1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. बिहार महागठबंधन में सीटों के बंटवारे का ऐलान, RJD 20, RLSP 05 कांग्रेस 09 और HAM 3 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

बिहार महागठबंधन में सीटों के बंटवारे का ऐलान, RJD 20, RLSP 05 कांग्रेस 09 और HAM 3 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 22, 2019 04:35 pm IST,  Updated : Mar 22, 2019 11:53 pm IST

लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार महागठबंधन में सीटों के बंटवारे का ऐलान हो गया है। बिहार में महागठबंधन में शामिल राजद 20, रालोसपा 05, कांग्रेस 09 और जीतन राम मांझी की पार्टी हम और VIP तीन-तीन सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।

Mahagathbandhan announces seat-sharing in Bihar- India TV Hindi
Mahagathbandhan announces seat-sharing in Bihar Image Source : PTI

पटना: लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार महागठबंधन में सीटों के बंटवारे का ऐलान हो गया है। बिहार में महागठबंधन में शामिल राजद 20, रालोसपा 05, कांग्रेस 09 और जीतन राम मांझी की पार्टी हम और सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी की वीआईपी (VIP) तीन-तीन सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। इसके अलावा सीपीआई माले को राजद के कोटे से एक सीट दी गई है। सीटों के बंटवारे से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजद नेता मनोज झा ने कहा कि हम संविधान के लिए लड़ रहे हैं। इस मुल्क के आखिरी इंसान के लिए लड़ रहे हैं। हम सब ने अपनी-अपनी सीटों को कम करने का फैसला किया है। इसके अलावा महागठबंधन में सीपीआई एमएल को भी शामिल किया गया है और हमने पहली बार उन्हें एक सीट दी है।

गया से चुनावी मैदान में उतरेंगे मांझी

हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के जीतन राम मांझी गया से चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। नवादा में आरजेडी की ओर से विभा देवी को उम्मीदवार बनाया गया है। जमुई लोकसभा सीट में आरएलएसपी के भूदेव चौधरी को प्रत्याशी घोषित किया गया है। इनके इतर औरंगाबाद से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के उम्मीदवार उपेंद्र प्रसाद को टिकट दिया गया है।

हाइलाइट्स:

- शरद यादव आरजेडी के चुनाव चिन्ह पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। जीतन राम मांझी की पार्टी HAM को तीन सीटें और VIP को भी तीन सीटें लोकसभा चुनाव के लिए दी गई हैं। जीतन राम मांझी गया सीट से चुनाव लडेंगे।

- बिहार में महागठबंधन की सीटों का ऐलान, RJD 20, कांग्रेस 9 और RLSP 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा जीतन राम मांझी की पार्टी HAM और VIP तीन-तीन सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024