1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. आज़म खान पर 'आंसू से आक्रमण', रामपुर में जयाप्रदा के 'आंसू बने अंगारे'

आज़म खान पर 'आंसू से आक्रमण', रामपुर में जयाप्रदा के 'आंसू बने अंगारे'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 03, 2019 11:50 pm IST,  Updated : Apr 03, 2019 11:50 pm IST

बुधवार को रामपुर में जयाप्रदा ने बीजेपी के उम्मीदवार के तौर पर नॉमिनेशन फाइल किया। पर्चा दाखिल  करने से पहले जयाप्रदा ने रामपुर में रोड शो निकाला। 

Jaya Prada- India TV Hindi
Jaya Prada Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: बुधवार को रामपुर में जयाप्रदा ने बीजेपी के उम्मीदवार के तौर पर नॉमिनेशन फाइल किया। पर्चा दाखिल  करने से पहले जयाप्रदा ने रामपुर में रोड शो निकाला। उनके रोडशो में जबरदस्त भीड़ जुटी। सड़क के दोनों तरफ से फूलों की बौछार भी की जा रही थी। आज ही जयाप्रदा का जन्मदिन भी है..इसलिए वो भगवान का आशीर्वाद लेने भी गईं।

उन्होंने शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की और इसके बाद गुरुद्वारे में मत्था टेका फिर वे मज़ार पर भी गईं। जयप्रदा दो बार रामपुर से सांसद रह चुकी हैं लेकिन तब वो समाजवादी पार्टी में थीं और अब बीजेपी में हैं। जया प्रदा का मुकाबला आज़म खान से है। आज जयाप्रदा के निशाने पर आजम खान ही रहे। आजम खान की बात करते करते जयाप्रदा भाषण के दौरान ही रोने लगीं।

देखें वीडियो

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024