नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों के पांचवे चरण के तहत 51 सीटों के लिए सोमवार को मतदान हुआ। जनता अपने मताधिकार का प्रयोग कर राजनाथ सिंह, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और स्मृति ईरानी सहित 674 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला तय कर चुकी है। आपको बता दें कि आज 7 राज्यों की कुल 51 सीटों पर होने वाले चुनावों में करीब 9 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। आज के चुनाव से जुड़ी सारी जरूरी खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।




























