लोकसभा चुनावों के लिए चुनाव प्रचार अब अपने पूरे उफान पर है। 18 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होना है और अब पार्टियों ने अपनी ताकत तीसरे चरण के अंतर्गत आने वाली सीटों पर प्रचार में झोंक दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत तमाम अन्य दलों के नेता अपनी-अपनी पार्टियों की बात जनता तक पहुंचाने के लिए लगातार जनसभाएं कर रहे हैं। कुल मिलाकर आज का दिन भी सियासी घटनाओं से भरपूर रहने वाला है। इस चुनावी सीजन में सियासत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर और अपडेट्स पाने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें:
- Hindi News
- लोकसभा चुनाव 2024
- लोकसभा चुनाव 2019
- लोकसभा चुनाव LIVE: गुजरात में गरजे पीएम मोदी, कहा- 'कांग्रेस ने सरदार पटेल का हमेशा अपमान किया'
लोकसभा चुनाव LIVE: गुजरात में गरजे पीएम मोदी, कहा- 'कांग्रेस ने सरदार पटेल का हमेशा अपमान किया'
इस चुनावी सीजन में सियासत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर और अपडेट्स पाने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
Lok Sabha Elections 2019 Live Updates
-
7:16 PM (IST) Apr 17, 2019
कांग्रेस ने सरदार पटेल का अपमान हमेशा किया। अब सरदार साहब के संस्कारों, विचारों को कांग्रेस पार्टी रोंदने का प्रयास कर रही है: पीएम मोदी
-
7:14 PM (IST) Apr 17, 2019
पांच वर्ष पहले आपने अपने एक वोट से दिल्ली की सल्तनत को बदल डाला और एक चौकीदार को बैठाया। आपके सहयोग से हमने वहां जाकर न सिर्फ सरकार बदली, हमने सरकार की सोच बदली है, काम करने का तरीका बदला है: पीएम मोदी
-
7:14 PM (IST) Apr 17, 2019
ये हमारी धरती, संतराम मंदिर, सत केवल परंपरा और स्वामी नारायण... एक ही समय में तीनों परंपराओं ने पूरे गुजरात की सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना जगाने का काम किया था: पीएम मोदी
-
7:13 PM (IST) Apr 17, 2019
आज भगवान महावीर जी की जयंती है। मैं गुजरात के लोगों को, देश और दुनिया के लोगों को महावीर जयंती की बधाई देते हूं। आज के वैश्विक वातावरण में भगवान महावीर शांति, प्रकृति और मानवीय प्रवृति से जोड़ने की प्रेरणा देते हैं: पीएम मोदी
-
7:13 PM (IST) Apr 17, 2019
गुजरात के आनंद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित किया।
-
6:38 PM (IST) Apr 17, 2019
भोजपुरी स्टार और गोरखपुर से BJP के उम्मीदवार रवि किशन ने जया प्रदा पर दिए आजम खान के बयान को लेकर कहा कि ''महिलाओं पर क्या अपमानजनक टिप्पणी की जा रही है! जया प्रदा जी हमारी इंडस्ट्री में सीनियर हैं, हम उनका बहुत सम्मान करते हैं। सिर्फ इसलिए कि वह चुनाव लड़ने के लिए रामपुर आई हैं, आप उन पर टिप्पणी करेंगे? चुनाव के दौरान गरिमा बनाए रखनी चाहिए।'
-
4:16 PM (IST) Apr 17, 2019
सूत्रों के मुताबिक 'चुनाव आयोग के लिए प्रधानमंत्री की बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' की स्क्रीनिंग हो रही है, चुनाव आयोग के कुल 7 अधिकारी उपस्थित है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने आयोग को निर्देश दिया था कि वह पूरी बायोपिक देखे और उसके प्रतिबंध पर नए सिरे से निर्णय ले।'
-
4:14 PM (IST) Apr 17, 2019
चुनाव आयोग ने कहा कि 'नमो टीवी पर लाइव कवरेज की जा सकती है लेकिन मतदान से पहले 48 घंटे तक कोई भी रिकॉर्डेड कार्यक्रम नहीं चलाया जा सकता। राज्य के मुख्य चुनाव आयुक्तों (CEC) को इसका कड़ाई से पालन कराने को कहा गया है।'
-
1:36 PM (IST) Apr 17, 2019
कांग्रेस ने राज्य में 11 अप्रैल को हुये मतदान के दौरान आचार संहिता के कथित तौर पर उल्लंघन के मामले में नगालैंड के उपमुख्यमंत्री वाई पैट्टो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पार्टी ने वोखा जिले में पैट्टो के घरेलू सीट तुई के रिफिम मतदान केंद्र पर दोबारा वोट डलवाने की मांग की है।
-
11:56 AM (IST) Apr 17, 2019
मध्य प्रदेश: साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भोपाल के बीजेपी दफ्तर पहुंचीं हैं और फिलहाल पार्टी के सीनियर नेताओं शिवराज सिंह चौहान, रामलाल और प्रभात झा से मुलाकात कर रही हैं।
-
11:51 AM (IST) Apr 17, 2019
गन्ना किसानों का भला करने के लिए हम उनकी आय के साधन बढ़ा रहे हैं। इसके तहत कई दूरगामी कदम भी उठाए गये हैं। गन्ने से सिर्फ चीनी नहीं बने बल्कि उससे ईंधन भी बने, बायोफ्यूल बने इसके लिए देश में इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है। परिवार के विषय में शरद पवार को मोदी के बारे में बुरा से बुरा बोलने का हक है। उनको उनकी समझ और संस्कार के हिसाब से बोलने का हक है: महाराष्ट्र के माढा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
11:50 AM (IST) Apr 17, 2019
मैं कल देख रहा था एक बार फिर से मेरे परिवार होने औऱ न होने पर भी हमला शुरू कर दिया गया है। परिवार व्यवस्था हजारों सालों से भारत के समाज की विशेषता है, ताकत है और उसका गौरव है: महाराष्ट्र के माढा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
11:39 AM (IST) Apr 17, 2019
पिछड़ा होने की वजह से मुझे अनेक बार कांग्रेस और उसके साथियों ने मेरी हैसियत बताने वाली, मेरी जाति बताने वाली गालियां दी हैं। लेकिन इस बार वो पूरे पिछड़े समाज को ही चोर कहने लगे हैं: महाराष्ट्र के माढा में PM मोदी
-
11:39 AM (IST) Apr 17, 2019
देश को दुनिया में गौरव कैसे दिलाएंगे, भारत की जय-जयकार कैसे होगी, इसकी कोई सोच नहीं। हाल में आपने देखा है कि कैसे मुझे गाली देते-देते कांग्रेस के नामदार अब एक पूरे समाज को गाली देने में जुट गए हैं। नामदार ने पहले चौकीदारों को गालियां दी और अब हर उस व्यक्ति को चोर बोल रहे हैं, जिसका नाम मोदी है: महाराष्ट्र के माढा में PM मोदी
-
11:38 AM (IST) Apr 17, 2019
मुझ पर इस विश्वास के बीच, दूसरी तरफ कांग्रेस, एनसीपी और दूसरे महामिलावटी दलों पर अविश्वास भी लगातार बढ़ रहा है। इसकी बड़ी वजह ये भी है कि ये सिर्फ एक ही व्यक्ति के साथ लड़ रहे हैं। इन्होंने मोदी को हटाने को ही मुद्दा बना दिया है: महाराष्ट्र के माढा में PM मोदी
-
11:37 AM (IST) Apr 17, 2019
इस प्रधान सेवक को आपका विश्वास मिला, तभी कालेधन और भ्रष्टाचार पर सीधा वार किया। आपका साथ मिला, तभी हजारों करोड़ रुपए का कर्ज लेने वालों से देश के पैसे वसूल पाया। आपका समर्थन मिला, तभी साढ़े तीन लाख से ज्यादा संदिग्ध कंपनियां एक झटके में बंद कर दीं: महाराष्ट्र के माढा में PM मोदी
-
11:37 AM (IST) Apr 17, 2019
याद करिए पहले कितने घोटाले होते थे, हम आप कितना शर्मसार होते थे। आपके इस सेवक ने पांच साल सरकार चलाई है और कोई भ्रष्टाचार का एक दाग नहीं लगा पाया है: महाराष्ट्र के माढा में PM मोदी
-
11:32 AM (IST) Apr 17, 2019
2014 में आपके आदेश के बाद, आपकी इच्छा के बाद, आपके इस प्रधानसेवक ने देश की नीति और रीति बदल दी है। अब हम हमला होने के बाद घर में घुसकर मारते हैं: महाराष्ट्र के माढा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
11:30 AM (IST) Apr 17, 2019
एक ऐसा हिंदुस्तान, जिसकी तरफ आंख उठाकर देखने से पहले भी कोई सौ बार सोचेगा। एक ऐसा हिंदुस्तान, जो आतंक के सरपरस्तों को पाताल में भी खोजकर उन्हें सज़ा देगा। एक ऐसा हिंदुस्तान, जिसके साथ दुनिया के शक्तिशाली राष्ट्र भी कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहते हैं: महाराष्ट्र के माढा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
11:30 AM (IST) Apr 17, 2019
जी नहीं। अकेले मोदी नहीं, आप और हम मिलकर, भारत में एक शक्तिशाली सरकार बनाएंगे। आपके सहयोग से ही हम मिलकर मजबूत हिन्दुस्तान बनाएंगे: महाराष्ट्र के माढा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
11:29 AM (IST) Apr 17, 2019
माढा वालों को मज़बूत हिन्दुस्तान चाहिए या फिर, मजबूर हिन्दुस्तान? भारत को मज़बूत कौन बनाएगा? कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस की महामिलावट क्या मजबूत भारत बना सकती है: महाराष्ट्र के माढा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
11:28 AM (IST) Apr 17, 2019
आपने 2014 में मुझे जो पूर्ण बहुमत दिया, उसने मुझे ऐसी ताकत दी, कि एक तरफ जहां देश के लिए बड़े-बड़े फैसले ले पाया वहीं गरीब से गरीब के कल्याण के लिए भी पूरी शक्ति लगाकर काम कर पाया: महाराष्ट्र के माढा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
11:28 AM (IST) Apr 17, 2019
एक मजबूत और संवेदनशील सरकार का मतलब क्या होता है, छत्रपति शिवाजी की ये धरती बहुत अच्छी तरह जानती है। भारत को आगे बढ़ाने के लिए, भारत को 21वीं सदी में नई ऊंचाई पर पहुंचाने के लिए केंद्र में ऐसी ही सरकार चाहिए: महाराष्ट्र के माढा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
11:12 AM (IST) Apr 17, 2019
पीएम नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, मणिपुर और देश के अन्य हिस्सों में बारिश और तूफान में मारे गए लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है।
-
10:10 AM (IST) Apr 17, 2019
विवादित बयान को लेकर चुनाव आयोग के तीन दिन के बैन के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जा रहे हैं। अयोध्या के बाद वह बलरामपुर जिले में स्थित शक्ति पीठ देवीपाटन भी जाएंगे।
-
10:03 AM (IST) Apr 17, 2019
दूसरे चरण का चुनाव कई सियासी दिग्गजों का भाग्य तय करेगा। इनमें मथुरा से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी, फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस उम्मीदवार राज बब्बर, आगरा से प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एस.पी. सिंह बघेल और हाथरस से पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामजी लाल सुमन प्रमुख हैं।
-
10:03 AM (IST) Apr 17, 2019
दूसरे चरण में यूपी की 8 सीटों नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा तथा फतेहपुर के लिये वोट पड़ेंगे। मतदान सुबह सात बजे शुरू होकर शाम छह बजे तक होगा।
-
10:03 AM (IST) Apr 17, 2019
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 8 सीटों पर गुरुवार को होने वाले मतदान में सेलेब्रिटी चेहरों समेत कई राजनीतिक दिग्गजों का सियासी भाग्य तय होगा।
-
7:28 AM (IST) Apr 17, 2019
सोलापुर के अलावा प्रधानमंत्री अपने गृह प्रदेश गुजरात के साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर में एक रैली को संबोधित करेंगे।
-
7:28 AM (IST) Apr 17, 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के अकलुज में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इससे पहले मोदी ने पुणे में मंगलवार रात्रि को विश्राम किया था।
-
7:27 AM (IST) Apr 17, 2019
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को केरल में वायनाड के दौरे पर रहेंगे। वह उत्तर प्रदेश के अमेठी के अलावा वायनाड की लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं।