नई दिल्ली। देश में सात चरणों में हो रहे लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को 15 राज्यों की 116 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चरण के साथ गुजरात, केरल, गोवा, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, असम, दादर नागर हवेली और दमन-दीव की सभी लोकसभा सीटों पर मतदान पूरा हो जाएगा। तीसरे चरण में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस, दोनों दलों के प्रमुख चुनाव मैदान में हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पहली बार लोकसभा चुनाव में उतरे हैं और गांधीनगर से पार्टी के प्रत्याशी हैं। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस चरण में केरल के वायनाड संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार हैं। दिनभर के सियासी घटनाक्रमों से जुड़े अपडेट्स और तीसरे चरण की वोटिंग की पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें:
- Hindi News
- लोकसभा चुनाव 2024
- लोकसभा चुनाव 2019
- Lok Sabha Elections 2019: PM मोदी की शिकायत लेकर EC पहुंची कांग्रेस, आचार संहिता के उल्लंघन का लगाया आरोप
Lok Sabha Elections 2019: PM मोदी की शिकायत लेकर EC पहुंची कांग्रेस, आचार संहिता के उल्लंघन का लगाया आरोप
दिनभर के सियासी घटनाक्रमों से जुड़े अपडेट्स और तीसरे चरण की वोटिंग की पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें:
Lok Sabha Elections 2019 Phase 3 Voting Latest Updates
-
7:24 PM (IST) Apr 23, 2019
-
7:22 PM (IST) Apr 23, 2019
तीसरे चरण में 6 बजे तक हुई 63.24%
राज्य वोटिंग प्रतिशत
असम - 78.29%
बिहार - 59.97%
गोवा - 71.09%
गुजरात - 60.21%
जम्मू-कश्मीर- 12.86%
कर्नाटक - 64.14%
केरल - 70.21%
महाराष्ट्र - 56.57% -
7:03 PM (IST) Apr 23, 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रांची में रोड शो कर रहे हैं। एयरपोर्ट से शुरू हुआ पीएम मोदी का रोड शो बिरसा मुंडा चौक तक जाएगा।
-
7:02 PM (IST) Apr 23, 2019
कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मिलकर पीएम मोदी की शिकायत की। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि 'आज वोट डालने के बाद पीएम मोदी ने एक लंबा जुलूस निकाला और भाषण दिया। एमसीसी (Model Code of Conduct) का ऐसा स्पष्ट उल्लंघन कभी नहीं हुआ है, वह आदतन ऐसा करते हैं। हमने चुनाव आयोग से उनपर 48-72 घंटों के लिए प्रचार करने से रोकने की अपील की है।'
-
6:55 PM (IST) Apr 23, 2019
नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से BJP के टिकट पर नामांकन दाखिल करने के बाद सिंगर हंस राज हंस ने कहा कि 'मैं बचपन से ही योद्धा रहा हूं, मुझे जीतना है। मैं एक खेतिहर मजदूर का बेटा हूं, मेहनत करना मेरे जीन में है। मैं पीएम मोदी को अपना हीरो मानता हूं।'
-
6:52 PM (IST) Apr 23, 2019
गौतम गंभीर ने BJP के टिकट पर ईस्ट दिल्ली लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया।
-
6:49 PM (IST) Apr 23, 2019
असम के धुबड़ी में मतदान के बाद बूथ नंबर 199 पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वीवीपैट को पैक किया गया।
-
5:49 PM (IST) Apr 23, 2019
तीसरे चरण में 5.30 बजे तक 61% वोटिंग
तीसरे चरण में 5.30 बजे तक 61% वोटिंग -
5:34 PM (IST) Apr 23, 2019
तीसरे चरण में 5.30 बजे तक 61% वोटिंग
राज्य वोटिंग(%)पश्चिम बंगाल 78.93गुजरात 58.68केरल 68.58कर्नाटक 60.87असम 74.05बिहार 54.95उत्तर प्रदेश 54.44महाराष्ट्र 55.02जम्मू-कश्मीर 11.99 -
4:52 PM (IST) Apr 23, 2019
आपका ये चौकीदार दो टूक कहना चाहता है कि घुसपैठियों के दम पर पश्चिम बंगाल की राजनीति अब नहीं चलेगी। दीदी ने भाड़े के गुंडों के दम पर शासन की जो परंपरा चलाई है, वो अब बंद होगी। अब पश्चिम बंगाल का भाग्य और देश की दिशा भारत माता की जय कहने वाले ही तय करेंगे: पीएम मोदी
-
4:51 PM (IST) Apr 23, 2019
टीएमसी की आज ये स्थिति हो गई है कि रैलियों में लोग नहीं आ रहे हैं तो विदेशों से फिल्मी कलाकार बुलाने पड़ रहे हैं: पीएम मोदी
-
4:46 PM (IST) Apr 23, 2019
मुट्ठी भर सीटों पर लड़कर दीदी प्रधानमंत्री बनने का सपना भी देख रही हैं। अगर ऑक्शन से प्रधानमंत्री का पद मिल जाता तो दीदी और कांग्रेस ने जो माल लुटा है वो लेकर ये ऑक्शन में आ जाते। दीदी, दे पीएम पद ऑक्शन में नहीं है जो शारदा, नारदा के पैसों से खरीदा जा सके: पीएम मोदी
-
4:44 PM (IST) Apr 23, 2019
स्पीड ब्रेकर दीदी का मॉडल तृणमूल टोलाबाजी टैक्स पर आधारित है। उनका मॉडल आधारित है कोल माफिया, बालू माफिया, आयरन माफिया और जमीन माफिया पर। उनका मॉडल है, पहले घुसपैठियों को आने का रास्ता दो और फिर पश्चिम बंगाल के संसाधनों में उन्हें लूट का हिस्सा दो: पीएम मोदी
-
4:27 PM (IST) Apr 23, 2019
अनुमानित तौर पर तीसरे चरण में अभी तक कुल 51.15% वोटिंग हुई।
-
4:25 PM (IST) Apr 23, 2019
नारदा, सारदा, रोज़वैली सिर्फ घोटाले नहीं बल्कि गरीबों के जीवन के साथ किया गया बहुत बड़ा अपराध है। इसके तार कहां तक पहुंच रहे हैं, ये भी आप जानते हैं। एक मुख्यमंत्री जब सरेआम गरीबों को लूटने वालों के पक्ष में खड़ा हो जाए, तो स्थिति आप समझ ही सकते हैं: पीएम मोदी
-
4:24 PM (IST) Apr 23, 2019
आज टीएमसी की सरकार घोटालों के विषय में कांग्रेस को पूरी टक्कर दे रही है। करप्शन हो या क्राइम ये दो ही ऐसी चीज हैं जो टीएमसी के राज में नॉन स्टॉप है। बाकी हर चीज के लिए स्पीड ब्रेकर दीदी तो हैं ही: पीएम मोदी
-
4:24 PM (IST) Apr 23, 2019
आपका पसीना, आपका बलिदान, पश्चिम बंगाल के हर उस व्यक्ति को शक्ति देने वाला है। जिसकी आवाज़ को दशकों से दबाया गया, जिसके हक को गुंडों ने छीन लिया। जिसकी कमाई को जगाई-मथाई के गठबंधन ने लूट लिया: पीएम मोदी
-
4:23 PM (IST) Apr 23, 2019
स्पीड ब्रेकर दीदी, उनकी ये बौखलाहट, चुनाव आयोग पर भड़कना और मोदी को गाली देना आप सब देख रहे हैं। दीदी की ये बौखलाहट तब और बढ़ जाती है जब में कहता हूं कि जो भ्रष्ट है उसी को मोदी से कष्ट है: पीएम मोदी
-
4:19 PM (IST) Apr 23, 2019
जो लोकतंत्र को हाईजैक करने की कोशिश करती हो, ऐसी तृणमूल को सबक सिखाने का मन पश्चिम बंगाल ने बना लिया है: पीएम मोदी
-
4:19 PM (IST) Apr 23, 2019
बंग भूमि से उठी बदलाव की इस लहर से बड़े-बड़े पॉलिटिकल लोग भी परेशान हैं। पश्चिम बंगाल के लोग इस महामिलावटी दलों को जो झटका देने जा रहे हैं, वो एक नया इतिहास बनाएगा: पीएम मोदी
-
4:18 PM (IST) Apr 23, 2019
प. बंगाल के आसनसोल में पीएम मोदी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।
-
4:17 PM (IST) Apr 23, 2019
समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्लाह खान ने वोट डाला।
-
4:15 PM (IST) Apr 23, 2019
फर्जी वोटिंग के आरोप में जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहरा मतदान केंद्र पर PDP समर्थकों ने NC के मतदान एजेंट की पिटाई की।
-
4:10 PM (IST) Apr 23, 2019
गुजरात के भरूच में कांग्रेस के दिग्गज नेता अहमद पटेल में वोट डाला।
-
3:56 PM (IST) Apr 23, 2019
तीसरे चरण में 3 बजे तक 49% वोटिंग
तीसरे चरण में 3 बजे तक 49% वोटिंग -
3:47 PM (IST) Apr 23, 2019
तीसरे चरण में 3 बजे तक 49% वोटिंग
राज्य वोटिंग(%)पश्चिम बंगाल 66.81गुजरात 47.69केरल 52.92कर्नाटक 49.13असम 62.13बिहार 46.94उत्तर प्रदेश 42.52महाराष्ट्र 42.07जम्मू-कश्मीर 10.04 -
2:47 PM (IST) Apr 23, 2019
मुर्शिदाबाद के भगवानगोला में तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस समर्थकों के बीच झड़प के दौरान एक व्यक्ति की मौत।
-
2:40 PM (IST) Apr 23, 2019
राहुल गांधी के चुनाव क्षेत्र वायनाड में 1 बजे तक 46.5 फीसदी वोटिंग, पूरे केरल में 43 फीसदी मतदान
Lok Sabha -
2:33 PM (IST) Apr 23, 2019
पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहारा में मतदान किया।
-
2:30 PM (IST) Apr 23, 2019
अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा, लोकतंत्र की बुनियाद, पारदर्शिता और निष्पक्षता से मतदान करने का अधिकार है। इस अधिकार के बिना लोकतंत्र के कोई मायने नहीं बचते।इसकी रक्षा हम सब का फ़र्ज़ है। आज परिजनों समेत मैंने मतदान किया इस यक़ीन के साथ कि देश में #MahaParivartan आने वाला है।
lok sabha 2019 -
2:22 PM (IST) Apr 23, 2019
शीला दीक्षित ने उत्तर पूर्वी दिल्ली और अजय माकन ने नई दिल्ली से नामांकन दर्ज किया।
-
2:19 PM (IST) Apr 23, 2019
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अहमदाबाद में मतदान किया।
-
2:15 PM (IST) Apr 23, 2019
बालासोर का नाम इतिहास में दर्ज हुआ है। मिशन शक्ति यानि सिर्फ 3 मिनट में स्पेस में सैटेलाइट को नष्ट करने की क्षमता भारत ने हासिल की है। यहीं बालासोर से ये टेस्ट किया गया था, जिसके कारण आज भारत ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बना है: ओडिशा के बालासोर में नरेंद्र मोदी
-
2:14 PM (IST) Apr 23, 2019
नए भारत के लिए हमारी सोच स्पष्ट है। जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान। इसी रास्ते पर हम नए भारत को ले जाना चाहते हैं: : ओडिशा के बालासोर में नरेंद्र मोदी
-
2:13 PM (IST) Apr 23, 2019
बालासोर में बोले पीएम मोदी, लोगों का प्यार देखकर लग रहा है कि कमल ही खिलेगा: ओडिशा के बालासोर में नरेंद्र मोदी
-
2:10 PM (IST) Apr 23, 2019
आपको गर्व हुआ, देश को गर्व हुआ, दुनिया ने लोहा माना, लेकिन दिल्ली की कुर्सी पर जो महामिलावटी नज़र गड़ाए हैं, उनको गर्व नहीं हुआ। वो कहते हैं कि मोदी को ऐसा नहीं करना चाहिए था। मोदी को ये सीक्रेट रखना चाहिए था: ओडिशा के बालासोर में नरेंद्र मोदी
Lok Sabha -
2:05 PM (IST) Apr 23, 2019
तीसरे चरण में 1 बजे तक 38% वोटिंग
Lok Sabha -
1:51 PM (IST) Apr 23, 2019
गोवा में दोपहर 1 बजे तक 45.11 फीसदी मतदान हुआ है।
लोकसभा चुनाव -
1:44 PM (IST) Apr 23, 2019
दोपहर 1 बजे तक पुणे लोकसभा चुनाव में 26.17%, रायगड में 37.77 %, तो बारामती चुनाव क्षेत्र में 31.41% वोटिंग हुई
लोकसभा चुनाव -
1:33 PM (IST) Apr 23, 2019
वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण अडवाणी ने अहमदाबाद के शाहपुर हाइस्कूल स्थित मतदान केंद्र में वोट डाला।
-
1:27 PM (IST) Apr 23, 2019
बेटे अब्दुल्ला आजम के बचाव में आई आजम खान की पत्नी फातिमा, कहा 'हमें अली चाहिए, बजरंगबली भी चाहिए लेकिन अनारकली नहीं चाहिए' वाला बयान महिला विरोधी नहीं है। योगी भी उन्हें (जया प्रदा को) कलाकार कह चुके हैं।
-
1:18 PM (IST) Apr 23, 2019
मध्य प्रदेश के भोपाल से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ने रोड शो में दिखाई ताकत
-
1:02 PM (IST) Apr 23, 2019
वायनाड से NDA उम्मीदवार तुषार वेल्लापल्ली के इलेक्शन एजेंट सिनील ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करवाई है। आरोप है कि राहुल ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है।
-
12:41 PM (IST) Apr 23, 2019
राजकोट से क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा और उनकी पत्नी पूजा वोट डालने के बाद स्याही का निशान दिखाते हुए।
चुनाव -
12:33 PM (IST) Apr 23, 2019
माफी के बावजूद राहुल गांधी को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया अवमानना का नोटिस
राहुल गांधी -
12:30 PM (IST) Apr 23, 2019
महाराष्ट्र में सुबह 11 बजे तक 21.38% मतदान, कोल्हापुर में सबसे ज्यादा 25% वहीं सबसे कम 15% मतदान पुणे में हुआ है।
चुनाव -
12:19 PM (IST) Apr 23, 2019
बीजेपी ने उत्तर पश्चिमी दिल्ली से पंजाबी गायक हंसराज हंस को खड़ा किया। मौजूदा सांसद उदित राज का टिकट कटा।
-
12:16 PM (IST) Apr 23, 2019
राहुल पर मोदी का हमला, केंद्रपाड़ा की रैली में कहा, "मुझ पर आरोप लगाने वाले खुद कटघरे में खड़े हैं।"
PM Modi -
12:11 PM (IST) Apr 23, 2019
छत्तीसगढ़ में 11:30 बजे तक 27.29% मतदान हुआ है।
-
12:02 PM (IST) Apr 23, 2019
फिल्म अभिनेता सनी देओल भाजपा में शामिल, कहा मुझमे एक नई हिम्मत जगी है। जिस तरीके से हमारे पापा अटल जी के साथ जुड़े, आज मैं मोदी जी के साथ जुड़ा हूँ।
Lok Sabha -
11:58 AM (IST) Apr 23, 2019
सनी देओल बीजेपी मुख्यालय पहुंच। निर्मला सीतारमण और पीयूष गोयल की मौजूदगी में लेंगे भाजपा की सदस्यता।
-
11:58 AM (IST) Apr 23, 2019
जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में 11 बजे तक 4.79% वोटिंग
-
11:52 AM (IST) Apr 23, 2019
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक की गुलबर्गा में मतदान किया।
-
11:48 AM (IST) Apr 23, 2019
पहले चार घंटे में यूपी में 22.64% मतदान
मुरादाबाद 23.2%, रामपुर 26.8%, मैनपुरी 20.2%, एटा 23%, बदायूं 21.2%, आंवला 20.4%, बरेली 23.2%, पीलीभीत 25.2%, संभल 20.8%, फ़िरोज़ाबाद 22.4% में मतदान
Lok Sabha -
11:45 AM (IST) Apr 23, 2019
थोड़ी देर में भाजपा में शामिल होंगे अभिनेता सन्नी देओल
Lok Sabha -
11:26 AM (IST) Apr 23, 2019
बिहार में 11 बजे तक 19.38% मतदान
बिहार में 11 बजे तक 19.38% मतदान हो चुका है। झांझरपुर में 18.5, सुपौल में 22%, अररिया में 22%, मधेपुरा में 17.5%, खगरिया में 17% मतदान हो चुका है।
lok sabha -
11:16 AM (IST) Apr 23, 2019
लखनऊ में चुनाव आयोग के दफ्तर शिकायत दर्ज करने पहुंचा सपा प्रतिनिधिमंडल, राजेन्द्र चौधरी, एसआरएस यादव, अभिषेक मिश्रा प्रतिनिधिमंडल में मौजूद।
-
11:14 AM (IST) Apr 23, 2019
अखिलेश यादव का आरोप, पूरे भारत में ईवीएम गलत काम कर रही हैं या फिर बीजेपी के लिए वोट कर रही हैं। डीएम का कहना है कि ईवीएम के संचालन के लिए मतदान अधिकारी अप्रशिक्षित हैं। 350 ईवीएम बदली जा चुकी हैं। 50000 करोड़ के खर्च से हो रहे मतदान के लिए यह एक आपराधिक लापरवाही है।
-
11:07 AM (IST) Apr 23, 2019
रेसलर नरसिंह यादव के ऊपर एफआईआर दर्ज, नरसिंह संजय निरुपम के चुनाव प्रचार में शामिल हुए थे। रेसलर नरसिंह यादवइस समय महाराष्ट्र पुलिस में बतौर एसीपी कार्यरत हैं।
-
11:02 AM (IST) Apr 23, 2019
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के रालेगण सिद्धी में मतदान किया।
-
10:59 AM (IST) Apr 23, 2019
पूर्वी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर नामांकन भरने से पहले रोडशो किया। इस दौरान गंभीर ने कहा, 'मैं देश के लिए योगदान करना चाहता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 5 साल में जो कुछ किया है, मैं उसे आगे लेकर जाउंगा।'
-
10:54 AM (IST) Apr 23, 2019
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मतदान अधिकारियों के साथ मारपीट की। सपा के लिए वोटिंग कराने का आरोप।
लोक सभा चुनाव -
10:47 AM (IST) Apr 23, 2019
शशि थरूर ने किया मतदान
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और केरल के तिरवनंतपुरम से प्रत्याशी शशि थरूर मतदान करने पहुंचे। यहां उनका मुकाबला बीजेपी के कुम्मानम राजशेखरन और एलडीएफ के सी दिवाकरन से है।
-
10:27 AM (IST) Apr 23, 2019
पश्चिम बंगाल में वोटिंग के दौरान हिंसा की खबर, मुर्शिदाबाद में पोलिंग बूथ के बाहर बम फेंका।
-
10:12 AM (IST) Apr 23, 2019
समाजवादी पार्टी का आरोप, रामपुर लोकसभा क्षेत्र में 300 से ज्यादा ईवीएम खराब
-
10:10 AM (IST) Apr 23, 2019
सुबह 9 बजे तक महाराष्ट्र में 8.21% वोटिंग हुई, कर्नाटक मेें 8.36 % वोटिंग
-
10:08 AM (IST) Apr 23, 2019
छत्तीसगढ़ झारखंड सीमा पर बलरामपुर में नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, कोई हताहत नहीं।
-
10:06 AM (IST) Apr 23, 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 94 साल की माँ हीरा बेेन ने गांधीनगर के रायसन गांव में अपना वोट डाला।
लोक सभा चुनाव -
10:05 AM (IST) Apr 23, 2019
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पट्नायक ने भुवनेश्वर में मतदान किया
-
10:00 AM (IST) Apr 23, 2019
मुलायम सिंह के छोट भाई अभय सिंह यादव ने सैफई से वोट डाला
-
9:57 AM (IST) Apr 23, 2019
पश्चिम बंगाल में पहले दो घंटे में 16.94 प्रतिशत मतदान
बेलूरघाट में 17.28%, माल्दा उत्तर में 16.11 %,माल्दा दक्षिण में 16.22 %,जंगीपुर में 17.54%, मुर्शिदाबाद में 17.54% मतदान
Lok Sabha 2019 -
9:54 AM (IST) Apr 23, 2019
छत्तीसगढ़ की 7 लोकसभा क्षेत्रों पर 9:30 बजे तक 12.08% मतदान
-
9:49 AM (IST) Apr 23, 2019
केरल में सुबह 9 बजे तक 10.5 फीसदी मतदान, पश्चिम बंगाल में 16.94% वोटिंग
-
9:47 AM (IST) Apr 23, 2019
पुणे लोकसभा चुनाव क्षेत्र में 9 बजे तक 8.71 प्रतिशत, बारामती चुनाव क्षेत्र में 6 प्रतिशत वोटिंग
-
9:38 AM (IST) Apr 23, 2019
उत्तर प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों पर सुबह 9 बजे तक 10.24 प्रतिशत वोटिंग
मुरादाबाद 9.9%, रामपुर 10%, मैनपुरी 10.1%, एटा 10.2%, बदायूं 11.3%, आंवला 10.3%, बरेली 10.6%, पीलीभीत 10.5%, संभल 10.8%, टूंडला 7%, जसराना 7.4%, फ़िरोज़ाबाद 8.6%, शिकोहाबाद 11%, सिरसागंज 12% मतदान
Lok Sabha -
9:35 AM (IST) Apr 23, 2019
Lok Sabha Polls -
9:33 AM (IST) Apr 23, 2019
उत्तर प्रदेश में सुबह 9 बजे तक वोट प्रतिशत
टूंडला 7%, जसराना 7.4%, फ़िरोज़ाबाद 10.5%, शिकोहाबाद 11%, सिरसागंज 12% मतदान
-
9:30 AM (IST) Apr 23, 2019
अहमदाबाद के नारनपुरा में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने वोट डाला
Amit Shah -
9:24 AM (IST) Apr 23, 2019
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर परिवार ने किया मतदान
पुणे: केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर परिवार के साथ पुणे के जोग हाईस्कूल वोटिंग सेंटर में वोट डालने पहुंचे। लाइन में खड़े होकर किया मतदान
मीडिया से बातचीत में कहां की,हमे दो तिहाई बहुमत मिलेगा,300 से अधिक सीट मिलेगी,वाराणसी में प्रियंका के आने से कोई फर्क नही पड़ेगा,कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार झूठ बोल रहे है
-
9:22 AM (IST) Apr 23, 2019
सुपौल --सदर बाजार के बूथ ना 151 पर भाजपा प्रवक्ता शहनवाज हुस्सैन ने वोट डाला
-
9:22 AM (IST) Apr 23, 2019
ओडिशा के तलचर में केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने मतदान किया
-
9:11 AM (IST) Apr 23, 2019
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने डाला वोट
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने मतदान किया है। वे अपनी पत्नी अंजलि के साथ राजकोट के अनिल ज्ञान मंदिर स्कूल में मतदान के लिए पहुंचे।
-
9:01 AM (IST) Apr 23, 2019
पूर्व आईएएस अधिकारी और भुवनेश्वर से भाजपा प्रत्याशी अपराजिता सारंगी ने वोट डाला
पूर्व आईएएस अधिकारी और भुवनेश्वर से भाजपा प्रत्याशी अपराजिता सारंगी ने वोट डाला। सारंगी के खिलाफ पूर्व आईपीएस अधिकारी और बीजेडी के प्रत्याशी अरूप पटनायक मैदान में हैं।
-
8:55 AM (IST) Apr 23, 2019
उत्तर पूर्व दिल्ली से भाजपा सांसद उदित राज का बयान, 'मैं टिकट का इंतजार कर रहा हूं, अगर टिकट नहीं मिलता तो में पार्टी छोड़ दूंगा।'
-
8:51 AM (IST) Apr 23, 2019
बिहार में वोटिंग की सुस्त शुरुआत, सुबह 8 बजे तक मधेपुरा में 5 फीसदी, सुपौल में 4 फीसदी, अररिया में सिर्फ 3 फीसदी मतदान
-
8:49 AM (IST) Apr 23, 2019
शिकोहाबाद के नौशेरा के बूथ संख्या 20 पर पड़े सिर्फ 7 वोट ,EVM मशीन खराव होने से रुका मतदान।
-
8:48 AM (IST) Apr 23, 2019
मैनपुरी - इस्लामिया इंटर कॉलेज में 30मिनट देरी से शुरू हुआ मतदान। मशीन में खराबी होने की वजह से देरी से शुरू हुआ मतदान।
-
8:41 AM (IST) Apr 23, 2019
महाराष्ट्रः राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सुप्रिया सुले ने अपने परिवार के साथ बारामती में मतदान किया।
-
8:38 AM (IST) Apr 23, 2019
लोकतंत्र के पर्व में मतदान, कुंभ में स्नान जैसा अनुभव देता है: नरेंद्र मोदी
वोटिंग के बाद बोले मोदी, 'जनता शत-प्रतिशत मतदान करे, मतदान का अस्त्र वोटर आईडी आतंक का शस्त्र आईईडी से ज्यादा ताकतवर है'
-
8:34 AM (IST) Apr 23, 2019
फ़िरोज़ाबाद थाना टूंडला के प्राथमिक स्कूल में बूथ संख्या 162 मशीन ख़राब ,मतदान रुका ।
-
8:26 AM (IST) Apr 23, 2019
अहमदाबाद के रानिप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया मतदान
-
8:24 AM (IST) Apr 23, 2019
अहमदाबाद के रानिप के निशान हायर सेकेंडरी स्कूल स्थित मतदान बूथ पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
PM Modi -
8:19 AM (IST) Apr 23, 2019
खुली जीप में वोट डालने रानिप के मतदान बूथ पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
PM Modi -
7:56 AM (IST) Apr 23, 2019
केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन ने कुन्नूर जिले के पिनारयी में वोट डाला।
-
7:52 AM (IST) Apr 23, 2019
अपनी मां के घर से निकलकर रानिप स्थित पोलिंग बूथ की ओर बढ़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
PM Modi -
7:38 AM (IST) Apr 23, 2019
गांधी नगर के रानिप स्थित मतदान केंद्र पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, थोड़ी देर में प्रधानमंत्री मोदी यहीं पर वोट डालेंगे।
-
7:35 AM (IST) Apr 23, 2019
अपनी मां से मिलने गांधीनगर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी। थोड़ी देर में वह अहमदाबाद में अपना वोट डालेंगे।
-
7:33 AM (IST) Apr 23, 2019
यूपी में सबसे दिलचस्प जंग है रामपुर में है। जहां रामपुर से ही दो बार सांसद रह चुकी जया प्रदा और आज़म ख़ान आमने सामने हैं। यहां क़रीब 51 फीसदी मुस्लिम वोटर हैं। बावजूद इसके 2014 में बीजेपी के नेपाल सिंह यहां से जीते थे।
-
7:31 AM (IST) Apr 23, 2019
आज तीसरे चरण की वोटिंग में सभी की नज़रें मैनपुरी पर होंगी जहां से मुलायम सिंह यादव आखिरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। मैनपुरी में क़रीब 5% मुस्लिम और करीब 35% वोटर यादव समुदाय से हैं।
-
7:31 AM (IST) Apr 23, 2019
तीसरे चरण में जिन दिग्गजों की किस्मत दांव पर है उसमें सबसे अहम राहुल गांधी, अमित शाह, मुलायमसिंह यादव, जया प्रदा, वरुण गांधी शरद यादव, सुप्रिया सुले शामिल हैं।
-
7:29 AM (IST) Apr 23, 2019
आज ही पश्चिम बंगाल की 5 सीट, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 14 सीट, छत्तीसगढ़ की 7 सीटों पर वोटिंग हैं।
-
7:28 AM (IST) Apr 23, 2019
तीसरे चरण में यूपी की 10 और बिहार की 5 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इसके अलावा गुजरात की सभी 26 और केरल की सभी 20 सीटों पर वोटिंग हो रही है।
-
7:11 AM (IST) Apr 23, 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से मतदान की अपील की है। वे अब से थोड़ी देर में अहमदाबाद में मतदान करेंगे। इस बार भाजपा की परीक्षा उसका गढ़ रहे गुजरात में होगी जहां प्रदेश की सभी 26 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा।
-
7:08 AM (IST) Apr 23, 2019
केरल की वायनाड सीट के कलपेट्टा स्थित बूथ पर लोगों की लंबी कतारें लग चुकी हैं। यहां से राहुल गांधी मैदान में हैं।
-
7:02 AM (IST) Apr 23, 2019
लोकसभा चुनावों के तीसरे चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है। इस चरण में 13 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में वोट डाले जा रहे हैं।
-
6:54 AM (IST) Apr 23, 2019
पश्चिम बंगाल में बहुकोणीय संघर्ष है जहां तृणमूल कांग्रेस, भाजपा, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), कांग्रेस अपने-अपने दावे ठोंक रहे हैं।
-
6:54 AM (IST) Apr 23, 2019
केरल में राहुल गांधी वायनाड लोकसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में हैं। प्रदेश की 20 लोकसभा सीटों में से आठ पर पार्टी ने 2014 में जीत दर्ज की थी और उसके सहयोगियों ने भी कुछ सीटों पर जीत हासिल की थी। भाजपा भी केरल में चार सीटों पर जीत की उम्मीद लगा रही है।
-
6:53 AM (IST) Apr 23, 2019
असम में चार लोकसभा क्षेत्रों में मंगलवार को मतदान होगा जहां कांग्रेस और ऑल इंडिया युनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) को नागरिकता (संशोधन) विधेयक को लेकर भाजपा के विरोध का लाभ मिलने की उम्मीद है।
-
6:53 AM (IST) Apr 23, 2019
ओडिशा के पुरी लोकसभा क्षेत्र में तीन प्रमुख दलों के प्रवक्ताओं के बीच लड़ाई है। वर्तमान सांसद और बीजू जनता दल (बीजद) प्रवक्ता पिनाकी मिश्र का मुकाबला भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा से है, जबकि कांग्रेस के मीडिया सेल अध्यक्ष सत्यप्रकाश नायक भी चुनावी मैदान में हैं।
-
6:53 AM (IST) Apr 23, 2019
बिहार में मुख्य मुकाबला मधेपुरा में है जहां वर्तमान सांसद पप्पू यादव (पिछली बार राजद के टिकट पर) इस बार अपने ही दल जन अधिकार पार्टी के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं और उनके खिलाफ राजद उम्मीदवार शरद यादव चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल जदयू के टिकट पर दिनेश चंद्र यादव चुनाव मैदान में हैं।
-
6:53 AM (IST) Apr 23, 2019
वहीं, महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) तीन सीटों पर जबकि कांग्रेस और विकासशील इन्सान पार्टी (वीआईपी) बिहार की एक-एक सीट पर चुनाव लड़ रही हैं।
-
6:52 AM (IST) Apr 23, 2019
बिहार में इस चरण में जिन क्षेत्रों में चुनाव हो रहा है उनमें से भाजपा को 2014 में सिर्फ एक सीट पर जीत मिली थी और पार्टी इस बार भी इनमें से एक ही सीट पर चुनाव लड़ रही है, जबकि भाजपा की सहयोगी पार्टी जनता दल (युनाइटेड) तीन सीटों पर और लोकजनशक्ति पार्टी (लोजपा) एक सीट पर चुनाव लड़ रही है।
-
6:52 AM (IST) Apr 23, 2019
छत्तीसगढ़ में भाजपा ने अपनी सभी मौजूदा सांसदों को बदल दिया है। पार्टी को प्रदेश में 15 साल बाद पिछले साल सत्ता में वापस आई कांग्रेस से चुनौती मिल रही है।
-
6:52 AM (IST) Apr 23, 2019
महाराष्ट्र में तीसरे चरण में बारामती, माधा, कोल्हापुर और सतारा समेत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के गढ़ में मतदान हो रहा है। राकांपा अध्यक्ष शरद पवार की पुत्री सुप्रिया सुले बारामती से चुनाव मैदान में हैं।
-
6:52 AM (IST) Apr 23, 2019
हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस भी भाजपा का ही वोट काटेगी। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव फिरोजाबाद से अपने भतीजे व सपा उम्मीदवार अक्षय यादव के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं और वह सपा-बसपा गठबंधन के विरोध में लोगों को वोट करने कह रहे हैं। सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से चुनाव लड़ रहे हैं।
-
6:52 AM (IST) Apr 23, 2019
समाजवादी पार्टी का गढ़ रहे मैनपुरी, बदायूं और संभल लोकसभा क्षेत्रों में मंगलवार को मतदान होने जा रहा है और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ गठबंधन होने के बाद इन क्षेत्रों में समाजवादी पार्टी की संभावना को मजबूती मिली है।
-
6:51 AM (IST) Apr 23, 2019
कर्नाटक में मंगलवार को जिन 14 सीटों पर मतदान हो रहा है, वहां भाजपा की स्थिति मजबूत मानी जा रही है, लेकिन उसे कांग्रेस-जनता दल (एस) गठबंधन से कड़ी चुनौती मिल रही है। उधर, भाजपा को उत्तर प्रदेश में भी तीसरे चरण में यादव बहुल इलाके में कड़ी चुनौती मिल रही है।
-
6:51 AM (IST) Apr 23, 2019
पाटीदार नेता पटेल पिछले महीने कांग्रेस में शामिल हुए, लेकिन दंगा से संबंधित मामले में अभियुक्त होने के कारण वे चुनाव नहीं लड़ पाए, जबकि ठाकोर ने इसी महीने कांग्रेस का दामन छोड़ दिया।
-
6:51 AM (IST) Apr 23, 2019
गुजरात के तीन युवा नेता हाíदक पटेल, अल्पेश ठाकोर और जिग्नेश मेवाणी ने विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की पकड़ मजबूत बनाने में मदद की थी, लेकिन इस बार वे चुनाव की दौड़ में शामिल नहीं हैं।
-
6:51 AM (IST) Apr 23, 2019
तीसरे चरण के चुनाव में कुल मिलाकर 116 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे और 1600 से ज्यादा उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। -
6:49 AM (IST) Apr 23, 2019
इस बार भाजपा की परीक्षा उसका गढ़ रहे गुजरात में होगी जहां प्रदेश की सभी 26 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। इसके अलावा, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में भी भाजपा की परीक्षा होगी जहां पिछले लोकसभा चुनाव 2014 में पार्टी का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था।
-
6:49 AM (IST) Apr 23, 2019
पिछले चुनाव में इनमें से 16 सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी जीते थे, जबकि अन्य सीटें बीजद (6), माकपा (7), राकांपा (4), समाजवादी पार्टी (3), शिवसेना (2), राजद (2), एआईयूडीएफ (2), आईयूएमएल (2), लोजपा (1), पीडीपी (1), आरएसपी (1), केरल कांग्रेस-एम (1), भाकपा (1), स्वाभिमानी पक्ष (1), तृणमूल कांग्रेस (1) और निर्दलीय (3) की झोली में गई थीं।
-
6:49 AM (IST) Apr 23, 2019
तीसरे चरण की 117 सीटों में से भाजपा का लक्ष्य अपनी 62 सीटों को बचाने का होगा जहां पार्टी ने 2014 मे जीत हासिल की थी। इसलिए यह चरण भाजपा के लिए काफी अहम है।