1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. हिमाचल में ठाकुर Vs ठाकुर मुकाबला, अनुराग ठाकुर के खिलाफ कांग्रेस ने रामलाल ठाकुर को उतारा

हिमाचल में ठाकुर Vs ठाकुर मुकाबला, अनुराग ठाकुर के खिलाफ कांग्रेस ने रामलाल ठाकुर को उतारा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 07, 2019 10:31 am IST,  Updated : Apr 07, 2019 10:31 am IST

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस द्वारा शनिवार को भाजपा संसद अनुराग ठाकुर के खिलाफ विधायक रामलाल ठाकुर को अपना उम्मीदवार घोषित किये जाने के साथ ही राज्य में चारों लोकसभा सीटों के लिए चुनावी समर की रूपरेखा तैयार हो गयी है।

Lok Sabha Elections 2019- India TV Hindi
Lok Sabha Elections 2019

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस द्वारा शनिवार को भाजपा संसद अनुराग ठाकुर के खिलाफ विधायक रामलाल ठाकुर को अपना उम्मीदवार घोषित किये जाने के साथ ही राज्य में चारों लोकसभा सीटों के लिए चुनावी समर की रूपरेखा तैयार हो गयी है। रामलाल ठाकुर (67) नैना देवी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक हैं। पांचवीं बार के विधायक ठाकुर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में अनुराग ठाकुर के खिलाफ चुनाव मैदान में ताल ठोकेंगे जो पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बेटे हैं। 

अनुराग ठाकुर ने 2014 के चुनाव में राजिंदर सिंह राणा को 98000 से अधिक वोटों से हराया था। रामलाल ठाकुर के अलावा कांग्रेस ने विधायक पवन काजल को कांगरा संसदीय क्षेत्र से, कर्नल (सेवानिवृत) धनी राम शांडिल को शिमला से और पूर्व मुख्यमंत्री सुखराम के पोते और राज्य के भाजपा मंत्री अनिल शर्मा के बेटे आश्रय शर्मा को मंडी से उम्मीदवार घोषित किया है। 

भाजपा ने पछाड के विधायक सुरेश कश्यप को शिमला से, मंडी से वर्तमान सासंद राम स्वरूप शर्मा को और प्रदेश के मंत्री किशन कपूर को कांगड़ा से उम्मीदवार बनाया है। हिमाचल प्रदेश में 19 मई को सातवें और अंतिम चरण में मतदान होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024