1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. 3 राज्य हारने पर भी अमित शाह 2019 में BJP को दिला सकते हैं जीत: Poll

3 राज्य हारने पर भी अमित शाह 2019 में BJP को दिला सकते हैं जीत: Poll

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 19, 2018 07:40 pm IST,  Updated : Dec 19, 2018 07:41 pm IST

इंडिया टीवी के पोल नतीजों के मुताबिक 74 प्रतिशत लोगों ने माना कि अमित शाह 2019 में भाजपा को जीत दिला सकते हैं

India TV Poll- India TV Hindi
India TV Poll

नई दिल्ली। 3 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की हार के बाद सभी जानना चाहते थे कि इस हार पर भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की क्या प्रतिक्रिया होगी, बुधवार को उन्होंने प्रतिक्रिया दी और कहा कि 2019 के चुनावों पर इस हार का असर नहीं पड़ेगा। अमित शाह ने कहा कि राज्यों के चुनाव अलग मुद्दों पर लड़े जाते हैं।

क्या वाकई में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की हार से 2019 के चुनावों नतीजों पर कोई असर नहीं होगा? इंडिया टीवी ने इसी सवाल पर आम जनता की राय जानने के लिए एक पोल शुरू किया और पोल में पूछा गया कि ‘3 राज्य हारने पर भी क्या अमित शाह 2019 में भाजपा को जीत दिला पाएंगे?’  

इंडिया टीवी के पोल नतीजों के मुताबिक 74 प्रतिशत लोगों ने माना कि अमित शाह 2019 में भाजपा को जीत दिला सकते हैं, 21 प्रतिशत लोगों ने नहीं मे जवाब दिया है और 5 प्रतिशत लोगों ने कहा है कि वे इस बारे में कुछ कह नहीं सकते।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024