नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों के लिए पार्टियों का प्रचार अभियान पूरे जोर-शोर से जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पिछले कुछ दिनों में ताबड़तोड़ रैलियां की हैं। वहीं, अन्य दलों के नेता भी इन चुनावों में खासे सक्रिय नजर आ रहे हैं। पिछले दिनों एनडीए और यूपीए के नेताओं ने एक-दूसरे पर जमकर हमले किए हैं और यह सिलसिला आगे भी यूं ही जारी रह सकता है। इस पूरी सियासी रस्साकशी के बीच हम आपको चुनाव से जुड़े सारे बड़े अपडेट्स देते रहेंगे:
- Hindi News
- लोकसभा चुनाव 2024
- लोकसभा चुनाव 2019
- Lok Sabha Chunav 2019 LIVE: बिहार में अमित शाह ने भरी हुंकार, पिछड़े वर्ग के नाम पर कांग्रेस और RJD को घेरा
Lok Sabha Chunav 2019 LIVE: बिहार में अमित शाह ने भरी हुंकार, पिछड़े वर्ग के नाम पर कांग्रेस और RJD को घेरा
सियासी रस्साकशी के बीच हम आपको चुनाव से जुड़े सारे बड़े अपडेट्स देते रहेंगे, हमारे साथ यूं ही बने रहें।
Lok Sabha Election 2019 Updates
-
2:43 PM (IST) Apr 28, 2019
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अमेठी में भाजपा के राष्ट्रवाद पर सवाल उठाते हुए रविवार को कहा कि भाजपा प्रत्याशियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट मांगना आखिर किस तरह का राष्ट्रवाद है?
-
2:42 PM (IST) Apr 28, 2019
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा अमेठी से मेगा फूड पार्क परियोजना छीने जाने के कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आरोप पर पलटवार करते हुए कहा है कि इसके लिए केंद्र की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ही दोषी है।
-
1:32 PM (IST) Apr 28, 2019
लालू-राबड़ी के राज में बिहार में गुंडागर्दी, जातिवाद, अपहरण, बलात्कार होते थे, तबादला उद्योग चलता था। बिहार को इस जंगलराज से मुक्ति नीतीश कुमार और सुशील मोदी जी की जोड़ी ने दी है: अमित शाह
-
1:31 PM (IST) Apr 28, 2019
यूपीए की सरकार ने बिहार को 1 लाख 93 हजार करोड़ रुपये दिए थे। नरेन्द्र मोदी जी सरकार ने बिहार के विकास के लिए 5 साल में 6 लाख 6 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा की धनराशि दी है: अमित शाह
-
1:29 PM (IST) Apr 28, 2019
वर्षों से पिछड़े वर्ग की मांग थी कि उन्हें संवैधानिक सम्मान मिलना चाहिए। लेकिन कांग्रेस, आरजेडी ने कुछ नहीं किया है। मोदी जी की सरकार ने पिछड़े वर्ग के सम्मान के लिए पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने का का किया है: अमित शाह
-
12:58 PM (IST) Apr 28, 2019
सीतामढ़ी में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं BJP अध्यक्ष अमित शाह।
-
12:45 PM (IST) Apr 28, 2019
आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी आतिशी द्वारा दो वोटर कार्ड रखने के आरोपों पर भाजपा प्रत्याशी गौतम गंभीर ने कहा- 'जब आपके पास कोई विजन नहीं होता और आपने पिछले 4.5 वर्षों में कुछ नहीं किया है, तो आप इस तरह के आरोप लगाते हैं। चुनाव आयोग इसे तय करेगा। जब आपके पास एक विजन होता है तो आप ऐसी नकारात्मक राजनीति नहीं करते हैं।'
-
12:44 PM (IST) Apr 28, 2019
चुनाव प्रचार के लिए अमेठी पहुंची पूर्वी उत्तर प्रदेश की कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा- 'मुद्दे तो स्पष्ट हैं, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य। राष्ट्रवाद लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए है। यहां वे लोगों की बात नहीं सुनते, जब लोग अपने मुद्दे उठाते हैं तो वे उन्हें दबा देते हैं, यह न तो लोकतंत्र है और न ही राष्ट्रवाद।'
-
11:15 AM (IST) Apr 28, 2019
प. बंगाल की जादवपुर लोकसभा सीट पर BJP के उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार करने पर TMC ने रेसलर 'द ग्रेट खली' की शिकायत चुनाव आयोग से की है। TMC ने पत्र लिखकर कहा कि 'उनके (खली) पर अमेरिकी नागरिकता है। इसीलिए किसी विदेशी को भारतीय वोटरों को रिझाने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए।'
-
11:05 AM (IST) Apr 28, 2019
-
11:04 AM (IST) Apr 28, 2019
-
11:04 AM (IST) Apr 28, 2019
चौथे चरण की वोटिंग कराने के लिए पोलिंग पार्टियां अपने-अपने पोलिंग बूथ के लिए रवाना होने लगी हैं। मतदान कल होना है।
-
10:41 AM (IST) Apr 28, 2019
पंजाब की लुधियाना लोकसभा सीट पर एक बर्गर बेचने वाले व्यक्ति आरपी सिंह ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में छलांग लगा दी है। उनका कहना है कि 'अगर उन्हें जीत हासिल हुई तो वह शिक्षा माफियाओं को सबक सिखाएंगे और ये सुनिश्ति करेंगे कि गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले।' उन्होंने कहा कि 'मैं बड़े पोस्टर्स नहीं लगा सकता, इसीलिए मैं स्कूटी से चुनाव प्रचार कर रहा हूं। लेकिन, मुझे जीत का विश्वास है।'
-
8:50 AM (IST) Apr 28, 2019
शत्रुघ्न सिन्हा की टिप्पणी "महात्मा गांधी से लेकर मुहम्मद अली जिन्ना तक सभी कांग्रेस परिवार का हिस्सा हैं" पर एनसीपी के माजिद मेमन ने कहा कि 'उन्होंने (जिन्ना) स्वतंत्रता संग्राम में बड़ा योगदान दिया। क्योंकि वह एक मुसलमान थे, जिसे आप अपमानित कर रहे हैं और शत्रुघ्न सिन्हा को राष्ट्रविरोधी कह रहे हैं।'
-
7:03 AM (IST) Apr 28, 2019
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बहराइच के नानपारा में चुनावी जनसभा करेंगी। इसके अलावा धुरेहरा के मोहम्मदी में रोड शो में भी शामिल होंगी।
-
7:02 AM (IST) Apr 28, 2019
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आज बिहार और यूपी में चुनावी हुंकार भरेंगे। बिहार के सीतामढ़ी और छपरा में रैलियों के साथ-साथ यूपी में भी दो जनसभाएं करेंगे।
-
7:00 AM (IST) Apr 28, 2019
चौथे चरण में बिहार की 5, जम्मू-कश्मीर की 1, झारखंड की 3, मध्य प्रदेश की 6, महाराष्ट्र की 17, ओडिशा की 6, राजस्थान की 13, उत्तर प्रदेश की 13 और पश्चिम बंगाल की 8 सीटों पर मतदान होगा।
-
6:59 AM (IST) Apr 28, 2019
लोकसभा चुनाव के लिए चौथे चरण की वोटिंग कल होगी। चौथे चरण में 9 राज्यों की 71 सीटों पर होगा मतदान होना है। इन सीटों पर कल शाम चुनाव प्रचार थम गया है।
-
6:53 AM (IST) Apr 28, 2019
भाजपा ने आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मतदाताओं को एफएम रेडियो के विज्ञापन के जरिए ‘भ्रमित’ करने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग के पास शिकायत दर्ज कराई। भाजपा ने केजरीवाल पर अवैध घुसपैठियों के संबंध में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के बयान को भी तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया।