1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. India TV-CNX Opinion Poll: 2019 के लोकसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल में '4 गुना' खिलेगा कमल

India TV-CNX Opinion Poll: 2019 के लोकसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल में '4 गुना' खिलेगा कमल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 16, 2018 08:02 am IST,  Updated : Nov 16, 2018 10:12 am IST

लोकसभा चुनावों के लिए किए गए India TV-CNX Survey के मुताबिक, 2019 में भी सूबे में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस का ही दबदबा रहने की संभावना है।

India TV-CNX Survey West Bengal For 2019 Lok Sabha Elections- India TV Hindi
India TV-CNX Survey West Bengal For 2019 Lok Sabha Elections

नई दिल्ली: 2019 के लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी का प्रदर्शन 2014 के चुनावों के मुकाबले सुधर सकता है, लेकिन वह सूबे में 22 सीटें जीतने के अपने लक्ष्य से काफी दूर रह सकती है। लोकसभा चुनावों के लिए किए गए India TV-CNX Survey के मुताबिक, 2019 में भी सूबे में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस का ही दबदबा रहने की संभावना है। इस सर्वे के मुताबिक, 2019 के लोकसभ चुनाव में भाजपा पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभ सीटों में से 27 सीटें जीत सकती है।

अपने लक्ष्य से काफी दूर रह सकती है भाजपा

आपको बता दें कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बंगाल की 42 में से 22 सीटें जीतने का बड़ा लक्ष्य रखा है। हालांकि India TV-CNX Survey के मुताबिक, 2019 के चुनावों में भाजपा 8 सीटें जीत सकती है। हालांकि 2014 के चुनावों में भाजपा ने सिर्फ 2 सीटें जीती थीं। इस लिहाज से देखा जाए तो 2019 के चुनावों में भाजपा को 6 सीटों का फायदा हो सकता है। वहीं 2019 में वाम दलों को 5 और कांग्रेस को 2 सीटें मिलने की संभावना है। पिछले चुनावों में तृणमूल ने 34, कांग्रेस ने 4 और वाम दलों ने 2 सीटों पर जीत हासिल की थी।

भाजपा के वोट शेयर में जबर्दस्त बढ़ोत्तरी
India TV-CNX Survey के मुताबिक, 2019 के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के वोट प्रतिशत में जबर्दस्त बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। 2014 के चुनावों में जहां भगवा दल ने 17.02 प्रतिशत वोटों पर कब्जा किया था, वहीं 2019 में यह आंकड़ा 27.77 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। वहीं, 2014 में 39.79 प्रतिशत वोट पाने वाली तृणमूल कांग्रेस 2019 में घाटे में रहते हुए 36.2 प्रतिशत तक वोट पा सकती है। इस तरह सर्वे के मुताबिक, भाजपा 2019 के चुनावों में राज्य में नंबर 2 की हैसियत तक पहुंचती दिख रही है।

कैसे किया गया यह सर्वे
India TV-CNX Opinion Poll को देशभर में 6 राज्यों की 171 लोकसभा सीटों में 25 अक्टूबर से 12 नवंबर के बीच किया गया है। यह सर्वे 18 से 60 वर्ष आयु वर्ग के 17,100 मतदाताओं के बीच हुआ, इनमें 8732 पुरुष और 8268 महिला मतदाता हैं। इस सर्वे के दौरान समाज के हर तबके से ताल्लुक रखने वाले लोगों की राय जानने की कोशिश की गई। सर्वे में ढाई प्रतिशत की ऊंच-नीच की संभावना है।

देखें- India TV-CNX Opinion Poll: 2019 के लोकसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल में '4 गुना' खिलेगा कमल

चुनावों पर इंडिया टीवी की विशाल कवरेज :

विधानसभा चुनाव 2018

मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2018

तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2018

छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018

मिजोरम विधानसभा चुनाव 2018

लोकसभा चुनाव 2019

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024