएपी श्रीहरि पांडे को डायमंड हार्बर का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया है। आयोग के आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाना है और स्थानांतरित अधिकारियों के संबंध में एक अनुपालन रिपोर्ट अगले 24 घंटों के भीतर भेजनी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024