1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. लोकसभा चुनाव 2019: मायावती बोली- कांग्रेस और बीजेपी एक ही थाली के चट्टे बट्टे, इन्‍हें वोट देकर अपना वोट खराब न करें

लोकसभा चुनाव 2019: मायावती बोली- कांग्रेस और बीजेपी एक ही थाली के चट्टे बट्टे, इन्‍हें वोट देकर अपना वोट खराब न करें

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : May 03, 2019 11:41 pm IST

​Lok Sabha Election 2019 Live Updates Narendra Modi vs Rahul Gandhi Amit Shah इस चुनावी मौसम में सियासत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर और अपडेट्स पाने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

Lok Sabha - India TV Hindi
Lok Sabha 

लोकसभा चुनावों के अंतर्गत 4 चरणों की वोटिंग पूरी हो चुकी है और अब सारी लड़ाई बाकी बचे 3 चरणों को लेकर है। बीते 4 चरणों में लगभग 70% सीटों पर मतदान पूरा हो चुका है। खास बात यह है कि आने वाले 3 चरणों में उत्तर प्रदेश और बिहार की कुल 60 सीटों पर वोटिंग होनी है और देश के प्रमुख राजनीतिक दल इन 2 राज्यों पर खास ध्यान दे रहे हैं। भारत के तमाम राज्यों से कई तरह की सियासी खबरें हवा में तैर रही हैं। इस चुनावी मौसम में सियासत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर और अपडेट्स पाने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

Lok Sabha Elections 2019 Live Updates

Auto Refresh
Refresh
  • 11:52 AM (IST)

    बाबा साहब हमारे दिल और दिमाग में बसे हुए हैं: मायावती

  • 11:51 AM (IST)

    भाजपा महागठबंधन से डरी हुई है: मायावती

  • 11:51 AM (IST)

    बीजेपी की तरह कांग्रेस भी अनाप शनाप बोलने लगी है : मायावती 

  • 11:51 AM (IST)

    कांग्रेस और बीजेपी एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं: मायावती 

  • 11:51 AM (IST)

    कांग्रेस को वोट देकर अपना वोट खराब न करें: मायावती 

  • 8:08 AM (IST)

    अरविंद केजरीवाल का आरोप, आप के 7 विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है भाजपा, प्रत्‍येक को 10 करोड़ की पेशकश 

  • 7:36 AM (IST)

    नामांकन रद्द होने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे तेज बहादुर यादव।  फैसले के खिलाफ करेंगे अपील। 

     

  • 7:35 AM (IST)

    पीएम मोदी के खिलाफ विवादित टिप्पणी पर नवजोत सिंह सिद्धू के जवाब का इंतजार। आज शाम 6 बजे तक सिद्धू को चुनाव आयोग को देना है जवाब। 

  • 7:34 AM (IST)

    प्रियंका गांधी आज से दो दिन के रायबरेली दौरे पर। पार्टी कार्यकर्ताओं से करेंगी मुलाकात।  जनसभा को भी संबोधित करेंगी। 

     

  • 7:32 AM (IST)

    चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को मध्यप्रदेश के शहडोल में विवादित टिप्पणी पर नोटिस भेजा। 48 घंटे में मांगा जवाब। आदिवासी कानून को लेकर राहुल ने दिया था बयान। 

  • 7:32 AM (IST)

    राहुल गांधी की आज झारखंड और राजस्थान में रैली। झारखंड के सिमडेगा और जयपुर में जनसभा को करेंगे संबोधित। 

  • 7:30 AM (IST)

    मसूद अज़हर को ग्लोबल आतंकी घोषित करने पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया। एमपी के सीएम कमलनाथ का बयान, कहा चुनाव के टाइम पर ही क्यों किया ग्लोबल आतंकी घोषित। 

  • 7:23 AM (IST)

    भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह की मध्‍य प्रदेश में तीन रैलियां

    भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह आज मध्‍य प्रदेश के दौरे पर हैं। यहां पर वे तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। सबसे पहले सुबह 11.30 बजे अमित शाह राजगढ़ जाएंगे। इसके बाद मंदसौर जाएंगे। शाम 4 बजे वे देवास लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाले सीहोर में चुनाव प्रचार करेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024