1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. India TV CNX Opinion Poll 2019: यूपी में मुसलमान किसे वोट देंगे? मोदी-राहुल या मायावती मुसलमान किसका करेंगे सफाया?, देखिए ताजा सर्वे

India TV CNX Opinion Poll 2019: यूपी में मुसलमान किसे वोट देंगे? मोदी-राहुल या मायावती मुसलमान किसका करेंगे सफाया?, देखिए ताजा सर्वे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 15, 2019 06:12 pm IST,  Updated : Jan 15, 2019 06:28 pm IST

महागठबंधन बनने के बाद आज मायावती ने प्रधानमंत्री बनने की ख्वाहिश का इशारों में इजहार किया और ये भी बता दिया कि ये हसरत मुसलमान वोटों के बगैर पूरी नहीं हो सकती है।

India TV CNX Opinion Poll 2019- India TV Hindi
India TV CNX Opinion Poll 2019

नई दिल्ली: महागठबंधन बनने के बाद आज मायावती ने प्रधानमंत्री बनने की ख्वाहिश का इशारों में इजहार किया और ये भी बता दिया कि ये हसरत मुसलमान वोटों के बगैर पूरी नहीं हो सकती है। तो क्या मुस्लिम वोट होगा 2019 का गेमचेंजर? कांग्रेस के गठबंधन का हिस्सा ना होने से स्थिति औऱ जटिल कर दी है। तो आखिर मुसलमान वोटर जाएगा किसके साथ? इंडिया टीवी और सीएनएक्स के देश के ओपिनियन पोल से इसका एक इशारा मिलता है कि आखिर 2019 की जंग में उत्तर प्रदेश का मुसलमान वोटर किसे मानता है पहली पसंद, देखिए इसपर सर्वे।

मुख्य अपडेट

- BJP तुष्टिकरण की राजनीति करती है। वो राम मंदिर की बात करते हैं लेकिन मस्जिद की बात नहीं करते, मुस्लिमों को भी मिलना चाहिए सम्मान: नईम अब्बास, BSP नेता

- देश में गलत राजनीति हुई, सेक्युलर को धर्म की राजनीति से जोड़ा गया। जबकि, भाजपा सरकार ‘सबसा साथ, सबका विकास’ से चलती है। धर्म के आधार पर नहीं है BJP की राजनीति: नलिनी कोहली, बीजेपी प्रवक्ता

India TV CNX Opinion Poll 2019
India TV CNX Opinion Poll 2019

- India TV CNX Opinion Poll: महागठबंधन के बाद उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में राज्य का मुसलमान BJP-3, महागठबंधन-60, कांग्रेस-35 और आरएलडी को 2 फीसदी अपना वोट देगा-सर्वे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024