नई दिल्ली: तीन दिन बाद लोकसभा के महापर्व में हिंदुस्तान का वोटर अपने हक का इस्तेमाल करेगा। हर हिंदुस्तानी ये तय करेगा कि कौन होगा प्रधानमंत्री। लेकिन, इस महापर्व से पहले इंडिया टीवी और सीएनएक्स लेकर आया है, सबसे सटीक, विश्वसनीय और साइंटिफिक ओपिनियन पोल। ये वोटिंग से पहले आखिरी ओपिनियन पोल है:
- Hindi News
- लोकसभा चुनाव 2024
- लोकसभा चुनाव 2019
- IndiaTv-CNX Opinion Poll: वोटिंग से पहले फाइनल ओपिनियन पोल, जानिए किसे मिल सकती हैं कितनी सीटें
IndiaTv-CNX Opinion Poll: वोटिंग से पहले फाइनल ओपिनियन पोल, जानिए किसे मिल सकती हैं कितनी सीटें
इंडिया टीवी और सीएनएक्स लेकर आया है, सबसे सटीक, विश्वसनीय और साइंटिफिक ओपिनियन पोल।
IndiaTv-CNX Opinion Poll LIVE
-
6:45 PM (IST) Apr 08, 2019
अगर गठबंधन के नजरिए से देखें तो कुल 543 लोकसभा सीटों में से NDA को 295, यूपीए को 127 और अन्य को 121 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है।
-
6:42 PM (IST) Apr 08, 2019
सर्वे के मुताबिक BJP एक बार फिर से सरकार बना सकती है। कुल 543 सीटों में से BJP को 240, कांग्रेस को 84, टीएमसी को 29, बीजेडी को 13, शिवसेना को 15, एसपी को 15, बीएसपी को 13, आरजेडी को 05, जेडीयू को 13 और अन्य को 121 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है। ऐसे में BJP अपने सहयोगियों के साथ मिलकर सरकार बना सकती है।
-
6:33 PM (IST) Apr 08, 2019
उत्तरप्रदेश में कुल 80 लोकसभा सीटें हैं। सर्वे के मुताबिक यहां BJP को 46, बीएसपी को 13, एसपी को 15, कांग्रेस को 04 और अन्य को 2 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, अगर गठबंधन वार तरीके से देखें तो BJP+ को 47, महागठबंधन को 29 और कांग्रेस को 04 सीटें मिल सकती हैं।
-
6:31 PM (IST) Apr 08, 2019
झारखंड की 14 सीटें में सें BJP+ को 10 और UPA को 04 सीटें मिल सकती हैं।
-
6:30 PM (IST) Apr 08, 2019
बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से BJP को 15, आरजेडी को 05, जेडीयू को 13, कांग्रेस को 02 और अन्य 05 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, अगर गठबंधन वार तरीके से देखें तो NDA को 31 और UPA को 09 सीटें मिल सकती हैं।
-
6:19 PM (IST) Apr 08, 2019
सर्वे के मुताबिक गोवा की 2 लोकसभा सीटों में से एक BJP और एक कांग्रेस के खाते में जा सकती है। साल 2014 में यहां दोनों सीटों पर BJP ने ही जात हासिल की थी।
-
6:18 PM (IST) Apr 08, 2019
साल 2014 में जम्मू-कश्मीर में कुल BJP ने 3 और PDP ने 03 सीटें जीती थीं। तब कांग्रेस और NC को एक भी सीट नहीं मिली थी।
-
6:16 PM (IST) Apr 08, 2019
जम्मू-कश्मीर में कुल 6 लोकसभा सीटें हैं। जिनमें से BJP-2, कांग्रेस-1 और NC-03 सीटें जीत सकती है। सर्वे में PDP को एक भी सीट मिलती नजर नहीं आ रही है।
-
6:11 PM (IST) Apr 08, 2019
असम में कुल 14 लोकसभा सीटें हैं। सर्वे के मुताबिक यहां BJP को 06, कांग्रेस को 04, AIUDF को 02 और अन्य को भी 2 सीटें मिल सकती हैं।
-
6:09 PM (IST) Apr 08, 2019
केरल में कुल 20 लोकसभा सीटें हैं। सर्वे के मुताबिक यहां BJP को कोई सीट मिलती नजर नहीं आ रही है। यहां कांग्रेस को 10, लेफ्ट को 4 और अन्य को 06 सीटें मिल सकती हैं। साल 2014 में यहां कांग्रेस को 08, लेफ्ट को 06 और अन्य को भी 6 सीटें मिली थीं। BJP को तब भी किसी सीट पर जीत हासिल नहीं हुई थी।
-
6:06 PM (IST) Apr 08, 2019
कर्नाटक में कुल 28 लोकसभा सीटें हैं। सर्वे के मुताबिक यहां की 28 लोकसभा सीटों में से BJP को 16, कांग्रेस को 10 और JDS को 02 लोकसभा सीट पर जीत हासिल हो सकती है। साल 2014 में यहां भाजपा को 17, कांग्रेस को 09 और जेडीएस 02 सीटें मिली थीं।
-
6:04 PM (IST) Apr 08, 2019
तेलंगाना में कुल 17 लोकसभा सीटें हैं। सर्वे के मुताबिक यहां की 17 लोकसभा सीटों में से TRS को 14, कांग्रेस को 02 और AIMIM को 1 लोकसभा सीट पर जीत हासिल हो सकती है। साल 2014 में यहां भाजपा को 1, टीआरएस को 11, कांग्रेस को 2, TDP को 1, AIMIM को 1 और वाईएसआर कांग्रेस को भी एक सीट मिली थी।
-
5:59 PM (IST) Apr 08, 2019
आंध्र प्रदेश की कुल 25 सीटों पर सर्वे के मुताबिक TDP को 5 सीटों पर जीत मिल सकती है। वहीं, YSR को 20 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है। साल 2014 में यहां BJP को 2, TDP को 15 और वाईएसआर कांग्रेस को 08 सीटें मिली थीं।
-
5:54 PM (IST) Apr 08, 2019
तमिलनाडु में कुल 39 लोकसभा सीटें हैं, जिनमें से BJP को 1, कांग्रेस को 4, AIADMK को 10, DMK को 16 और अन्य को 08 सीटें मिल सकती हैं। वहीं अगर गठबंधर वार देखें तो BJP+ को 14 और DMK+ को 25 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल हो सकती है।
-
5:51 PM (IST) Apr 08, 2019
ओडिशा की कुल 21 लोकसभा सीटों में से BJP-7, BJD-12 और कांग्रेस-01 सीटें जीत सकती है। साल 2014 के लोकसभा चुनावों में यहां BJP ने 1 और BJD ने 20 सीटों पर जीत हासिल की थी। तब कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी।
-
5:48 PM (IST) Apr 08, 2019
पश्चिम बंगाल में 2014 में BJP को 02, TMC को 34, कांग्रेस को 04 और लेफ्ट को 2 सीटें मिली थीं।
-
5:47 PM (IST) Apr 08, 2019
पश्चिम बंगाल में कुल 42 लोकसभा सीटें हैं। सर्वे के मुताबिक यहां BJP को 12, TMC को 29, कांग्रेस को 01 सीट मिल सकती है। लेफ्ट के खाते में एक भी सीट जाने की उम्मीद नहीं है।
-
5:44 PM (IST) Apr 08, 2019
महाराष्ट्र में 2014 में BJP को 23, कांग्रेस को 02, शिवसेना को 18, NCP को 4 और अन्य को एक सीट मिली थी।
-
5:43 PM (IST) Apr 08, 2019
महाराष्ट्र में कुल 48 लोकसभा सीटें हैं। सर्वे के मुताबिक यहां BJP को 21, शिवसेना को 15, कांग्रेस को 06 और NCP को भी 06 सीटें मिल सकती हैं। वहीं अगर UPA और NDA के नजरिए से देखें तो यहां NDA को 36 और UPA को 12 सीटें मिल सकती हैं।
-
5:36 PM (IST) Apr 08, 2019
दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर BJP का कब्जा होता दिख रहा है। सर्वे के मुताबिक यहां बीजेपी क्लीन स्वीप कर सातों लोकसभा सीटों पर कब्जा कर सकती है।
-
5:34 PM (IST) Apr 08, 2019
पंजाब में कुल 13 लोकसभा सीट हैं, जिनमें भाजपा को एक भी सीट मिलती नजर नहीं आ रही है। सर्वे के मुताबिक यहां 10 सीटों पर कांग्रेस और 03 सीटों पर अकाली दल चुनाव जीत सकती है। आम आमदी पार्टी को भी कोई सीट मिलने की उम्मीद नहीं है।
-
5:32 PM (IST) Apr 08, 2019
हरियाणा में कुल 10 लोकसभा सीट हैं, जिनमें से 09 भाजपा जीत सकती है, जबकि एक सीट कांग्रेस के पाले में जा सकती है। 2014 लोकसभा चुनावों में यहां BJP ने 7, कांग्रेस ने 1 और INLD ने एक सीट जीती थी।
-
5:27 PM (IST) Apr 08, 2019
उत्तराखंड में कुल 5 लोकसभा सीट हैं, जिनमें से 04 भाजपा जीत सकती है, वहीं एक सीट कांग्रेस को मिल सकती है। अगर 2014 लोकसभा चुनावों की बात करें तो BJP ने यहां पांचों सीटों पर जीत हासिल की थी।
-
5:26 PM (IST) Apr 08, 2019
हिमाचल प्रदेश में कुल 4 लोकसभा सीट हैं, जिनमें से 03 भाजपा जीत सकती है, वहीं एक सीट कांग्रेस को मिल सकती है। अगर 2014 लोकसभा चुनावों की बात करें तो BJP ने यहां चारों सीटों पर जीत हासिल की थी।
-
5:24 PM (IST) Apr 08, 2019
राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों में से भाजपा को 19 और कांग्रेस को 06 सीटों पर जीत मिल सकती है। बता दे कि साल 2014 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने 25 की 25 लोकसभा सीटें पर जीत हासिल की थी।
-
5:22 PM (IST) Apr 08, 2019
छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में से BJP को 05 सीटें और कांग्रेस को 6 सीटें मिल सकती हैं। साल 2014 में BJP को 10 और कांग्रेस को 1 ही सीट मिली थी।
-
5:17 PM (IST) Apr 08, 2019
गुजरात में BJP को 24 सीटें और कांग्रेस को 02 सीटें मिल सकती हैं। बता दें कि यहां कुल 26 लोकसभा सीटें हैं।
-
5:15 PM (IST) Apr 08, 2019
मध्यप्रदेश में 2014 लोकसभा चुनावों में BJP को 27 और कांग्रेस को 2 सीटें मिली थीं।
-
5:14 PM (IST) Apr 08, 2019
मध्यप्रदेश में BJP को 23 सीटें और कांग्रेस को 06 सीटें मिल सकती हैं। बता दें कि यहां कुल 29 सीटें हैं।