1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. Faridabad Lok Sabha Chunav Results 2019: कृष्ण पाल गुर्जर 638239 वोटों के अंतर से आगे

Faridabad Lok Sabha Chunav Results 2019: कृष्ण पाल गुर्जर 638239 वोटों के अंतर से आगे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 23, 2019 09:57 am IST,  Updated : May 23, 2019 11:32 pm IST

लोकसभा चुनाव में फरीदाबाद सीट से भारतीय जनता पार्टी ने कृष्ण पाल गुर्जर और कांग्रेस की तरफ से अवतार सिंह भड़ाना चुनावी मैदान में है।

Faridabad Election Results- India TV Hindi
Faridabad Election Results

Faridabad Lok Sabha Chunav Results 2019​: लोकसभा चुनाव में फरीदाबाद सीट से भारतीय जनता पार्टी ने कृष्ण पाल गुर्जर और कांग्रेस की तरफ से अवतार सिंह भड़ाना चुनावी मैदान में है। 2014 में कांग्रेस की टिकट पर अवतार सिंह भड़ाना फरीदाबाद से चुनाव हार गए थे और हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले INLD में चले गए थे, जबकि 2015 में उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया था और 2017 में उत्तर प्रदेश के मीरापुर विधानसभा से विधायक चुने गए। लेकिन अब प्रियंका गांधी की मौजूदगी में वे एक बार फिर कांग्रेस में शामिल हो गए और फरीदाबाद में एक बार फिर चुनावी मैदान में है। 

फरीदाबाद से कृष्ण पाल गुर्जर 638239 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं।

पिछले चुनाव में कृष्ण पाल गुर्जर ने साढ़े 4 लाख से ज्यादा मतों से जीत हासिल की थी। लेकिन अब अवतार सिंह भड़ाना का कहना है कि मोदी लहर की वजह से कृष्ण पाल गुर्जर की जीत हुई थी और इस बार समीकरण बदला हुआ है। इसबार दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। बीजेपी सांसद ने 2014 में तीन बार फरीदाबाद और एक बार मेरठ से सांसद रहे कांग्रेस के अवतार सिंह भड़ाना को 4,66,873 वोट से हराया था। कृष्ण पाल को कुल 57.7 फीसद मत के साथ 6,52,516 वोट मिल थे, जबकि अवतार सिंह भड़ाना को 1,85,643 वोट पड़े थे। कांग्रेस को महज 16.5 फीसद वोट पड़े थे। तीसरे नंबर पर रहे आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार आर के आनंद को 1,32,472 वोट मिले थे।

2014 के आंकड़ों के मुताबिक फरीदाबाद में करीब सवा 6 लाख पुरुष और लगभग 5 लाख महिला मतदाता हैं। जातिगत के हिसाब से इस लोकसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा करीब ढाई लाख जाट वोटर्स हैं। उसके बाद करीब 2 लाख गुर्जर, 2.20 लाख अनुसूचित जाति, 1.50 लाख ब्राह्मण, 1.30 लाख पंजाबी, 1.25 लाख मुस्लिम, एक लाख पिछड़ी जाति, 80 हजार बनिया, 50 हजार अहीर (यादव), 50 हजार राजपूत और 50 हजार ही अन्य जातियों के भी मतदाता हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024