1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. भारत स्थायी प्रधानमंत्री चाहता है न कि ठेके पर: नकवी

भारत स्थायी प्रधानमंत्री चाहता है न कि ठेके पर: नकवी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 12, 2019 05:46 pm IST,  Updated : May 12, 2019 05:46 pm IST

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को कहा कि देश स्थायी और निर्णायक प्रधानमंत्री चाहता है न कि ठेके पर।

mukhtar abbas naqvi- India TV Hindi
mukhtar abbas naqvi

कोलकाता: केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को कहा कि देश स्थायी और निर्णायक प्रधानमंत्री चाहता है न कि ठेके पर। विपक्षी गठबंधन में प्रधानमंत्री पद के कई उम्मीदवार होने की ओर इशारा करते हुए नकवी ने कहा, ‘‘देश ठेके पर प्रधानमंत्री नहीं चाहता है, जहां छह महीने के लिए कोई व्यक्ति प्रधानमंत्री होगा और अगले छह महीने के लिए कोई और व्यक्ति प्रधानमंत्री बनेगा।’’

उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन में जोर देकर कहा कि लोग एक मजबूत और निर्णय करने वाली सरकार चाहते हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘देश जुगाड़ अथवा जोड़ तोड़ की सरकार नहीं चाहता है।’’

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ने कहा कि पिछले पांच साल में विकास के जो काम हुए हैं, लोग उसके लिए मतदान करेंगे। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है।

नकवी ने दावा किया, ‘‘अधिकतर विपक्षी दल निर्वाचन के बाद अपनी पहचान खो देंगे क्योंकि वे अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे हैं।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024