नमस्कार, हमारे लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज दिन की शुरुआत गोवा में हुए एक बड़े सियासी घटनाक्रम से हुई। सूबे में प्रमोद सावंत की सरकार में सहयोगी महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के 2 विधायक मंगलवार को आधी रात के बाद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। इसके साथ ही अब गोवा विधानसभा में भाजपा के विधायकों की संख्या 14 हो गई है। वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लोकसभा चुनावों के लिए अपने प्रचार अभियान के तहत आज अमेठी में होंगी। राजनीति और चुनाव से जुड़ी बड़ी खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें:
- Hindi News
- लोकसभा चुनाव 2024
- लोकसभा चुनाव 2019
- PM मोदी ने कहा, अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, PAK ने बुलाई 'आपात' बैठक
PM मोदी ने कहा, अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, PAK ने बुलाई 'आपात' बैठक
राजनीति और चुनाव से जुड़ी बड़ी खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।
LIVE UPDATES : लोकसभा चुनाव 2019
-
7:12 PM (IST) Mar 27, 2019
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्र के नाम संबोधन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि वह मोदी को ''विश्व रंगमंच दिवस'' की बधाई देते हैं। गांधी ने ट्वीट कर कहा, '' बहुत खूब डीआरडीओ, आपके कार्य पर हमें गर्व है।'' बता दें कि पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में डीआरडीओ की अंतरिक्ष में उपलब्धि हासिस करने का ऐलान किया था।
-
7:10 PM (IST) Mar 27, 2019
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के पूर्व अध्यक्ष और अब भाजपा में शामिल हो चुके जी माधवन नायर ने बुधवार को कहा कि भारत के पास एंटी-सैटेलाइट मिसाइल क्षमता एक दशक पहले से थी, लेकिन उस वक्त इसे प्रदर्शित करने की राजनीतिक इच्छाशक्ति का अभाव था।
-
6:42 PM (IST) Mar 27, 2019
माकपा ने उपग्रह रोधी मिसाइल के सफल प्रयोग की देश को जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए जाने पर सवाल उठाते हुए और चुनाव आयोग से यह बताने का आग्रह किया है कि चुनाव के दौरान इस उपलब्धि का ‘‘राजनीतिक लाभ’’ लेने की उन्हें अनुमति क्यों मिल गई? माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने चुनाव आयोग को पत्र भी लिखा।
-
6:30 PM (IST) Mar 27, 2019
भारत में एंटी सेटलाइट तकनीक के सफल परीक्षण ‘मिशन शक्ति’ से पाकिस्तान में हड़कंप मचा हुआ है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने दुनिया के बाकी देशों के सामने दुखड़ा रोते हुए इसको लेकर आवाज उठाने का आग्रह किया है। वहीं, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने सुरक्षा के मुद्दे पर एक उच्च स्तरीय बैठक भी की, बैठक में पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल बाजवा सहित सेना के कई अन्य अधिकारी भी शामिल थे।
-
6:22 PM (IST) Mar 27, 2019
बसपा सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस और भाजपा 'एक ही थाली के चट्टे बट्टे' हैं। मायावती ने ट्वीट कर कहा, ''गरीबों, मजदूरों, किसानों आदि के हितों की उपेक्षा के मामले में दोनों ही पार्टियाँ :भाजपा और कांग्रेस: एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं।''
-
6:21 PM (IST) Mar 27, 2019
एंटी सैटेलाइट मिसाइल परीक्षण ‘मिशन शक्ति’ को लेकर वित्त मंत्री अरूण जेटली ने बुधवार को पूर्ववर्ती संप्रग सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वैज्ञानिक एक दशक पहले ही एंटी सैटेलाइट मिसाइल बनाने में सक्षम थे लेकिन उस समय की सरकार ने उन्हें कभी ऐसा करने की अनुमति नहीं दी।
-
6:19 PM (IST) Mar 27, 2019
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘‘रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के वैज्ञानिकों को इस उपलब्धि के लिए बहुत-बहुत मुबारक और शुभकामनाएं। भारत ने एक और मील का पत्थर कायम किया है। यह क्षमता 2012 में डीआरडीओ ने हासिल कर ली थी। इसके बाद आज इसका व्यावहारिक परीक्षण किया गया।’’
-
6:18 PM (IST) Mar 27, 2019
कांग्रेस ने बुधवार को भारत की उपग्रह रोधी मिसाइल क्षमता के सफल इस्तेमाल के लिए वैज्ञानिकों को बधाई देते हुये केन्द्र सरकार पर वैज्ञानिकों की इस उपलब्धि का भी श्रेय लेने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।
-
12:37 PM (IST) Mar 27, 2019
इस बड़ी उपलब्धि के लिए मैं एक बार फिर सभी देशवासियों को बधाई देता हूं। हमारी आज की यह सफलता कल के सुरक्षित राष्ट्र की निशानी है। हमारा मकसद शांति बनाए रखना है, युद्ध का माहौल बनाना नहीं: PM मोदी
-
12:37 PM (IST) Mar 27, 2019
अब तक दुनिया के 3 देश अमेरिका, रूस और चीन को अंतरिक्ष में यह उपलब्धि हासिल थी। भारत अब चौथा देश बन गया है। भारत के लिए यह गर्व का पल है। केवल तीन मिनट में सफलता के साथ यह मिशन पूरा हुआ। यह 'मिशन शक्ति' बहुत कठिन मिशन था: पीएम मोदी
-
12:34 PM (IST) Mar 27, 2019
'मिशन शक्ति' एक अत्यंत ऑपरेशन था जिसमें उच्च कोटि की तकनीकी क्षमता की आवश्यकता थी, वैज्ञानिकों द्वारा सभी निर्धारित लक्ष्य और उद्देश्य प्राप्त कर लिए गये हैं। सभी भारतीयों के लिए ये गर्व की बात है: पीएम मोदी
-
12:34 PM (IST) Mar 27, 2019
हमारे वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में 300 किमी दूर LEO (Low Earth Orbit) में एक लाइव SATELLITE को मार गिराया है ये लाइव सैटेसाइट जो कि एक पूर्व निर्धारित लक्ष्य था, उसे एंटी सैटेलाइट द्वारा मार गिराया गया है। 3 मिनट में ही सफलतापूर्वक ये ऑपरेशन पूरा किया गया है: पीएम मोदी
-
12:32 PM (IST) Mar 27, 2019
'मिशन शक्ति' एक कठिन ऑपरेशन था। वैज्ञानिकों ने मिशन शक्ति ऑपरेशन पूरा किया। यह पराक्रम भारत में ही विकसित ए सैटेलाइट द्वारा किया गया: पीएम मोदी
-
12:29 PM (IST) Mar 27, 2019
अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया हैः पीएम मोदी
-
12:27 PM (IST) Mar 27, 2019
भारत ने सिर्फ 3 मिनट में अंतरिक्ष में सैटलाइट मार गिराया। इस काम को A सेट मिसाइल के जरिए अंजाम दिया गया: PM मोदी
-
12:26 PM (IST) Mar 27, 2019
अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। भारत से पहले इस उपलब्धि को सिर्फ 3 देशों ने हासिल किया है: PM मोदी
-
11:54 AM (IST) Mar 27, 2019
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट किया है, 'प्रधानमंत्री जी के संदेश आने से पहले ही विपक्ष की धड़कन बढ़ गई?'
-
11:50 AM (IST) Mar 27, 2019
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे पहले सिर्फ नोटबंदी के समय इस तरह से देश की जनता को संबोधित करने का ऐलान किया था।
-
11:36 AM (IST) Mar 27, 2019
पीएम मोदी ने ट्विटर पर कहा, 'मेरे प्यारे देशवासियों, आज सवेरे लगभग 11.45-12.00 बजे मैं एक महत्वपूर्ण संदेश लेकर आप के बीच आऊंगा।'
-
11:10 AM (IST) Mar 27, 2019
ऐक्टर रवि किशन ने कहा, भारतीय जनता पार्टी से चुनाव लड़ूंगा, लेकिन सीट अभी तय नहीं है।
-
11:10 AM (IST) Mar 27, 2019
भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे भोजपुरी गायक दिनेशलाल यादव उर्फ निरहुआ। निरहुआ ने कहा- पार्टी जो बोलेगी, वह करूंगा।
-
10:50 AM (IST) Mar 27, 2019
मायावती ने ट्वीट किया, 'सत्ताधारी बीजेपी का कांग्रेस पार्टी पर आरोप कि उसका गरीबी हटाओ-2 का नारा चुनावी धोखा है, यह सच है, परन्तु क्या चुनावी धोखा व वादाखिलाफी का अधिकार केवल बीजेपी के पास ही है? गरीबों, मजदूरों, किसानों आदि के हितों की उपेक्षा के मामले में दोनों ही पार्टियां एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं।'
-
10:45 AM (IST) Mar 27, 2019
चुनाव आयोग ने रेल मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय को पत्र लिखकर पूछा है कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद भी पीएम मोदी की तस्वीरों को रेल टिकट और एयर इंडिया के बोर्डिंग पास से क्यों नहीं हटाया गया है? दोनों से 3 दिनों के भीतर जवाब देने के लिए कहा गया है।
-
9:20 AM (IST) Mar 27, 2019
यूपी के मुखयमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अहमदाबाद में कहा, 'यह गुजरात की जनता है जिसने राहुल गांधी को एक्सपोज किया। वह सोमनाथ मंदिर गए और ऐसे बैठे मानो नमाज अदा कर रहे हों। मंदिर के पुजारी को उन्हें डांटना पड़ा कि यह मंदिर है, ऐसे नहीं बैठो। इसलिए मैं कहता हूं कि नकल के लिए भी अक्ल चाहिए।'
-
9:18 AM (IST) Mar 27, 2019
24 करोड़ श्रद्धालु कुंभ मेले में आए थे। जब कांग्रेस को पता चला कि इतनी बड़ी संख्या में लोग आए, तो उनकी नई पीढ़ी भी आई। वे कहते थे कि गंगा स्वच्छ नहीं है, लेकिन जब उन्होंने लोगों को इसके पानी का सेवन करते देखा, तो उन्होंने भी ऐसा ही कियाः अहमदाबाद में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
-
9:18 AM (IST) Mar 27, 2019
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पिछड़े वर्गों से ज्यादा से ज्यादा समर्थन हासिल करने के लिए कांग्रेस का ओबीसी अधिवेशन। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अधिवेशन को संबोधित कर सकते हैं।
-
7:19 AM (IST) Mar 27, 2019
पार्टी प्रवक्ता राजीव बक्शी ने मंगलवार को बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी के 27 मार्च से अमेठी, रायबरेली और फैजाबाद दौरे की संभावना है। वह अपने भाई एवं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्वाचन क्षेत्र अमेठी में बुधवार को पहुंचेंगी और वहां बूथ अध्यक्षों की बैठक करेंगी।
-
7:19 AM (IST) Mar 27, 2019
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश में अगले दौर का चुनाव प्रचार बुधवार से शुरू करेंगी। प्रियंका का, कांग्रेस के गढ़ समझे जाने वाले अमेठी और रायबरेली के अलावा अयोध्या जाने का भी कार्यक्रम है।
-
7:17 AM (IST) Mar 27, 2019
गोवा के पर्यटन मंत्री और MGP विधायक मनोहर अजगांवकर ने अपनी पार्टी के बीजेपी में विलय के बाद कहा, 'हमारी अगली सरकार भाजपा के द्वारा बनाई जाएगी क्योंकि जहां कहीं भी पीएम मोदी जाते हैं, लोग मोदी-मोदी के नारे लगाने लगते हैं। मोदी की वजह से भाजपा का गोवा में विकास हुआ है।'
-
7:15 AM (IST) Mar 27, 2019
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि एमजीपी के दो विधायकों के पार्टी में शामिल होने के बाद अब बीजेपी के 14 विधायक हो गए हैं।
-
7:14 AM (IST) Mar 27, 2019
गोवा में आधी रात के बाद महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (MGP) टूट गई। इसके 2 विधायकों मनोहर अजगांवकर और दीपक पवास्कर ने गोवा विधानसभा अध्यक्ष से कहा कि उन्होंने महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी का बीजेपी में विलय का फैसला किया है।