लोकसभा चुनावों के दूसरे चरण का मतदान 18 अप्रैैल को है। दूसरे चरण के मतदान के लिए लोगों को लुभाने के लिए पार्टियां पूरी कोशिश कर रही हैं। सभी दलों के स्टार प्रचारक धुंआधार रैलियां कर रहे हैं। शनिवार को भी सभी पार्टियों के लिए व्यस्त दिन है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक और तमिलनाडु के दौरे पर हैं, जहां वे 4 रैलियों को संबोधित करेंगे। इस बात की पूरी संभावना है कि आज भी दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर तीखे हमले करने से नहीं चूकेंगी। तो आइए, दिनभर के सारे चुनावी अपडेट्स और हर छोटी-बड़ी खबर के लिए हमारे साथ जुड़े रहें:
- Hindi News
- लोकसभा चुनाव 2024
- लोकसभा चुनाव 2019
- Lok Sabha 2019: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- इस बार का चुनाव 21वीं सदी का नया भारत कैसा होगा, ये तय करने का
Lok Sabha 2019: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- इस बार का चुनाव 21वीं सदी का नया भारत कैसा होगा, ये तय करने का
दिनभर के सारे चुनावी अपडेट्स और हर छोटी-बड़ी खबर के लिए हमारे साथ जुड़े रहें...
Lok Sabha Elections 2019 Live Updates
-
5:11 PM (IST) Apr 13, 2019
राष्ट्रपति भवन में जब चप्पल पहने हुए एक बुजुर्ग को मैं गर्व के साथ पद्म सम्मान ग्रहण करते देखता हूं, तो मेरे मन में यही आता है कि यही मेरा भारत है, अपने सामर्थ्य पर भरोसा करने वाला भारत, अपने संसाधनों पर भरोसा करने वाला भारत: कर्नाटक के मैंगलोर में पीएम मोदी
-
5:06 PM (IST) Apr 13, 2019
उनका वंशोदय अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को नजरअंदाज करता है। हमारा अंत्योदय एक चायवाले तक को प्रधानमंत्री बना देता है: कर्नाटक के मैंगलोर में पीएम मोदी
-
5:06 PM (IST) Apr 13, 2019
उनका दर्शन वंशोदय है, हमारा दर्शन अंत्योदय है। उनके वंशोदय से भ्रष्टाचार और अन्याय पैदा होता है। हमारे अंत्योदय से पारदर्शिता और ईमानदारी की प्रतिष्ठा बढ़ती है: कर्नाटक के मैंगलोर में पीएम मोदी
-
5:04 PM (IST) Apr 13, 2019
कांग्रेस, JDS और उन जैसे अनेक दलों की प्रेरणा परिवारवाद है और हमारी राष्ट्रवाद है। वो अपने परिवार के आखिरी सदस्य तक को सत्ता का लाभ देते हैं। हम समाज की आखिरी पंक्ति में खड़े व्यक्ति को आगे लाने के लिए मेहनत करते हैं: कर्नाटक के मैंगलोर में पीएम मोदी
-
5:00 PM (IST) Apr 13, 2019
इस बार का चुनाव कौन सांसद बने, कौन प्रधानमंत्री बने, कौन मंत्री बने या सिर्फ सरकार चुनने का चुनाव नहीं है। बल्कि 21वीं सदी का नया भारत कैसा होगा, ये तय करने का है: पीएम मोदी
-
5:00 PM (IST) Apr 13, 2019
ये मोदी है, जो केवल मक्खन पर ही नहीं बल्कि पत्थर पर भी लकीर खींचता है: कर्नाटक के मैंगलोर में पीएम मोदी
-
3:58 PM (IST) Apr 13, 2019
-
2:38 PM (IST) Apr 13, 2019
कांग्रेस ने माना 69 साल तक अन्याय किया इसलिए अब 'न्याय' की बात कर रही: पीएम मोदी
-
2:11 PM (IST) Apr 13, 2019
रामनाथपुरम की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: कांग्रेस, लेफ्ट और मुस्लिम लीग शबरीमला को लेकर खतरनाक खेल खेल रही है।
-
2:10 PM (IST) Apr 13, 2019
रामनाथपुरम की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: हम ट्रिपल तलाख के लिए संसद में बिल लेकर आए, वहीं कांग्रेस, डीएमके और मुस्लिम लीग ने इसका विरोध किया। इन पार्टियों को महिलाओं की गरिमा की फिक्र नहीं है।
-
2:07 PM (IST) Apr 13, 2019
रामनाथपुरम की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: 23 मई को एक बार फिर सरकार बनने पर 'जनशक्ति' का अलग मंत्रालय होगा
-
2:05 PM (IST) Apr 13, 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय तमिलनाडु के रामनाथपुरम में रैली को संबोधित कर रहे हैं।
-
12:09 PM (IST) Apr 13, 2019
हमने क्या देखा? पिता वित्त मंत्री बनते हैं और बेटा देश को लूटता है। वे जब भी शासन में आते हैं, हमेशा लूटते हैंः पीएम मोदी
-
12:06 PM (IST) Apr 13, 2019
-
12:05 PM (IST) Apr 13, 2019
मध्य प्रदेश कांग्रेस के लिए नया एटीएम बन गया है, ये लोग गरीबों और बच्चों के लिए दिया गया पैसा चुनावों में प्रयोग कर रहे हैं: पीएम मोदी
-
12:04 PM (IST) Apr 13, 2019
मैं कांग्रेस पार्टी से पूछना चाहता हूं कि कौन 1984 के सिख दंगों का न्याय करेगा, कौन भोपाल गैस कांड का न्याय करेगा: पीएम मोदी
-
12:02 PM (IST) Apr 13, 2019
जिन्हें 1979 याद होगा उन्हें पता होगा कि किस तरह से कांग्रेस ने डीएमके का अपमान किया, 2जी घोटाले के बाद भी डीएमके कांग्रेस पर हमलावर थी। अपने पिछले कड़वेपन को भूला कर आज डीएमके और कांग्रेस लोगों को गुमराह करने के लिए साथ आ गए हैं। सभी भ्रष्ट मोदी को हटाने के लिए साथ आ गए हैंः नरेंद्र मोदी
-
12:00 PM (IST) Apr 13, 2019
कुछ दिनों पहले डीएमके सुप्रीमो ने नामदार को पीएम कैंडिडेट घोषित किया, लेकिन कोई इसे मानने को तैयार नहीं था। उनके महामिलावटी दोस्त भी इसे मानने को तैयार नहीं हैं, क्योंकि वे सभी पीएम बनना चाहते थेः पीएम मोदी
-
11:55 AM (IST) Apr 13, 2019
-
11:54 AM (IST) Apr 13, 2019
आज भारत दुनिया में तेजी से अपनी जगह बना रहा है, लेकिन कांग्रेस, डीएमके और उनके महामिलावटी दोस्त इसे स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए वे मुझसे नाराज हैः पीएम मोदी
-
11:54 AM (IST) Apr 13, 2019
मैं आज यहां अपने काम का हिसाब देने आया हूं और साथ ही महामिलावट के भ्रष्टाचार का खुलासा करने आया हूंः पीएम मोदी
-
11:53 AM (IST) Apr 13, 2019
मैं महान एमजीआर और जयललिता जी को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। भारत को इन दोनों नेताओं पर गर्व हैः नरेंद्र मोदी
-
11:52 AM (IST) Apr 13, 2019
यहां तापमान काफी ज्यादा है और साथ ही आपका उत्साह भी। मैं हमें आशीर्वाद देने के लिए आए लोगों को शुक्रिया कहता हूंः नरेंद्र मोदी
-
11:52 AM (IST) Apr 13, 2019
तमिलनाडु के थेनी में AIADMK के साथ साझा रैली को संबोधित कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
11:51 AM (IST) Apr 13, 2019
मैं महान एमजीआर और जयललिता जी को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। भारत को इन दोनों नेताओं पर गर्व हैः नरेंद्र मोदी
-
11:46 AM (IST) Apr 13, 2019
भोपाल सीट से नाम एलान की देरी पर बोले शिवराज, 1 से 2 दिन मे हो जाएगा एलान
-
11:46 AM (IST) Apr 13, 2019
प्रियंका गांधी भाई राहुल के प्रचार के लिए 2 दिन के लिए वायनाड जाएंगी।
-
7:07 AM (IST) Apr 13, 2019
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी आज कर्नाटक में करेंगे चुनाव प्रचार। कोलार, चित्रदुर्ग और मैसुरू में जनसभा को करेंगे संबोधित
-
6:48 AM (IST) Apr 13, 2019
-
6:47 AM (IST) Apr 13, 2019
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक और तमिलनाडु के दौरे पर हैं, जहां वे 4 रैलियों को संबोधित करेंगे।