1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. लोकसभा चुनाव 2019: जद (यू) ने कहा-'बिहार NDA में सीटों का बंटवारा हो चुका है, जल्द होगा ऐलान'

लोकसभा चुनाव 2019: जद (यू) ने कहा-'बिहार NDA में सीटों का बंटवारा हो चुका है, जल्द होगा ऐलान'

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 24, 2018 05:45 pm IST,  Updated : Oct 24, 2018 05:45 pm IST

जद(यू) नेता आऱ सी़ पी़ सिंह ने यहां राजग में सीटों के बंटवारे में किसी प्रकार के मतभेद से इंकार करते हुए कहा, "बिहार राजग में सीटों का बंटवारा हो गया है और राजग के बड़े नेता जल्द ही इसकी घोषणा करेंगे।" 

File Photo- India TV Hindi
File Photo

पटना: बिहार में 40 लोकसभा सीटों के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को राजग के घटक दलों में शामिल लोकजनशक्ति पार्टी (लोजपा) और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) ने जहां अबतक सीटों के बंटवारे से संबंधित कोई चर्चा नहीं होने का दावा किया था, वहीं बुधवार को इसके ठीक उलट जद (यू) ने कहा कि राजग में सीटों का बंटवारा हो चुका है और जल्द ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी। जद(यू) नेता आऱ सी़ पी़ सिंह ने यहां राजग में सीटों के बंटवारे में किसी प्रकार के मतभेद से इंकार करते हुए कहा, "बिहार राजग में सीटों का बंटवारा हो गया है और राजग के बड़े नेता जल्द ही इसकी घोषणा करेंगे।" 

इससे पूर्व मंगलवार को लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने स्पष्ट किया था कि अभी तक बिहार में सीट बंटवारे की कोई बात नहीं हुई है। उन्होंने लोजपा के लिए 40 सीटों में से सात पर चुनाव लड़ने का दावा भी किया था। उन्होंने कहा था कि पहले भी लोजपा ने सात सीटों पर चुनाव लड़ा था और इस बार भी पार्टी सात सीटों पर ही चुनाव लड़ेगी। 

रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा था कि सीटों को लेकर अभी तक राजग के घटक दलों की बातचीत नहीं हुई है। उल्लेखनीय है कि बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटें हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा, रालोसपा और लोजपा मिलकर चुनाव लड़ी थीं, जबकि अब राजग में जद(यू) भी शामिल हो गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024