मंगलवार को लोकसभा चुनावों का तीसरा चरण भी संपन्न हो गया। इस फेज के दौरान छिटपुट हिंसा के बीच मतदान आमतौर पर शांतिपूर्ण ही रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अहमदाबाद जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बुधवार को भी सभी प्रमुख दल अपने चुनाव प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे और इस दौरान एक-दूसरे के नेताओं पर हमले भी बोलेंगे। इस चुनावी सीजन में सियासत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर और अपडेट्स पाने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
- Hindi News
- लोकसभा चुनाव 2024
- लोकसभा चुनाव 2019
- लोकसभा चुनाव LIVE: TMC पर PM मोदी का वार, कहा- 'बम, बंदूक, तलवार और हुड़दंगबाजी से BJP कार्यकर्ता नहीं डरेंगे'
लोकसभा चुनाव LIVE: TMC पर PM मोदी का वार, कहा- 'बम, बंदूक, तलवार और हुड़दंगबाजी से BJP कार्यकर्ता नहीं डरेंगे'
इस चुनावी सीजन में सियासत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर और अपडेट्स पाने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
Lok Sabha Elections 2019 Live Updates
-
4:58 PM (IST) Apr 24, 2019
टीएमसी को लगता था कि इस बार भी बम, बंदूक, तलवारें, हुड़दंगबाजी इसके दम पर बीजेपी के बहादुर कार्यकर्ताओं को डरा पाएंगे। अगर ऐसे हमलों से बीजेपी डर जाती तो देश की दिशा बदलने वाले आंदोलन कभी खड़ा न कर पाती और बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी न बन पाती: पीएम मोदी
-
4:57 PM (IST) Apr 24, 2019
किराए के गुंडों के सहारे दीदी आखिर कोशिश में है। लेकिन इस बार बचना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। क्योंकि, इस बार भाजपा के साथ बंगाल की जनता भी दीदी के खिलाफ खड़ी हो गई है: पीएम मोदी
-
4:56 PM (IST) Apr 24, 2019
दिल्ली में बैठकर कोई सोच सकता है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की इतनी बड़ी रैली होगी। वहीं से बंगाल की की धड़कन का अंदाजा देश को हो गया था। दीदी को जो थोड़ी बहुत आस थी, वो भी पिछले 3-4 दिन की वोटिंग के बाद फीकी हो गई: पीएम मोदी
-
4:56 PM (IST) Apr 24, 2019
पश्चिम बंगाल की रैलियों में उमड़ रही भीड़ को देखकर ऐसा लग रहा है कि बंगाल में प्रतिस्पर्धा चल रही है कि मोदी की सुबह वाली रैली बड़ी होगी या शाम वाली, कल वाली रैली बड़ी होगी या आज वाली रैली: पीएम मोदी
-
4:55 PM (IST) Apr 24, 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प. बंगाल के रानाघाट में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।
-
2:38 PM (IST) Apr 24, 2019
NIA से राहत मिलने के बाद साध्वी प्रज्ञा ने कहा, 'इसे राहत नहीं कहते, इसे सत्य की जीत कहते हैं, धर्म की जीत कहते हैं। लगातार इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। जिन्होंने मुझे जेल में डालने का षड्यंत्र किया है, उनकी सदैव पराजय होगी क्योंकि हम धर्म के साथ है।'
-
2:36 PM (IST) Apr 24, 2019
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने यासीन मलिक को 24 मई तक न्यायिक हिरासत में भेजा। तिहाड़ जेल अधिकारियों ने सुरक्षा चिंताओं के कारण विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मलिक को पेश करने का निर्देश देने की मांग की। कोर्ट ने इस पर बचाव पक्ष के वकील से जवाब मांगा।
-
2:36 PM (IST) Apr 24, 2019
दिल्ली की एक अदालत ने 2013 में दायर आपराधिक मानहानि के एक मामले में उसके समक्ष पेश होने में असफल रहने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और स्वराज इंडिया अध्यक्ष योगेंद्र यादव के खिलाफ जारी गैर जमानती वारंटों पर बुधवार को रोक लगा दी।
-
2:35 PM (IST) Apr 24, 2019
यासीन मलिक को तत्काल रिहा किया जाना चाहिए क्योंकि वह बीमार है। साथ ही जमात-ए-इस्लामी के अन्य सदस्यों को भी रिहा किया जाना चाहिए। साध्वी प्रज्ञा जिन पर कई गंभीर आरोप हैं, उन्हें तो रिहा कर दिया गया हैः महबूबा मुफ्ती, पीडीपी नेता
-
12:18 PM (IST) Apr 24, 2019
वो कह रहे हैं कि सबूत लाओ, तब हम मानेंगे कि पाकिस्तान में आतंकियों पर हमला हुआ। वो हमारे देश के वीर जवानों की नीयत पर, उनके पराक्रम पर शक कर रहे हैं। कर्नाटक में कांग्रेस ने जिसे मुख्यमंत्री बनाया है, जिसका वो समर्थन कर रही है, उस मुख्यमंत्री का कहना है कि फौज में तो वही नौजवान जाते हैं, जिन्हें दो वक्त की रोटी नसीब नहीं होती, जिन्हें अपने पेट की भूख मिटानी होती है! डूब मरो, डूब मरो ऐसी सोच रखने वालों: झारखंड के लोहरदगा में PM मोदी
-
12:17 PM (IST) Apr 24, 2019
कोई भी भारतीय, जो कहीं भी संकट में हो, मुश्किल में हो, हमारे लिए सिर्फ भारतीय है। हर भारतीय की सेवा हमारा कर्तव्य है, बिना पंथ देखे, बिना भेदभाव किए उसकी मुश्किलें कम करना, उसका जीवन आसान बनाना ही हमारी प्राथमिकता है। याद रखिएगा कि कांग्रेस और उसके महामिलावटी साथियों का आतंक को लेकर क्या रवैया है। ये लोग पाकिस्तान को सबक सिखाने वाले हमारे वीरों पर ही सवाल उठा रहे हैं: झारखंड के लोहरदगा में PM मोदी
-
12:15 PM (IST) Apr 24, 2019
पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब, आपके इस चौकीदार की सरकार ने दिया। हमने घर में घुसकर आतंकियों को मारा, आतंक के सरपरस्तों को साफ किया। आज हर आतंकी के मन में ये डर है कि अगर उसने कोई गलती की, तो ये मोदी है, उसे पाताल में भी खोजकर ठिकाने लगाएगा, भारत के खिलाफ किए गए गुनाह की उसे सज़ा देगा: झारखंड के लोहरदगा में PM मोदी
-
12:15 PM (IST) Apr 24, 2019
2014 से पहले भारत में भी तो स्थिति से गुजर रहा था। पाकिस्तान आतंकी भेजता था, आतंकी यहां पर हमले करते थे और जो कांग्रेस की सरकार थी, वो रोना शुरू कर देती थी। रोते हुए, डर-डरकर आतंकवाद का मुकाबला हो सकता है क्या: झारखंड के लोहरदगा में PM मोदी
-
12:14 PM (IST) Apr 24, 2019
आज भारत ही नहीं दुनिया भर के सामने एक और बड़ी चुनौती है- आतंकवाद। आपने दो दिन पहले ही देखा कि किस तरह ईस्टर के पवित्र दिन श्रीलंका में आतंकवादियों ने किस तरह चर्च और दूसरी प्रमुख जगहों पर बम धमाके किए। जो दिन भगवान यीशू के संदेश की याद दिलाता है, जो दिन मानवता की सेवा का प्रतीक है, उस दिन आतंकियों ने सैकड़ों लोगों की जान ले ली: झारखंड के लोहरदगा में PM मोदी
-
12:13 PM (IST) Apr 24, 2019
भाजपा-एनडीए सरकार के प्रयासों का ही परिणाम है कि देश में नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या में बहुत कमी आई है। इन इलाकों में रहने वाले आदिवासी युवाओं में भी एक विश्वास जगा है, एक उत्साह जगा है। वो रिकॉर्ड संख्या में हिंसा का रास्ता छोड़कर देश के विकास के लिए आगे आ रहे हैं: झारखंड के लोहरदगा में PM मोदी
-
12:13 PM (IST) Apr 24, 2019
दिल्ली में आपने मजबूत सरकार बनाई, तभी आज नक्सलवाद-माओवाद पर हम इतना काबू पा सके हैं। झारखंड में भी आप इसका अनुभव कर रहे हैं कि पहले जिन इलाकों में दिन ढलने के बाद लोग घर से निकलने से डरते थे, वहां अब स्थितियां तेजी से बदल रही हैं: झारखंड के लोहरदगा में PM मोदी
-
12:13 PM (IST) Apr 24, 2019
EVM पर विपक्षियों का ये रोना हो रहा है क्योंकि लोग इन महामिलावटियों को वोट देकर अपना वोट बेकार नहीं जाने दे रहे हैं। लोग वोट कर रहे हैं देश के विकास के लिए, देश को मजबूत बनाने के लिए, उन चुनौतियों को दूर करने के लिए जो कांग्रेस ने अपने इतने वर्षों के शासन में पैदा की हैं: झारखंड के लोहरदगा में PM मोदी
-
12:00 PM (IST) Apr 24, 2019
तीन चरण के मतदान के बाद, 300 सीटों पर वोट पड़ने के बाद अब विरोधियों ने भी मान लिया है, फिर एक बार, मोदी सरकार। इसका सबूत है कि तीसरा चरण होते-होते अब ये लोग फिर EVM पर हार का ठीकरा फोड़ने लगे हैं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
12:00 PM (IST) Apr 24, 2019
झारखंड के लोहरदगा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
-
11:27 AM (IST) Apr 24, 2019
प्रियंका गांधी खागा, गाजीपुर और फतेहपुर में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी। उसके बाद, वह बुंदेलखंड के महोबा में रोड शो और हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के राठ में भी एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगी।
-
11:27 AM (IST) Apr 24, 2019
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी आज(बुधवार को) उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। राहुल खीरी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी जफर अली नकवी के समर्थन में शहर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर जनसभा को संबोधित करेंगे।
-
11:25 AM (IST) Apr 24, 2019
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने लोकसभा चुनाव में बार-बार बालाकोट एयर स्ट्राइक का मुद्दा उठाने को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया है कि वह भाजपा नेताओं के नफरत भरे भाषणों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर कब बोलेंगे?
-
11:25 AM (IST) Apr 24, 2019
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नाथ सम्प्रदाय के विरुद्ध कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए कैसरगंज संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद विनय कुमार पांडेय बिन्नू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
-
11:24 AM (IST) Apr 24, 2019
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह आज बिहार के मुंगेर, बेगूसराय और समस्तीपुर में रैलियों को संबोधित करेंगे।
-
8:05 AM (IST) Apr 24, 2019
बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड के गुमला एवं पश्चिम बंगाल के बोलपुर और राणाघाट में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।