1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. ‘थप्पड़ कांड’ के बाद बोले हार्दिक पटेल, कहा ‘’भाजपा मरवाएगी मुझे गोली’’

‘थप्पड़ कांड’ के बाद बोले हार्दिक पटेल, कहा ‘’भाजपा मरवाएगी मुझे गोली’’

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 19, 2019 01:12 pm IST,  Updated : Apr 19, 2019 01:15 pm IST

हार्दिक पटेल ने ‘थप्पड़ कांड’ को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है और कहा है कि भारतीय जनता पार्टी उन्हें गोली मरवाएगी। हार्दिक ने अपने ट्वीट संदेश में यह आरोप लगाया है

Hardik Patel's reaction after slap- India TV Hindi
Hardik Patel's reaction after slap Image Source : SCREEN GRAB/ANI

अहमदाबाद। कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल को सुरेंद्रनगर में एक रैली के दौरान पड़े थप्पड़ों के बाद उनका बयान आया है। हार्दिक पटेल ने ‘थप्पड़ कांड’ को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है और कहा है कि भारतीय जनता पार्टी उन्हें गोली मरवाएगी। हार्दिक ने अपने ट्वीट संदेश में यह आरोप लगाया है।

हार्दिक पटेल ने लिखा ‘’सुरेन्द्रनगर लोकसभा क्षेत्र के वढवान विधानसभा के बारह गाँव के प्रमुख लोगों को संबोधित किया। सभा के दौरान भाजपा के द्वारा मुझ पर हमला किया। मुझे मालूम है की आज सिर्फ़ थप्पड़ मारने का प्रयास हुआ है लेकिन कल भाजपा मुझे गोली मरवाएगी। हम किसान और नौजवानों की आवाज़ उठाते हैं। जय हिंद’’

गुजरात के युवा नेता और हाल में कांग्रेस में शामिल हुए हार्दिक पटेल को एक जनसभा के दौरान थप्‍पड़ मारा गया। हार्दिक शुक्रवार को राज्‍य की सुरेंद्र नगर लोक सभा सीट के लिए एक रैली में चुनाव प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान भीड़ से निकल कर एक शख्‍स उनके पास आया और उन्‍हें एक जोरदार थप्‍पड़ मार दिया। घटना के बाद भीड़ में शामिल समर्थकों ने तुरंत उस शख्‍स को पकड़ कर उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। सुरेंद्रनगर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सोमा पटेल भी इस दौरान मंच पर मौजूद थे। 

इस घटना के बाद हार्दिक पटेल ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है और थप्पड़ के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) को जिम्मेदार ठहराया है। हार्दिक पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उन्हें मरवाना चाहती है।हार्दिक को थप्पड़ मारने वाले का नाम तरुण गज्जर है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024