1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. जानिए क्यों सुषमा स्वराज ने Tweet करके कहा- 'यह मैं हूं, मेरा भूत नहीं'

जानिए क्यों सुषमा स्वराज ने Tweet करके कहा- 'यह मैं हूं, मेरा भूत नहीं'

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 31, 2019 05:42 pm IST,  Updated : Mar 31, 2019 05:42 pm IST

ट्विटर पर तत्काल रिप्लाई देने के लिए मशहूर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रविवार को स्पष्ट किया कि उनके ट्विटर अकाउंट से ट्वीट उन्होंने ही किए थे, उनके भूत ने नहीं।

sushma swaraj- India TV Hindi
sushma swaraj

नई दिल्ली: ट्विटर पर तत्काल रिप्लाई देने के लिए मशहूर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रविवार को स्पष्ट किया कि उनके ट्विटर अकाउंट से ट्वीट उन्होंने ही किए थे, उनके भूत ने नहीं।

एक ट्विटर यूजर समित पधी ने ट्वीट किया था, "जो ये ट्वीट्स कर रहा है वह निश्चित रूप से सुषमा स्वराज नहीं हैं। जन संचार से जुड़े कुछ लोग अपनी ड्यूटी कर रहे हैं जिसके लिए उन्हें मेहनताना मिलता है।"

मंत्री ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "निश्चिंत हो जाओ, यह मैं हूं, मेरा भूत नहीं।"

पिछले सप्ताह एक ट्वीटकर्ता ने उनसे पूछा था कि वह खुद को 'चौकीदार' क्यों कहती हैं तो सुषमा स्वराज ने जवाब में ट्वीट किया था, "क्योंकि मैं भारतीय हितों तथा विदेशों में बसे भारतीय नागरिकों की 'चौकीदारी' कर रही हूं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024